T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के लिए काल बन सकते हैं अभिषेक शर्मा, लेकिन उनसे मुकाबला चाहते हैं सलमान आगा

Salman Ali Agha, IND vs PAK, T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा के फिटनेस पर अपडेट आने का इंतजार हो रहा है, उससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने उनकी फिटनेस को लेकर बड़ा इशारा कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
T20 World Cup 2026, IND vs PAK: Salman Agha on Abhishek Sharma

T20 World Cup 2026, IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला कल कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपने फिटनेस को लेकर जूझ रहे टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है. सलमान ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि अभिषेक शर्मा कल खेलेंगे. मुझे उम्मीद है कि वह ठीक हो रहे हैं और हम सबसे अच्छे खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना चाहते हैं.

अभिषेक शर्मा के फिटनेस पर टिकी नजर

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले से पहले सभी की नजरें अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर टिकी हैं. पेट के संक्रमण से उबर रहे अभिषेक को लेकर भारतीय टीम मैनेजमेंट आज शाम अंतिम निर्णय लेगी. अगर उन्हें फिट घोषित कर दिया जाता है, तो कोलंबो के मैदान पर उनकी मौजूदगी मुकाबले का रुख बदल सकती है.

ये खिलाड़ी भारत के खिलाफ ट्रम्प कार्ड - कप्तान सलमान आगा 

इससे पहले कप्तान सलमान आगा ने भारत के खिलाफ ट्रम्प कार्ड के नाम का ऐलान कर दिया है. आगा ने कहा, यह गेम हमेशा से बहुत बड़ा रहा है. हम अच्छी तैयारी कर रहे हैं. हमारे लिए हर खिलाड़ी बराबर है. आप लोगों ने उस्मान तारिक को इतना बड़ा बनाया है. वह अच्छी बॉलिंग कर रहा है. वह हमारा ट्रंप कार्ड है, हो सकता है कि स्पिनर हावी हों लेकिन आप पेसरों की भूमिका को नकार नहीं सकते. हमारे पास अच्छे स्पिनर हैं लेकिन अच्छे पेसर भी हैं.

सलमान आगा ने टीम के प्रदर्शन पर कहा कि पिछले रिकॉर्ड मायने नहीं रखते. यह एक नया दिन होगा. आप इतिहास नहीं बदल सकते लेकिन हम इस बार अच्छा परफॉर्म करने और जीतने की कोशिश कर सकते हैं.

सलमान ने बाबर आजम को लेकर कहा कि हमारे लिए चिंता की बात नहीं है. वह रन बना रहे हैं और उम्मीद है कि वह रन बनाएंगे और कल हमारी मदद करेगें. हम बैटिंग पोजीशन में बहुत ज़्यादा बदलाव नहीं करना चाहते हो सकता है कि स्पिनर हावी हो जाएं, लेकिन आप स्पिनरों को नकार नहीं सकते.

यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा पर सूर्यकुमार का बड़ा अपडेट, पाकिस्तानियों से हाथ मिलाने पर कह दी यह बड़ी बात

Advertisement

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: 'कुंग फू पांड्या' से ख़ौफ़ज़दा होगा पाकिस्तान, आंकड़े दे रहे गवाही, अकेले काफी हैं हार्दिक

Featured Video Of The Day
PM Modi Assam Visit: Assam के Dibrugarh में वायुसेना का Air Show | China Border | PM Modi | NDTV
Topics mentioned in this article