26 days ago

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 Super 8 Highlights: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम का सुपर-8 का खराब आगाज हुआ. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम को 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. टॉस जीतकर अफ्रीकी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 187 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारतीय टीम 111 रनों पर ऑल-आउट हो गई. सितारों से सजी भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. ईशान किशन और रिंकू सिंह सरीखे बैटर खाता नहीं खोल पाए तो तिलक सिर्फ 1 रन बना पाए. नजरें अभिषेक पर भी थीं, जो लगातार वर्ल्ड कप में पहले रनों के इंतजार में थे. वो आज सिर्फ 15 रन बनाए पाए. कप्तान सूर्या ने 18, सुंदर ने 11, हार्दिक ने 18 रन बनाए. भारत के लिए दुबे 42 रन बनाकर  सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. अफ्रीकी टीम की तरफ से मार्को यानसेन ने 4 तो केशव महाराज ने 3 विकेट झटके.(Scorecard)

इससे पहले, अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए हैं. बुमराह और अर्शदीप की जोड़ी ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई  थी. अफ्रीका ने 4 ओवर में 20 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन यहां से डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर ने पारी को संभाला. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की. शिवम दुबे ने इस साझेदारी को तोड़ा. अंत में स्टब्स ने प्रहार किया और अफ्रीकी टीम के स्कोर को 180 पार पहुंचाया. भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके. बता दें, अफ्रीकी कप्तान मारक्रम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. अफ्रीकी टीम इस मैच में चार बदलाव के साथ उतरी है. जबकि भारतीय टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है. टॉस के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अक्षर पटेल को लेकर कहा कि उनके साथ नाइंसाफी हो रही है, क्योंकि वो आज फिर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं है. 

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी दोनों टीमें

भारत प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

ICC Men's T20 World Cup 2026 Super 8 India vs South Africa Highlights Straight from Narendra Modi Stadium, Ahmedabad

Feb 22, 2026 22:39 (IST)

IND vs SA T20 World Cup LIVE: भारत 111 पर ऑल-आउट

IND vs SA T20 World Cup LIVE: भारतीय टीम 111 पर ऑल-आउट हुई. टीम इंडिया का आगाज खराब हुआ है. भारत को 76 रनों से करारी हार मिली है. डिफेंडिंग चैंपिनय को हार का मुंह देखना पड़ा है. इससे भारत का नेट रन रेट काफी खराब होगा. भारत के लिए इस मैच में कुछ भी अच्छा नहीं रहा है. 
18.5 ओवर: भारत 111 

Feb 22, 2026 22:35 (IST)

IND vs SA T20 World Cup LIVE:

शिवम दुबे भी लौटे. लुंगी एनगिडी ने कैच पकड़ा. शॉर्ट लेंथ की नॉकल बॉल पर दुबे ने एक पैर से पुल शॉट खेलने की कोशिश की. बल्ले का भीतरी किनारा लगा. शिवम दुबे आउट हुए. हार से एक विकेट दूर भारत.
18.4 ओवर: भारत 111/9

Feb 22, 2026 22:29 (IST)

IND vs SA T20 World Cup LIVE: 18 में चाहिए 86

मैच अब औपचारिकता भर है. भारत को 18 गेंद में 86 रन चाहिए. जरूरी रन रेट 29  का हुआ. दुबे और वरुण की जोड़ी क्रीज पर है. दुबे आखिरी तक रूकना चाहेंगे.  
 
16.0 ओवर: भारत 101/8

Feb 22, 2026 22:26 (IST)

IND vs SA T20 World Cup LIVE: आखिरी ओवर से 13 रन आए

आखिरी ओवर से 13 रन आए हैं. टीम इंडिया का स्कोर 100 पार हुआ. भारतीय टीम बड़ी और करारी हार की तरफ बढ़ रही है. पिछले ओवर से 13 रन आए हैं. 24 गेंद में 87 रन चाहिए. दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 2 विकेट. 
16.0 ओवर: भारत 101/8

Advertisement
Feb 22, 2026 22:22 (IST)

IND vs SA T20 World Cup LIVE: केशव महाराज को ओवर का तीसरा विकेट

केशव महाराज को ओवर की तीसरी सफलता मिली. अर्शदीप सिंह आउट हुए. ट्रिस्टन स्टब्स ने कैच पकड़ा. अर्शदीप सिंह ने आगे बढ़तक शॉर्ट खेला. गेंद सीधे लॉन्ग-ऑन की तरफ गई. स्टब्स ने एक और कैच लपका. उन्होंने गेंद को सिर के ऊपर से पकड़ा, गेंद को ऊपर उछाला, बाउंड्री के पास गए, वापस अंदर आए और औपचारिकता पूरी की. अर्शदीप सिंह को जाना होगा. भारत का यहां पर 100 रनों का स्कोर पार करना भी मुश्किल लग रहा है.
14.6 ओवर: भारत  88/8

Feb 22, 2026 22:20 (IST)

IND vs SA T20 World Cup LIVE: रिंकू भी लौटे

रिंकू सिंह भी पवेलियन लौटे. ट्रिस्टन स्टब्स ने कैच लपका. महाराज ने धीमी और थोड़ी छोटी गेंद फेंकी. रिंकू के पास गेंदबाज पर हमला करने के अलावा कोई चारा नहीं था. उन्होंने जोर से बल्ला घुमाया और गेंद लॉन्ग-ऑन के दाईं ओर चली गई. स्टब्स दौड़कर आए और स्लाइड करते हुए एक और शानदार कैच पकड़ा. रिंकू के शून्य पर आउट होने से सात विकेट गिर चुके हैं और भारत पर करारी हार का खतरा मंडरा रहा है. 
14.3 ओवर: भारत 86/7

Advertisement
Feb 22, 2026 22:18 (IST)

IND vs SA T20 World Cup LIVE: हार्दिक पांड्या आउट

चलिए हार्दिक पांड्या भी लौटे. भारतीय टीम हार की तरफ बढ़ती हुई. हार्दिक ने 17 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए. ट्रिस्टन स्टब्स लौटे.  हवा में उछली गेंद. 95.2 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से, ऑफ स्टंप के बाहर थोड़ी सी शॉर्ट गेंद, हार्दिक ने बैक फुट से शॉट लगाने का जोखिम उठाया. टाइमिंग सटीक नहीं थी क्योंकि गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगी. स्टब्स लॉन्ग-ऑफ पर कैच लेने के लिए पीछे हटे और गति के कारण बाउंड्री रोप के बाहर चले गए. उन्होंने उससे पहले गेंद हवा में उठाई. और फिर कैच लेने के लिए वापस लौटे. हालांकि, स्टब्स काफी गुस्से में थे क्योंकि उनका ध्यान स्पाइडर कैम की ओर चला गया था. 
14.1 ओवर: भारत 86/6

Feb 22, 2026 22:15 (IST)

India vs South Africa LIVE: 36 में चाहिए 102

भारत को अब 36 में जीत के लिए 102 चाहिए. जीत के लिए जरूरी रन रेट 17 का हो चुका है. और मौजूदा रन रेट 6.14 का है. आखिरी ओवर से 5 रन आए हैं. भारत बड़ी हार की तरफ बढ़ता हुआ. 
14.0 ओवर: भारत  86/5

Feb 22, 2026 22:08 (IST)

India vs South Africa LIVE: 42 में चाहिए 107

भारत को अब 42 गेंद में जीत के लिए 107 रन चाहिए. भारत के जीत की संभावना 2 प्रतिशत है. आखिरी ओवर से 6 रन आए हैं. जीत के लिए जरूरी रन रेट 15 से अधिक का है. जबकि मौजूदा रन रेट 6.23 का है. आखिरी के 5 ओवर से 34 रन आए हैं. भारत का स्कोर 100 के करीब है.

13 ओवर: भारत 81/5

Feb 22, 2026 22:03 (IST)

India vs South Africa LIVE: आखिरी ओवर से आए 11 रन

भारत को अगर करारी हार मिलती है तो उन्हें उम्मीद करनी होगी कि दक्षिण अफ्रीका अपने बचे दोनों मैचों में जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज दोनों को भी हरा दे. भारत को 48 गेंद में जीत के लिए 113 रन चाहिए. जीत के लिए जरूरी रन रेट 14.12 का है और मौजूदा रन रेट 6.25 का. पिछले ओवर से 7 रन आए हैं. 
12 ओवर: भारत 75/5

Advertisement
Feb 22, 2026 22:01 (IST)

India vs South Africa LIVE: आखिरी ओवर से आए 11 रन

भारत को आखिरी ओवर से 11 रन मिले हैं. हार्दिक पांड्या ने ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा है. टीम इंडिया सम्मानजनक स्कोर तक जाना चाहेगी. साथ ही वो अधिक से अधिक करीब पहुंचना चाहेगी. क्योंकि एक बड़ी हार उसका नेट रन रेट काफी खराब कर देगी. हार्दिक और शिवम दुबे को आखिरी तक क्रीज पर टिकना होगा.
11 ओवर: भारत 68/5

Feb 22, 2026 21:59 (IST)

India vs South Africa LIVE: भारत को पांचवां झटका

भारत को पांचवां झटका लगा है. कप्तान सूर्यकुमार यादव भी पवेलियन लौटे. टीम इंडिया के हाथ से मैच निकल चुका है. अब देखना होगा कि क्या भारतीय टीम पूरे 20 ओवर खेल पाती है या नहीं. ब्रेविस ने कैच पकड़ा. भारतीय कप्तान को यकीन नहीं हो रहा. 144.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आती तेज लेंथ बॉल. सूर्यकुमार लेग साइड में स्क्वायर के पीछे की ओर शॉट लगाने की कोशिश में लाइन के अंदर आए. गेंद बल्ले के किनारे से लगकर मिडविकेट के दाईं ओर चली गई, जहां ब्रेविस ने शानदार कैच लपक लिया. भारत गहरे संकट में है
9.1 ओवर: भारत 51/5

Advertisement
Feb 22, 2026 21:50 (IST)

India vs South Africa LIVE: भारत की जीत की संभावना 4 प्रतिशत

भारत के मैच जीतने की संभावना 4 प्रतिशत आ गई है. पिछले ओवर से 4 रन आए हैं. भारत का स्कोर 50 पार हुआ. भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते हुए. सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका बेहतरीन होम वर्क करके आई है. जीत के लिए जरूरी रन रेट 12 के पार हो चुका है. 
9.0 ओवर: भारत 51/4

Feb 22, 2026 21:45 (IST)

India vs South Africa LIVE: कप्तान सूर्यकुमार यादव पर जिम्मा

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर जिम्मा है कि वो टीम को जीत दिलाए. अगर भारत को यह मैच जीतना है तो अगले एक दो ओवरों के बाद से दोनों बल्लेबाजों को गियर बदलना होगा. क्योंकि जरूरी रन रेट तेजी से ऊपर जा रहा है. सूर्या और शिवम दुबे पर जिम्मा है अब पूरी तरह से. भारत को 72 गेंद में जीत के लिए 141 रन चाहिए. भारत का रन रेट 5.87 का है और जीत के लिए जरूरी रन रेट 11.75 का.
8.0 ओवर: भारत 47/4

Feb 22, 2026 21:41 (IST)

India vs South Africa LIVE: भारत को चौथा झटका

भारतीय टीम को चौथा झटका लगाता हुआ. कॉर्बिन बॉश ने वाशिंगटन सुंदर को अपना शिकार बनाया. काफी सॉफ्ट डिसमिसल. बल्ले का किनारा लगा और गेंद गई विकेटकीपर के दस्ताने में. 142.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आती तेज गेंद, पड़ने के बाद कांटा बदली. वाशिंगटन ने अपना अगला पैर हटाकर इसे कवर की ओर से मारने की कोशिश की. गेंद बल्ले के बाहरी किनारे से लगकर गई. विकेटकीपर ने आसानी से कैच पकड़ लिया और भारत 43/4 के स्कोर पर लड़खड़ा रहा है. वाशिंगटन सुंदर 11 रन बनाकर आउट.
7.2 ओवर: भारत  43/4

Feb 22, 2026 21:35 (IST)

India vs South Africa LIVE: पावरप्ले पूरा

पहला पावरप्ले पूरा हुआ. भारत को जीत के लिए 84 गेंद में 157 रन चाहिए. भारत का रन रेट 5.17 का है और जीत के लिए जरूरी रन रेट बढ़कर 11.28 का हो गया है. अब स्पिन आएगी. कप्तान सूर्या और दूसरे छोर पर खड़े सुंदर को ना सिर्फ यहां पर साझेदारी करनी होगी, बल्कि तेजी से रन बटोरने होंगे. आखिरी ओवर से 2 रन आए हैं. टीम इंडिया मुश्किल में है. 
6.0 ओवर: भारत 31/3

Feb 22, 2026 21:31 (IST)

India vs South Africa LIVE: अब कप्तान सूर्यकुमार यादव से उम्मीद

भारत को कप्तान सूर्यकुमार यादव से उम्मीद है. क्रीज पर उनके साथ दूसरे छोर पर वाशिंगटन सुंदर हैं. आखिरी ओवर से 3 रन आए हैं. भारतीय पारी लड़खड़ा गई है. भारत को 90 गेंद में जीत के लिए 159 रन चाहिए.
5.0 ओवर: भारत 29/3

Feb 22, 2026 21:28 (IST)

IND vs SA LIVE Score: भारत को तीसरा झटका

भारत को तीसरा झटका लगा है. कार्बिन बोश ने कैच लपका. आखिरी तक उन्होंने कैच छोड़ा नहीं. गेंद बहुत ऊंची गई, लेकिन उसमें कोई दूरी नहीं थी - दो खिलाड़ी दौड़ रहे थे, बॉश और महाराज - वे लगभग टकरा गए. बॉश के हाथ से गेंद निकल गई थी लेकिन अंत में उन्होंने उसे लपक लिया और अपने सीने से चिपका लिया. भारतीय पारी लड़खड़ाई. अहमदाबाद में मौजूद दर्शक भी स्तब्ध रह गए हैं. अभिषेक शर्मा 12 गेंद में 15 रन बनाकर आउट.
4.3 ओवर: भारत 26/3

Feb 22, 2026 21:24 (IST)

IND vs SA LIVE Score: ओवर से आए सिर्फ 3 रन

पिछले ओवर से सिर्फ 3 रन आए हैं. भारत का रन रेट 6.5 का है जबकि जीत के लिए जरूरी रन रेट 10.12 का है. अभिषेक और सूर्या के बीच साझेदारी 21 रनों की हुई है 17 गेंदों में. दोनों को अपना समय लेना चाहिए. लेकिन यह भी ध्यान देना होगा कि जरूरी रन रेट अधिक ना हो. भारत को 96 गेंद में जीत के लिए 162 रन चाहिए. 
4.0 ओवर: भारत 26/2

Feb 22, 2026 21:16 (IST)

IND vs SA LIVE Score: भारत को साझेदारी की जरूरत

IND vs SA LIVE Score: क्रीज पर अभी अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं. दोनों की कोशिश यहां पर साझेदारी करने की है. भारत की जीत की संभावना 22 प्रतिशत है. हालांकि, अगर यह दोनों क्रीज पर टिक गए तो हम जानते हैं कि यह लक्ष्य 15 ओवर में ही चेज हो जाएगा. पिछले ओवर की चौथी गेंद पर अभिषेक ने छक्का जड़ा, जबकि ओवर की आखिरी गेंद पर डीप बैकवर्ड प्वॉइंट पर चौका जड़ा. 
3.0 ओवर: भारत 23/2

Feb 22, 2026 21:12 (IST)

IND vs SA LIVE Score: तिलक वर्मा भी लौटे

अहमदाबाद में ये क्या हो रहा है...तिलक वर्मा भी लौटे. आगे बढ़कर शॉर्ट लगाने का प्रयास था. मार्को जानसेन ने तिलक को फंसाया. अंपायर ने उंगली उठाई, लेकिन तिलक ने रिव्यू लिया. अल्ट्राएज में दिखा स्पाइक है. गेंद बल्ले को चूमकर विकेटकीपर के दस्तानों में गई. भारत ने शुरुआती दो विकेट गंवा दिए. पिच पर आगे बढ़े, जगह बनाई और जानसेन की गेंद को मिड-ऑफ के ऊपर से मारने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अतिरिक्त उछाल उनके खिलाफ गया. भारत ने तिलक को खो दिया और एक रिव्यू भी गंवा दिया. टीम इंडिया मुश्किल में.
1.1 ओवर: भारत 5/2

Feb 22, 2026 21:06 (IST)

IND vs SA LIVE: भारत को पहला झटका

IND vs SA LIVE: भारत को पहला झटका लगा. ईशान किशन 0 पर आउट हुए. अहमदाबाद में सन्नाटा पसर गया है. रयान रिकेल्टन ने कैच पकड़ा. दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मुकाबला शानदार साबित हुआ है - लगातार चौथी पारी में भारत ने अपने एक सलामी बल्लेबाज को शून्य पर खोया है.  यह अभिषेक शर्मा नहीं, बल्कि ईशान किशन हैं. गेंद धीमी गति से ऊपर आई और बाएं हाथ के बल्लेबाज से दूर जा रही थी. यह ऑफ-ब्रेक गेंद थी और किशन एक जोरदार शॉट लगाने की कोशिश कर रहे थे.  उन्होंने लाइन के पार बल्ला घुमाया, गेंद को टर्न के पार खेला और कवर की तरफ ऊंचा उछाला. भारत को बड़ा झटका लगता हुआ.

0.4 ओवर: भारत 0/1

Feb 22, 2026 20:54 (IST)

India vs South Africa LIVE: भारत को मिला 188 का लक्ष्य

भारत को जीत के लिए 188 का लक्ष्य मिला है. आखिरी ओवर से 20 रन आए हैं. हार्दिक पांड्या के ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स ने एक चौका और दो छक्के जड़े. 20 पर 3 विकेट गंवाने के बाद दक्षिण अफ्रीका की दमदार वापसी है यह. डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस ने इस स्कोर का बेस तैयार किया. लेकिन शिवम दुबे ने इस साझेदारी को तोड़ा. अंत में भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की. लेकिन फिर स्टब्स ने सुनिश्चित किया कि अफ्रीकी टीम का स्कोर 180 पार हो.
20.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 187/7

Feb 22, 2026 20:50 (IST)

India vs South Africa LIVE: क्या अफ्रीकी टीम 180 पार कर पाएगी?

यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिरी ओवर में क्या अफ्रीकी टीम 180 का स्कोर पार कर पाएगी? हार्दिक पांड्या यह ओवर फेंकने आंगे. भारत को ओवर रेट पेनल्टी लगी है. सर्कल के अंदर एक अतिरिक्त खिलाड़ी होगा.

Feb 22, 2026 20:46 (IST)

India vs South Africa LIVE: भारत को सातवीं सफलता

जसप्रीत बुमराह की गेंद पर कॉर्बिन बॉश आउट हुए. बुमराह की शानदार गेंदबाजी - फुल लेंथ गेंद स्टंप्स पर. क्या यह बंप बॉल थी? या उन्होंने फुल लेंथ गेंद को स्कूप करके गेंदबाज की तरफ वापस मारा? अंपायर ने रिव्यू लिया और रिप्ले में दिखा कि बॉश ने वास्तव में गेंद को सीधे गेंदबाज की तरफ उछाला दिया था. भारत की डेथ ओवरों की यह खतरनाक गेंदबाजी है. कॉर्बिन बॉश को जाना होगा. 
18.5 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 167/7

Feb 22, 2026 20:44 (IST)

India vs South Africa LIVE: आखिरी के दो ओवर

आखिरी के दो ओवर बाकी हैं. अब बुमराह अगला ओवर फेंकेगे. आखिरी ओवर फिर हार्दिक लेकर आएंगे. अर्शदीप ने अपने आखिरी ओवर में 7 रन दिए. आज उन्होंने 164 में 6 विकेट झटके हैं. देखना होगा कि अफ्रीकी टीम क्या 180 से 190 तक पहुंच पाती है या नहीं.
18.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 164/6

Feb 22, 2026 20:37 (IST)

IND vs SA LIVE: मार्को जानसेन आउट

भारत को छठी सफलता मिली है. मार्को यानसेन को जाना होगा. रिंकू सिंह ने कैच लपका. भारत अंतिम ओवरों में अच्छा खेल रहा है. दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए अंदर आती हुई लेंथ गेंद. जेनसन ने अपना अगला पैर हटाकर गेंद को जोर से मारा. लेकिन गेंद बल्ले से नहीं लगी और रिंकू ने डीप मिड-विकेट पर एक आसान कैच लपक लिया. मार्को यानसेन 2 रन बनाकर आउट हुए. 
17.2 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 158/6 

Feb 22, 2026 20:29 (IST)

IND vs SA LIVE: डेविड मिलर आउट

IND vs SA LIVE: डेविड मिलर आउट हुए. वरुण चक्रवर्ती ने शिकार किया. तिलक वर्मा ने कैच पकड़ा. एक शानदार मौका था और डेविड मिलर ने लॉन्ग-ऑफ पर कैच दे दिया.  चक्रवर्ती भले ही महंगे साबित हुए हों, लेकिन बड़े विकेट लेने में वे माहिर हैं. आज रात डेविड मिलर का विकेट सबसे बड़ा है. डेविड मिलर 35 गेंद में 63 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 7 चौके और 3 छक्का लगाया.
15.4 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 152/5 

Feb 22, 2026 20:27 (IST)

IND vs SA LIVE: आखिरी ओवर से आए 10 रन

आखिरी ओवर से 10 रन आए हैं. मिलर क्रीज पर हैं और बाउंड्री ठोक रहे हैं. भारत को उनके विकेट की तलाश है. दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 150 के करीब है. 
15.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 144/4

Feb 22, 2026 20:20 (IST)

IND vs SA LIVE: आखिरी के 6 ओवर बाकी

बीते 5 ओवर में 61 रन आए हैं. क्रीज पर अभी स्टब्स और मिलर हैं. दक्षिण अफ्रीका का रन रेट 9.57 का है. बीते कुछ ओवरों में जो अफ्रीकी टीम ने गियर बदला है, उसने पूरी तरह से मैच में रोमांच पैदा कर दिया है. भारत की जीत की संभावनाए अब 43 फीसदी है. मिलर अभी क्रीज पर है और अहम रोल निभा रहे हैं. अगर वह क्रीज पर टिके रहे तो दक्षिण अफ्रीका 190 का स्कोर आसानी से पार कर जाएगी. अफ्रीकी टीम का स्कोर 150 के करीब है. 
14.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 134/4

Feb 22, 2026 20:16 (IST)

IND vs SA LIVE: मिलर का 26 गेंद में अर्द्धशतक

दक्षिण अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने अर्द्धशतक जड़ दिया है. आखिरी ओवर से 17 रन आए हैं. ओवर की दूसरी गेंद पर ब्रेविस का विकेट हासिल किया था. लेकिन मिलर ने एक छोर से प्रहार जारी रखा है. अफ्रीकी टीम धीरे-धीरे 150 के करीब आ चुकी है. मिलर ने 26 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की है. 7 से 13 ओवर के बीच 87 रन आए हैं. मिलर और ब्रेविस की साझेदारी ने अफ्रीका को मुश्किल परिस्थिति से तो बाहर निकाल दिया है. 
13.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 128/4

Feb 22, 2026 20:09 (IST)

Ind vs SA LIVE Score: दुबे ने तोड़ी साझेदारी

चलिए साझेदारी टूट चुकी है. शिवम दुबे को एक और ओवर देने का फैसला सही साबित हुआ. ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का लगा था. ब्रेविस एक बार फिर बड़ा शॉर्ट खेलने गए लेकिन आउट हुए. अभिषेक शर्मा ने कैच लेने में कोई गलती नहीं की. लेंथ में बदलाव कारगर साबित हुआ.  ऑफ स्टंप के बाहर धीमी बैक ऑफ लेंथ गेंद पर ब्रेविस को पुल शॉट खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा और गेंद को मैदान के सबसे लंबे हिस्से की ओर मारा. बल्ले का ऊपरी किनारा लगा और डीप मिड-विकेट पर बाउंड्री रोप के अंदर खड़े अभिषेक ने कैच पकड़ लिया. 
12.2 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 117/4

Feb 22, 2026 20:07 (IST)

Ind vs SA LIVE Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100 पार

दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100 पार हुआ. आखिरी ओवर से 12 रन आए हैं. वरुण चक्रवर्ती को अटैक पर लाया गया था. मिलर और ब्रेविस अपने-अपने अर्द्धशतक की ओर हैं. 
12.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 111/3

Feb 22, 2026 20:03 (IST)

Ind vs SA LIVE Score: दुबे को पड़ी मार

Ind vs SA LIVE Score: शिवम दुबे को मार पड़ी है. पिछले ओवर से 15 रन आए हैं. ब्रेविस ने पिछले ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाया है. यह साझेदारी अब 80 रनों की हो चुकी है. आखिरी 5 ओवर से 55 रन आए हैं. भारत को यहां पर विकेट चाहिए. यह कौन दिलाएगा? क्योंकि अगर दोनों ऐसे ही खेलते रहे तो अफ्रीकी टीम आसानी से 170 से अधिक का स्कोर कर लेगी.
 11.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 99/3

Feb 22, 2026 19:56 (IST)

Ind vs SA LIVE Score: 10 ओवर पूरे

10 ओवर पूरे हुए. आखिरी गेंद पर छक्का आया है. यह फ्री हिट थी. मिलर के स्लॉट में गेंद और नतीजा स्टैंड में गेंद. आखिरी ओवर से 11 रन आए हैं. दक्षिण अफ्रीका का रन रेट 8.4 का है. पिछले 5 ओवर से 52 रन आए. यह साझेदारी अब 64 रनों की हो चुकी है.  भारत को यहां जल्द से जल्द एक विकेट चाहिए. मिलर अपने अर्द्धशतक की ओर हैं. 

10.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 84/3

Feb 22, 2026 19:49 (IST)

Ind vs SA LIVE Score: मिलर-ब्रेविस का काउंटरअटैक

Ind vs SA LIVE Score: डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस के बीच साझेदारी 53 रनों की हो चुकी है. आखिरी 5 ओवर से 53 रन आए हैं. पिछले ओवर से 17 रन आए हैं. चक्रवर्ती के इस ओवर में पहले मिलर और फिर ब्रेविस ने छक्का जड़ा. भारत की नजरें यह साझेदारी तोड़ने पर है. दक्षिण अफ्रीका का रन रेट 8 से ऊपर हुआ. 

9.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 73/3

Feb 22, 2026 19:46 (IST)

Ind vs SA LIVE Score: सुंदर का महंगा ओवर

भारत की नजरें दक्षिण अफ्रीका को 160 के अंदर रोकनो की होगी. चक्रवर्ती अगला ओवर फेंकने आएंगे. दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या ने पिछले ओवर में 4 रन दिए. हार्दिक का अच्छा ओवर रहा. डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर के बीच साझेदारी पनप रही है. 
8.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 56/3

Feb 22, 2026 19:44 (IST)

Ind vs SA LIVE Score: सुंदर का महंगा ओवर

सुंदर को मार पड़ी है. उनके ओवर से 11 रन आए हैं और इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 50 पार हुआ. भारत को जल्द से जल्द इस साझेदारी को तोड़ने की होगी. भारत को चौथे विकेट की तलाश है, देखना होगा यह कौन दिलाएगा?
7.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 52/3

Feb 22, 2026 19:38 (IST)

India vs South Africa LIVE Score: सुंदर आए हैं

India vs South Africa LIVE Score:अब अटैक पर वाशिंगटन सुंदर आए हैं. डेवाल्ड ब्रेविस ने ओवर की पहली ही गेंद पर चौका जड़ा. देखना होगा कि सुंदर का किस तरह से भारतीय कप्तान इस्तेमाल करते हैं. ब्रेविस और मिलर के बीच साझेदारी पनप रही है. जिन बल्लेबाजों के डर से अक्षर को नहीं खिलाया गया था, वो तो पवेलियन जा चुके हैं. 

Feb 22, 2026 19:33 (IST)

India vs South Africa LIVE Score: पावरप्ले पूरा

चलिए पावरप्ले पूरा हुआ. टीम इंडिया खुश होगी, जिस तरह से शुरुआत हुई है. क्रीज पर अभी डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस हैं. दोनों की कोशिश अफ्रीकी टीम को इस मुश्किल परिस्थिति से निकालने की होगी. दूसरी तरफ भारत को यहां विकेट चाहिए. पावरप्ले पूरी तरह से भारत के नाम रहा. टीम इंडिया ने 3 विकेट निकाले और दक्षिण अफ्रीका सिर्फ 41 रन बना पाई. दक्षिण अफ्रीका का रन रेट 6.83 का है. 
 
6.0 ओवर:  दक्षिण अफ्रीका 41/3

Feb 22, 2026 19:29 (IST)

India vs South Africa LIVE Score: वरुण का महंगा ओवर

अब पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है. पिछला ओवर वरुण चक्रवर्ती फेंकने आए थे.उनके ओवर से 11 रन आए हैं.  डेविड मिलर ने लगातार गेंदों पर बाउंड्री बटोरी है. वरुण का सामना अफ्रीकी बल्लेबाज कैसे करते हैं, यह देखना मजेदार होगा. भारत की नजर पावरप्ले में एक और विकेट पर होगी. 
5.0 ओवर:  दक्षिण अफ्रीका 31/1

Feb 22, 2026 19:24 (IST)

India vs South Africa LIVE Score: भारत को तीसरी सफलता

भारत को तीसरी सफलता मिली है. रेयान रिकेल्टन लौट रहे हैं. अफ्रीकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर पा रहे हैं. बुमराह लगातार स्टंप की लाइन में गेंद कर रहे हैं, जो इस पिच के हिसाब से बहुत अच्छी रणनीति है. इस बार शिवम दुबे ने कैच पकड़ा. अहमदाबाद में दर्शक खुशी से झूम उठे. जसप्रीत बुमराह ने अपनी बाहें ऊपर उठा लीं. धीमी गेंद लेग स्टंप के बाहर पिच हुई. पड़ने के बाद कांटा बदला. रयान रिकेल्टन इसे संभाल नहीं पाए. रिकेल्टन आखिरी समय तक किसी और गेंद का इंतजार कर रहे थे. बुमराह का शानदार ओपनिंग स्पैल. चार ओवर हुए हैं और अफ्रीकी टीम ने 20 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए हैं. 
4.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 20/3

Feb 22, 2026 19:16 (IST)

India vs South Africa LIVE Score: भारत को दूसरी सफलता

भारत को दूसरी सफलता मिली है. अफ्रीकी कप्तान एडन मारक्रम पवेलियन लौटे. भारत को इसी तरह की शुरुआत की उम्मीद थी. हार्दिक ने कैच लपका. यह उनके लिए कैचिंग प्रैक्टिस थी. मारक्रम कवर ड्राइव मारने गए थे. लेकिन सीधा फील्डर के हाथों में कैच थमा बैठे. अर्शदीप ने शिकार किया.
2.4 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 12/2

Feb 22, 2026 19:12 (IST)

India vs South Africa LIVE Score: बुमराह ने किया शिकार

जसप्रीत बुमारह ने भारत को पहली सफलता दिलाई. एक्रास खेलने गए थे. गेंद पड़ने के बाद अंदर आई. लेग स्टंप गया. स्विग गेंद को स्लॉग करने की कोशिश की. लेकिन पूरी तरह चूक गए. गेंद थोड़ी नीची भी रही.  क्विंटन डी कॉक को चकमा दे गई. क्विंटन डी कॉक 6 रन बनाकर पवेलियन जाते हुए. बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में शिकार किया.
1.5 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 10/1

Feb 22, 2026 19:07 (IST)

India vs South Africa LIVE Score: अर्शदीप का अच्छा ओवर

India vs South Africa LIVE Score: अर्शदीप सिंह का पहला ओवर अच्छा रहा. अब अगला ओवर लेकर जसप्रीत बुमराह आएंगे. पहले ओवर से सिर्फ 4 रन आए हैं. अर्शदीप ने मारक्रम को 6 बार तो डि कॉक को 5 बार आउट किया है. 
1.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका 4/0

Feb 22, 2026 19:02 (IST)

India vs South Africa LIVE Score: शुरू हुआ एक्शन

अब एक्शन शुरू हुआ. एडेन मार्कराम और क्विंटन डी कॉक की सलामी जोड़ी क्रीज पर है. भारत की नजरें शुरुआती विकेट पर. टीम इंडिया के लिए अर्शदीप गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं.

Feb 22, 2026 18:53 (IST)

India vs South Africa LIVE Score: अब नेशनल एंथम का समय

अब नेशनल एंथम का समय है. सुनील गावस्कर ट्रॉफी लेकर मैदान पर आए हैं. पहले दक्षिण अफ्रीका का राष्ट्रगान होगा फिर भारत का. दोनों देशों के खिलाड़ी भी आ चुके हैं.

Feb 22, 2026 18:48 (IST)

India vs South Africa LIVE Score: क्या अफ्रीकी टीम ने की गलती?

India vs South Africa LIVE Score: भारत में खेले गए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में मेहमान टीम ने सिर्फ दो बार पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना है और जीत हासिल की है.  दोनों बार यह काम न्यूजीलैंड ने किया है. पहले 2016 में नागपुर में और फिर 2017 में राजकोट में.

Feb 22, 2026 18:38 (IST)

India vs South Africa LIVE Score: क्या बोले कप्तान सूर्या

सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान कहा,"हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, यह सबके लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका है. मैदान पर हमारा जोश बरकरार है और जो भी नतीजा आएगा, हम उसे स्वीकार करेंगे. पहले गेंदबाजी करने से खुश हूं. अक्षर पटेल के साथ जो नाइंसाफी हुई, वो सही नहीं है, हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं. इसलिए कोई बदलाव नहीं."

Feb 22, 2026 18:35 (IST)

India vs South Africa LIVE Score: क्या बोले अफ्रीकी कप्तान

India vs South Africa LIVE Score: टॉस जीतने के बाद एडेन मारक्रम ने कहा,"हम पहले बल्लेबाजी करेंगे, विकेट वाकई अच्छा है और पहले के मुकाबले काफी सूखा है. लड़के अच्छी लय में दिख रहे हैं और फिलहाल यह पिच हमारे लिए अनुकूल है. हमें यहां कुछ मैच खेलने का सौभाग्य मिला है, यह काली मिट्टी की पिच है. हमने पिछले मैच से चार बदलाव किए हैं. केश, लुंगी और मार्को की वापसी हुई है."

Feb 22, 2026 18:34 (IST)

India vs South Africa LIVE Score: दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम ने टॉस जीतकर चौंकाते हुए बल्लेबाजी का फैसला लिया है. अफ्रीकी टीम की प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव हुए हैं. जबकि भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है. 

Feb 22, 2026 18:33 (IST)

India vs South Africa LIVE Score: दोनों कप्तान आ चुके हैं टॉस के लिए

सूर्यकुमार यादव और एडन मारक्रम टॉस के लिए आ चुके हैं. सुनील गावस्कर ने प्रसारणकर्ता ने कहा है कि वह चाहते हैं कि अगर टीम इंडिया टॉस जीते तो वह पहले गेंदबाजी करेंगे. अभी टॉस नहीं है. लेकिन बाद में होगी. सिक्का उछालेंगे भारतीय कप्तान सूर्या...मौजूदा विजेता और उपविजेता की भिड़ंत

Feb 22, 2026 18:31 (IST)

India vs South Africa LIVE Score: दक्षिण अफ्रीका का सुपर-8 का सफर

  1. कनाडा को 57 रन से हराया
  2. अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर में हराया
  3. न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया
  4. संयुक्त अरब अमीरात को 6 विकेट से हराया

Feb 22, 2026 18:30 (IST)

India vs South Africa LIVE Score: भारत के सुपर-8 का सफर

  1. अमेरिका के खिलाफ 29 रन से जीते
  2. नामीबिया के खिलाफ 93 रनों से जीत
  3. पाकिस्तान को 61 रनों से हराया
  4. नीदरलैंड्स पर 17 रनों की जीत

Feb 22, 2026 18:28 (IST)

India vs South Africa LIVE Score: कैसी रहेगी पिच

हाल के आंकड़े बताते हैं कि यह एक ऐसी पिच है, जहां हाई स्कोरिंग मैच हो सकते हैं. इस विश्व कप में, चार मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 192 है, और पहले बल्लेबाजी करते हुए जीतने वाली टीमों ने इससे भी अधिक स्कोर बनाया है. जिनका औसत 203 है. परिणाम बताते हैं कि मुकाबला काफी बराबरी का रहा है, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने दो बार जीत हासिल की, एक बार हार का सामना किया और एक मैच ड्रॉ रहा. कुल मिलाकर, जो टीमें शुरुआत में अच्छी बल्लेबाजी करती हैं और 200 का आंकड़ा पार कर लेती हैं, उन्हें आमतौर पर स्पष्ट बढ़त मिल जाती है. रवि शास्त्री ने अपनी पिच रिपोर्ट में बताया है कि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को बढ़त होगी.

Feb 22, 2026 18:26 (IST)

India vs South Africa LIVE Score: थोड़ी देर में टॉस

India vs South Africa LIVE Score:
अब से थोड़ी देर में टॉस होगा. दोनों ही टीमें मैदान पर पहुंच चुकी है. दोनों की नजरें जीत के साथ दो अहम अंक हासिल करने पर होगी. 

Feb 22, 2026 17:49 (IST)

India vs South Africa LIVE Score: संजू या अभिषेक, गंभीर सवाल का मिलेगा जवाब

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ संजू सैमसन के शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए, अभिषेक शर्मा की जगह उन्हें टीम में शामिल, किया जाएगा? अभिषेक के नाम तीन डक है, इस टूर्नामेंट में. लेकिन भारत बल्लेबाजी क्रम में कोई बदलाव करने की संभावना नहीं है. स्थानीय खिलाड़ी अक्षर पटेल के वाशिंगटन सुंदर की जगह वापसी करने की उम्मीद है, जो गुजरात टाइटन्स के लिए भी खेलते हैं.

Feb 22, 2026 17:45 (IST)

India vs South Africa LIVE Score: चक्रवर्ती का रिकॉर्ड दमदार

India vs South Africa LIVE Score: चक्रवर्ती ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी सभी 8 पारियों में 2 से अधिक विकेट लेने का सिलसिला बरकरार रखा है. दिसंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का खिताब मिला था. उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 5/17 के आंकड़े भी प्रोटियाज के खिलाफ ही दर्ज किए थे.

Feb 22, 2026 17:44 (IST)

India vs South Africa LIVE Score: वरुण चक्रवर्ती बल्लेबाजों के काल

वरुण चक्रवर्ती बल्लेबाजों के काल है. जाल बुनकर शिकार करने में उन्हें महारत हासिल है. मौजूदा टूर्नामेंट में उन्होंने 9 विकेट झटके हैं और वह दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उनकी इकॉनमी भी 5.2 की है. बात अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके रिकॉर्ड की करें तो उन्होंने 8 पारियों में 22 शिकार किए हैं. इस दौरान उनका औसत 11.4 का है और बॉलिंग स्ट्राइक रेट 8.4 की.

Feb 22, 2026 17:40 (IST)

India vs South Africa LIVE Score: अहमदाबाद में कप्तान सूर्या का बोलता है बल्ला

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. इस मैदान पर उनका स्ट्राइक रेट 152 का है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव ने 11 मैचों में 34.8 की औसत से 348 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्द्धशतक भी आए हैं. कप्तान सूर्या टी20 अंतरराष्ट्रीय में नंबर-4 पर सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. टी20 अंतरराष्ट्रीय में कम से कम 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सूर्या का 7 से 16 ओवर्स में स्ट्राइक रेट सबसे अच्छा है.

Feb 22, 2026 17:36 (IST)

India vs South Africa LIVE Score: ईशान किशन पर अहम जिम्मेदारी

ईशान किशन जारी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. उन्होंने 176 रन बनाए हैं, 202 की स्ट्राइक रेट से. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्द्धशतक आए हैं. और वो 11 छक्के ठोक चुके हैं. ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले ही तीसरे स्थान पर आ चुके हैं. ऐसे में आज उन पर अहम जिम्मेदारी होगी.

Feb 22, 2026 17:12 (IST)

Ind vs SA LIVE Score: अहमदाबाद में भारत का रिकॉर्ड भी जबरदस्त

अहमदाबाद में भारत का रिकॉर्ड भी जबरदस्त है. टीम इंडिया ने 9 मैच खेले हैं और 7 में उसे जीत मिली है जबकि सिर्फ 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. अगर टीम इंडिया रविवार को जीतती है तो वह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों एक ही घरेलू मैदान पर सबसे अधिक जीत का रिकॉर्ड भा बना लेगी. 

Feb 22, 2026 17:07 (IST)

Ind vs SA LIVE Score: गेंदबाजों का भी जलवा

बात अगर गेंदबाजी की करें तो भारत का इकॉनमी रेट मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे बेहतर है. भारतीय गेंदबाजों का इकॉनमी रेट 9.4 का है. जबकि औसत 39.4 का है.

Feb 22, 2026 17:05 (IST)

Ind vs SA LIVE Score: दोनों ही धुरंधर

Ind vs SA LIVE Score: दक्षिण अफ्रीका ने जहां जारी टी20 वर्ल्ड कप में दूसरे सबसे बेहतर रन रेट से रन बनाए हैं तो वहीं भारत सबसे अधिक छक्के लगाने वाली टीम हैं. भारत ने 40 छक्के लगाए हैं. जबकि दक्षिण अफ्रीका का रन रेट प्रति ओवर 9.4 का है. 

Feb 22, 2026 17:05 (IST)

Ind vs SA LIVE Score: दो अजेय टीमों की टक्कर

Ind vs SA LIVE Score: आज का मुकाबला उन दो टीमों के खिलाफ हैं, जो टूर्नामेंट में अजेय हैं. भारत ने ग्रुप स्टेज में चार मैच खेले थे और चारों में टीम इंडिया को जीत मिली थी, जबकि दक्षिण अफ्रीका भी चार जीतों के साथ टॉप पर रही थी. 

Feb 22, 2026 16:54 (IST)

Ind vs SA LIVE Score: कैसा है रिकॉर्ड

बात अगर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ओवरऑल रिकॉर्ड  की करें तो दोनों देशों के बीच 35 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 21 मैच जीते हैं जबकि 13 में उसे हार मिली है. टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का जीत प्रतिशत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6.76 का है. 

अगर टी20 वर्ल्ड कप में भारत-दक्षिण अफ्रीका के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की करें तो 7 मैच में दोनों का आमना-सामना हुआ है. इस दौरान भारत ने 5 तो दक्षिण अफ्रीका ने 2 मैच जीते हैं. 

Feb 22, 2026 16:49 (IST)

India vs South Africa LIVE Score: स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर

नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. आज बड़ा दिन है. टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपने सुपर-8 अभियान का आगाज करेगी. टीम इंडिया को ग्रुप स्टेज में किसी बड़ी टीम से टक्कर नहीं मिली थी. ऐसे में आज से उसकी असली परीक्षा शुरू होगाी.

Featured Video Of The Day
Tucker Carlson Interview में Joe Kent का धमाका, Israel के दबाव में Donald Trump का Iran War?
Topics mentioned in this article