Vaibhav Suryavanshi vs Pakistan: वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका, 11 रन बनाते ही तोड़ देंगे शुभमन गिल का रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi’s real exam vs Pakistan: यूथ वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव इस समय पांचवें नंबर पर हैं. वैभव के नाम अबतक 1139 रन दर्ज है. अब यदि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वैभव 11 रन बनाने में सफल रहे तो 14 साल का यह बल्लेबाज शुभमन गिल/उन्मुक्त चंद से आगे निकल जाएगा

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Vaibhav Suryavanshi Upcoming record: वैभव सूर्यवंशी इतिहास रचने के करीब

India Vs Pakistan: Semi Final Qualification Scenario: भारत पिछले साल 21 दिसंबर को दुबई में हुए अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान से 191 रन से हार गया था जबकि 14 दिसंबर को उसने इसी टूर्नामेंट का ग्रुप मैच इस चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ 90 रन से जीता था इस मैच में वैभव सूर्यवंशी कोई खास कमाल नहीं कर पाए थे और 26 रन बनाकर आउट हो गए थे. वैभव की उस पारी की खूब आलोचना हुई थई. लेकिन अब वैभव एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं. आजके मैच में 11 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी एक साथ दो भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. 

यूथ वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव इस समय पांचवें नंबर पर हैं. वैभव के नाम अबतक 1139 रन दर्ज है. अब यदि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वैभव 11 रन बनाने में सफल रहे तो 14 साल का यह बल्लेबाज शुभमन गिल/उन्मुक्त चंद से आगे निकल जाएगा. शुभमन गिल/उन्मुक्त चंद ने अपने करियर में यूथ वनडे में 1149 रन बनाए हैं , वहीं ओवरऑल यूथ वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी विजय जोल हैं जिनके नाम  1404 रन दर्ज है. 

यूथ वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय

  • विजय जोल: 1404 रन
  • यशस्वी जयसवाल: 1386 रन
  • तन्मय श्रीवास्तव: 1316 रन
  • शुभमन गिल/उन्मुक्त चंद: 1149 रन
  • वैभव सूर्यवंशी: 1139 रन
  • सरफराज खान: 1080 रन
  • विराट कोहली: 978 रन

'धुरंधर' वैभव अकेले दम पर पाकिस्तान का कर सकते हैं हाल बेहाल 

अगर वैभव अच्छी शुरुआत करते हैं, तो इससे पाकिस्तान के मार्जिन के कैलकुलेशन गड़बड़ा जाएंगे, यहां तक ​​कि थोड़ी देर की अच्छी बैटिंग भी फील्डिंग में बदलाव और बॉलिंग के फैसलों में बदलाव करने पर मजबूर कर देगी. सिर्फ़ इस बदलाव से ही भारत के बाकी बल्लेबाजों पर से दबाव कम हो जाएगा. पाकिस्तान शायद उनकी ताकत के बजाय उनके सब्र का इम्तिहान लेगा, लाइन टाइट रखेगा और लंबी बाउंड्री पर बड़े शॉट खेलने के लिए उकसाएगा. वैभव के लिए सफलता संयम में है. दबाव को झेलना, जल्दबाजी में शॉट मारने से बचना और गलतियों का फायदा उठाना होगा.  

Featured Video Of The Day
शादी का लड्डू खाने वालों को आज तोहफा मिलेगा! आसान भाषा में समझें क्या है कपल टैक्स?
Topics mentioned in this article