T20 World Cup 2026: भारत के खिलाफ मेगा मैच से पहले खुली पाकिस्तान पेस बैटरी की पोल, यह आंकड़ा हैरान करने वाला

Pakistan Spin Bowling Strategy IND vs PAK T20 World Cup 2026: शाहीन अफरीदी को छोड़कर आगा किसी भी तेज गेंदबाज की तरफ नहीं गए. 20 ओवर में शाहीन ने 4 ओवर फेंके.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Pakistan Spin Bowling Strategy IND vs PAK T20 World Cup 2026:

Pakistan Spin Bowling Strategy IND vs PAK T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में मंगलवार को कोलंबो में पाकिस्तान और यूएसए के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें पाकिस्तान ने 32 रन से जीत हासिल की. इस जीत में पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाजों की निर्णायक भूमिका रही. खास बात यह रही कि यूएसए की पारी के दौरान पाकिस्तान ने 80 प्रतिशत गेंदबाजी स्पिनरों से कराई. यूएसए की पारी शुरू होने पर उम्मीद थी कि कप्तान सलमान अली आगा तेज गेंदबाजों का भी इस्तेमाल करेंगे, लेकिन शाहीन अफरीदी को छोड़कर किसी अन्य तेज गेंदबाज को मौका नहीं दिया गया.

शाहीन ने अपने कोटे के 4 ओवर डाले, जबकि बाकी 16 ओवर स्पिनरों से कराए गए. टीम में मौजूद तेज गेंदबाज फहीम अशरफ को गेंदबाजी का मौका नहीं मिला.

स्पिन आक्रमण की बात करें तो सईम अयूब ने 1 ओवर, अबरार अहमद ने 4 ओवर, मोहम्मद नवाज ने 3 ओवर, शादाब खान ने 4 ओवर और उस्मान तारिक ने 4 ओवर डाले. विकेटों में उस्मान तारिक ने 3, शादाब खान ने 2, जबकि अबरार अहमद और मोहम्मद नवाज ने 1-1 विकेट लिया और टीम की जीत में अहम योगदान दिया.

टी20 क्रिकेट में यह दूसरा अवसर है जब पाकिस्तान ने 16 ओवर स्पिनरों से डलवाए. इससे पहले 2012 में कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 में से 18 ओवर स्पिनरों से कराए गए थे. इसके अलावा 2012 में ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलंबो में 15 ओवर, 2013 में किंग्सटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 ओवर, 2021 में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ 15 ओवर और 2023 में हांग्झू में अफगानिस्तान के खिलाफ 15 ओवर स्पिन गेंदबाजों से कराए गए थे.

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बनाए. जवाब में यूएसए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 158 रन ही बना सकी और मुकाबला 32 रन से गंवा बैठी.

Featured Video Of The Day
Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम अब 65 सेकंड का नहीं, पूरे 3 मिनट 10 सेकंड का | Jana Gana Mana
Topics mentioned in this article