भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

विज्ञापन
Read Time: 13 mins
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (4 रन) चौका! ये भी निकल गई गेंद| दो फील्डरों के बीच से बॉल को सीमा रेखा के पार भेज दिया चार रनों के लिए| घुटना टिकाकर खेला गया था ये शॉट| 96/1 अफ्रीका|

9.5 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से सिंगल हासिल किया|

9.4 ओवर (0 रन) डॉट बॉल यहाँ पर देखने को मिली काफी देर बाद!! कवर्स की दिशा में खेला लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

9.3 ओवर (6 रन) छक्का! एक और बार छोटी गेंद जिसे पुल कर दिया और स्क्वायर लेग बाउंड्री से छह रन हासिल किया| छोटा मैदान होने के कारण बड़ी आसानी से निकल गई ये गेंद छह रनों के लिए|

9.2 ओवर (1 रन) एक और सिंगल यहाँ पर, इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|

9.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

8.6 ओवर (6 रन) कैच ड्रॉप और छक्का! एक बड़ी ग़लती सिराज से स्क्वायर लेग बाउंड्री पर हुई| कैच तो छोड़ा साथ में छक्का भी दे दिया| विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप कर दिया था और फ्लैट गई थी ये गेंद फील्डर की तरफ| कैच लपकते वक़्त सिराज के हाथों से छटक गई गेंद|

8.5 ओवर (1 रन) बढ़िया कवर ड्राइव! फील्डर द्वारा उसे हाफ स्टॉप किया गया जहाँ से एक रन मिल पाया|

8.4 ओवर (6 रन) छक्का! ओहो!!! ज़बर्दस्त रिवर्स स्वीप शॉट पॉइंट की ओर| गेंद की उछाल को परखते हुए शॉट लगाया और गैप से मैक्सिमम हासिल किया| आज एक अलग ही लय में नज़र आ रहे हैं क्विनी|

8.3 ओवर (1 रन) बढ़िया रनिंग विकटों के बीच!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ और तेज़ी से रन भाग लिया|

8.2 ओवर (1 रन) मिस फील्ड कवर्स फील्डर द्वारा जिसकी वजह से एक रन मिल गया| ड्राइव कर दिया था इस गेंद को बल्लेबाज़ ने और रन भाग लिया|

8.1 ओवर (0 रन) जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया|

7.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और डीप से एक रन हासिल किया| 68/1 भारत|

7.5 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! बल्ला चलाया और स्विंग से बीट हो गए| कीपर तक गई गेंद, कोई रन नहीं हुआ|

7.4 ओवर (0 रन) लो फुल टॉस गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर वहां पर तैनात, कोई रन नहीं हुआ|

7.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|

7.2 ओवर (4 रन) चौका! मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| इसी के साथ डी कॉक ने अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अपने 2000 रन्स पूरे किये|

7.2 ओवर (1 रन) वाइड! डाउन द लेग साइड और एक बेहतरीन टेक पन्त द्वारा विकेट के पीछे| निश्चित ही एक बाउंड्री बचाई| लेग स्टम्प के काफी बाहर निकल रही थी बॉल जिसे डाईव लगाकर रोक दिया गया|

7.1 ओवर (1 रन) सिंगल, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

6.6 ओवर (4 रन) चौका! शानदार प्लेसमेंट| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे|

6.5 ओवर (2 रन) नॉट आउट!! रन आउट की अपील थी जिसे बिग स्क्रीन पर देखने के बाद नकार दिया गया| सही समय पर नॉन स्ट्राइकर एंड पर पहुंचे बल्लेबाज़| लेग साइड पर खेला था गेंद को और दो रन भाग खड़े हुए| इसी बीच फील्डर का थ्रो गेंदबाज़ की तरफ आया जहाँ से बेल्स उड़ाई गई लेकिन कोई नुक्सान नहीं हुआ|

6.4 ओवर (0 रन) चेंज ऑफ़ पेस से बल्लेबाज़ को छका दिया| पुल मारने गए लेकिन शरीर पर खा बैठे गेंद| कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं हुआ|

6.3 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

6.2 ओवर (6 रन) छक्का! बढ़िया शॉट!!! छोटी पटकी हुई गेंद को परखते हुए पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई|

6.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

5.6 ओवर (1 रन) लेग बाई|

5.5 ओवर (6 रन) छक्का! शानदार शॉट| बड़ी आसानी से इस गेंद को सीमा रेखा के पार भेज दिया| पैरों पर डाली गई गेंद को फ्लिक किया मिड विकेट की ओर स्टैंड से छह रन हासिल किये|

5.4 ओवर (1 रन) सिंगल, पॉइंट की दिशा में खेला गया एक रिवर्स स्वीप शॉट| फील्डर दीपक द्वारा अपने बाएँ ओर डाईव लगाकर उसे रोका गया| टीम के लिए तीन रन्स बचाए|

5.3 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन मिला|

5.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

5.1 ओवर (1 रन) सिंगल, कवर्स की दिशा में खेला| गैप से एक रन भाग लिया|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Pakistan Train Hijack Updtaes: हाईजैक करने वाले BLA के 16 लड़ाके मारे गए | Baloch Liberation Army