मुकाबले से पहले कोलंबो में बूंदाबांदी...क्या बारिश में धुल भी सकता है भारत-पाक मैच?

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने वाला है. इससे पहले कोलंबो में बूंदाबांदी देखने को मिली है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
T20 World Cup 2026, India vs Pakistan:
X: social media
कोलंबो:

India vs Pakistan:  भारत और पाकिस्तान एक बार फिर टी-20 वर्ल्ड कप में भिड़ने वाले हैं. टॉस हो गया है और बस कुछ ही देर में खेल शुरू हो जाएगा. हालांकि, मैच से पहले कोलंबो से थोड़ी चिंता बढ़ाने वाली खबर आई है. बताया जा रहा है कि कोलंबो में हल्की-हल्की बूंदाबांदी हुई है. कोलंबो में दिनभर से रुक-रुककर बूंदाबांदी हो रही है. फिलहाल मौसम साफ है लेकिन बारिश होने की संभावना को पूरी तरह से नकारा नहीं जा सकता. ऐसे में आपके मन में तरह-तरह के सवाल आ रहे होंगे कि अगर बारिश आती है, तो मैच में क्या होगा? क्या मैच रद्द हो जाएगा, वगैरह..वगैरह. चलिए अगर बारिश  आती है, तो यहां पर आपके सामने तीन विकल्प हैं. 

पहला: मैच रुका, तो  ओवर घटने की संभावना

T20 में नतीजा निकालने के लिए हर टीम को कम से कम 5–5 ओवर खेलना जरूरी है. यदि बारिश ऐसा नहीं होने देती, मैच रद्द होगा और दोनों टीमों को 1–1 अंक मिलेंगे. शाम के समय बारिश की संभावना कम हो रही है, इसलिए ओवर कटने का खतरा मौजूद है पर पूर्ण रद्द होना कम संभावित माना जा रहा है. DRS नियम.लागू होने पर टीम रणनीति अधिक आक्रामक हो सकती है.

दूसरा: पिच के बर्ताव में आएगी यह तब्दीली

बारिश से पिच में नमी बढ़ती है, सतह धीमी व 'टू-पेस' हो सकती है। गेंद रुककर आएगी और बल्लेबाज़ को स्ट्रोक खेलने में दिक्कत होगी. गीली पिच और हवा में नमी से गेंद अधिक ग्रिप कर सकती है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को फायदा होगा. 

तीसरा: पाकिस्तान होगा फायदे की स्थिति में

पाकिस्तान के स्पिनर ऐसी स्थितियों में बेहतर प्रभाव डाल सकते हैं, खासकर नमी वाली पिच पर जहां गेंद टर्न और रुककर आती है. बादलों के कारण स्विंग गेंदबाजों को नई गेंद से मदद मिल सकती है. दोनों टीमों के पेसर इसका लाभ उठा सकते हैं. भारत ने इस मैच में तीन स्पिनर्स खिलाने पर विचार किया है, इसलिए ऐसी पिच भारत के लिए भी फायदेमंद बन सकती है.
 

Advertisement

Featured Video Of The Day
पाताल में छिपी ईरान की 'वो अंडरग्राउंड आर्मी', जिसके खौफ में है अमेरिका
Topics mentioned in this article