32 minutes ago

India vs Pakistan T20 World Cup Controversy Live Updates: पाकिस्तान के द्वारा भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच बॉयकॉट को लेकर Revsportz के रिपोर्ट के मुताबिक इमरान ख्वाजा को पाकिस्तान को भारत के साथ मैच खेलने के लिए मनाने की जिम्मेदारी दी गई है, ख्वाजा सिंगापुर क्रिकेट एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करते हैं. इससे पहले 15 फरवरी को भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज मैच का बॉयकॉट करने पर रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को चेतावनी दी है कि ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स उन पर कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ICC पाकिस्तान पर कार्रवाई करते हुए उनका पूरा सालाना रेवेन्यू शेयर USD 35 मिलियन (लगभग 316 करोड़ रुपये) रोक सकता है. सूत्रों के अनुसार, 'अकेले पड़े' पाकिस्तान ने दूसरे क्रिकेट बोर्ड से संपर्क किया, लेकिन उन्हें अपने रुख के लिए कोई समर्थन नहीं मिला. इस विवाद के बीच, पाकिस्तान टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने पहले T20 वर्ल्ड कप मैच से पहले कोलंबो पहुंच गई है. अगर पाकिस्तान बॉयकॉट करता है, तो उसे बड़ा वित्तीय नुकसान हो सकता है और उसे टूर्नामेंट से सस्पेंड भी किया जा सकता है.

Feb 04, 2026 11:58 (IST)

IND vs PAK T20 World Cup 2026 Boycott Controversy Live: पाकिस्तान के मैच बॉयकॉट पाक के पूर्व कप्तान राशीद लतीफ का बड़ा बयान

पाकिस्तान के मैच बॉयकॉट फैसले पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशीद लतीफ ने कहा है की हम क्रिकेट खेलना चाहते हैं, इसमें बहुत पॉलिटिक्स शामिल है, भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में क्रिकेट फैंस की बड़ी संख्या है और इसका ध्यान रखकर मैच खेला जाना चाहिए, इंडियन टीम बहुत मजूबत लग रही है, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की मौजूदगी टीम इंडिया को मजबूत बनती है.

Feb 04, 2026 10:45 (IST)

IND vs PAK T20 World Cup 2026 Boycott Controversy Live: क्या ICC T20 वर्ल्ड कप विवाद को लेकर पाकिस्तान के साथ करेगा 'बैक-चैनल बातचीत'?

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर बना गतिरोध अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के लिए बड़ी चिंता का विषय बनता जा रहा है. Revsportz के रिपोर्ट के मुताबिक, ICC ने डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के रुख पर पर्दे के पीछे बातचीत करने को कहा है. 

सिंगापुर क्रिकेट एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करने वाले इमरान ख्वाजा को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे पाकिस्तान को 15 फरवरी को भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच खेलने के लिए राजी करने की कोशिश करें. माना जा रहा है कि ICC इस पूरे मामले में ख्वाजा को एक तरह से “शांतिदूत” की भूमिका में देख रहा है.

Feb 04, 2026 09:47 (IST)

IND vs PAK T20 World Cup 2026 Boycott Controversy Live: इमरान ख्वाजा को पाकिस्तान को भारत के साथ मैच खेलने के लिए मनाने की जिम्मेदारी

पाकिस्तान के द्वारा भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच बॉयकॉट को लेकर revsportz के रिपोर्ट के मुताबिक इमरान ख्वाजा को पाकिस्तान को भारत के साथ मैच खेलने के लिए मनाने की जिम्मेदारी दी गई है, ख्वाजा सिंगापुर क्रिकेट एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करते हैं.

Feb 04, 2026 08:37 (IST)

T20 World Cup 2026 Live Updates: आईसीसी पाकिस्तान को दे सकता है बड़ा झटका

पीटीआई पहले ही सूत्रों के हवाले से खबर दे चुका है कि आईसीसी पाकिस्तान का सालाना राजस्व हिस्सा (लगभग 3.5 करोड़ डॉलर) रोक सकता है और उसी रकम से प्रसारकों को भुगतान कर सकता है. पीसीबी के एक सूत्र ने बताया कि बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पिछले सप्ताह इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को जानकारी देने से पहले बोर्ड के कानूनी विशेषज्ञों से सलाह ली थी, लेकिन इसके बावजूद बोर्ड गंभीर नतीजों के लिए तैयार है.

Feb 04, 2026 08:16 (IST)

IND vs PAK T20 World Cup 2026 Boycott Controversy Live: PCB को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है

ICC Warn PCB to Face Legal Action: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को चेतावनी दी है कि भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले टी20 विश्व कप मैच के बहिष्कार के कारण उसे टूर्नामेंट के आधिकारिक प्रसारक जियोस्टार की ओर से कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. यह जानकारी पीसीबी के एक सूत्र ने मंगलवार को दी.

पाकिस्तान ने अपनी सरकार के निर्देश पर 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है, लेकिन अभी तक उसने इस फैसले के कारणों को औपचारिक रूप से आईसीसी को नहीं बताया है.

Feb 04, 2026 08:12 (IST)

IND vs PAK T20 World Cup 2026 Boycott Controversy Live: पाकिस्तान पर कानूनी कार्रवाई का खतरा

 15 फरवरी को भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज मैच का बॉयकॉट करने पर रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को चेतावनी दी है.

Featured Video Of The Day
Banke Bihari Mandir में रेलिंग के ठेके को लेकर बवाल, ठेकेदार का जमकर विरोध | Vrindavan | UP News
Topics mentioned in this article