इसी बीच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे से उन्हें हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट निकालकर दिया जबकि मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार के हाथ 1-1 ही विकेट आई सकी| ऐसे में अब देखना होगा कि क्या भारतीय टीम 160 रनों के इस लक्ष्य को हासिल करते हुए मुकाबले को अपने नाम कर लेगी? या फिर पाकिस्तान की टीम इस 159 रनों को डिफेंड करने में कामयाब हो जायेंगी| तो इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए रन चेज़ में बने रहिए हमारे साथ|
दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 76 रनों की अहम साझेदारी की और अपनी टीम को मुश्किलों से बाहर लाए| इसी बीच रोहित ने अपनी टीम के अनुभवी गेंदबाज़ मोहम्मद शमी के हाथ में बॉल थमाई और उन्होंने इफ्तिखार का विकेट लेते हुए साझेदारी का अंत कर दिया| जिसके बाद विकटों के गिरने का सिलसिला बरकरार हो गया और हार्दिक ने आकर फिर एक ही ओवर में 2 विकेट अपने नाम कर लिया| एक समय पाकिस्तान की टीम 140 रनों के भी पास जाती हुई नहीं नज़र आ रही थी| तभी एक छोर से शान मसूद (52) ने टिककर बल्लेबाज़ी किया और समय-समय पर बाउंड्री लगाते हुए अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया| इसी बीच अंत तक उनका पूरा साथ शाहीन अफरीदी (16) ने दिया और इसी तरह से पाकिस्तान टीम का स्कोर 159 रनों तक पहुँच गया|
पहले भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया अपना जलवा!!! तो फिर पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने दिखाया पॉवर!!! इफ्तिखार अहमद और शान मसूद के द्वारा खेली गई अर्धशतकीय पारियों के दम पर पाकिस्तान ने भारतीय टीम के सामने 160 रनों का लक्ष्य खड़ा किया!! टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई पाक की टीम को पहला झटका बाबर अजाम के रूप में लगा जो बिना खाता खोले ही पवेलियन की ओर चलते बने| जिसके कुछ देर बाद ही मोहम्मद रिजवान (4) ने भी बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया और वो भी अर्शदीप सिंह का शिकार बन बैठे| ऐसे में पाकिस्तना टीम की बल्लेबाज़ी लड़खड़ाती हुई नज़र आ रही थी तभी मैदान पर आए इफ्तिखार अहमद (51) ने समझदारी के साथ शुरुआत में पिच को समझा और स्कोर बोर्ड को चलाने लगे| वहीँ उनका पूरा साथ मसूद ने दिया| जैसे ही इन दोनों को कोई ख़राब गेंद मिली उसे मैदान के बाहर भेजने में दोनों ने देरी नहीं की और बड़ा शॉट भी लगाया|
19.6 ओवर (2 रन) ओह!! ये नहीं कर सकते आप| विकटों पर निशाना तो साधना होगा| कीपर तो चूके ही साथ में बोलर भी चूके, इस वजह से एक अतिरिक्त रन आ गया| बड़े शॉट के लिए गए| गति से बीट हुए| कीपर के आगे से बाई का रन भाग लिया था| इसी के साथ 159 रन बोर्ड पर पाकिस्तान ने लगाए| भारत के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा गया है|
19.5 ओवर (0 रन) एक और बार जोर से बल्ला घुमाया लेकिन संपर्क नहीं हो सका| रन भी नहीं भागे हरिस| अच्छी बोलिंग भुवि द्वारा|
19.4 ओवर (0 रन) एक अहम डॉट गेंद!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
19.3 ओवर (6 रन) छक्का!! इसी के साथ सिक्स लगाकर हारिस रऊफ ने अपना खाता खोला!!! लो फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर छह रनों के लिए|
19.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट एंड बोल्ड भुवनेश्वर कुमार| बढ़िया विकेट भुवि द्वारा हासिल हुआ| भारत के लिए ये विकेट ज़रूरी थी| हार्ड लेंथ गेंद| पुल लगाने गए थे लेकिन बल्ले पर काफी तेज़ी से आई| उपरी भाग को लगकर बोलर की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ से एक आसान सा कैच पकड़ा गया| 151/8 पाकिस्तान|
19.1 ओवर (1 रन) सिंगल! मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को खेला जहाँ से एक ही रन मिल सका| फील्डर घेरे के अंदर थे|
19.1 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| ये निश्चित ही एक वाइड होनी चाहिए| जी हाँ| ये वाइड ही है|
18.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 149/7 पाकिस्तान|
18.5 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया रन| शरीर से लगकर ऑन साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
18.4 ओवर (4 रन) चौका! एक और बाउंड्री!! भारत को ये रन्स चुभ सकते हैं| इस बार जड़ में डाली गई गेंद को सामने की तरफ खेला| फील्डर घेरे के अंदर थे इस वजह से एक बाउंड्री हासिल हो गई|
18.3 ओवर (6 रन) छक्का! महत्वपूर्ण रन्स पाकिस्तान के लिए| पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया और बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए|
18.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! इसी के साथ शान का पचास भी पूरा हुआ| शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी टीम को इस परिस्थिति तक पहुंचा दिया| हलके हाथों से ऑफ़ साइड पर इस गेंद को खेला| फील्डर के आगे से रन चुरा लिया गया|
18.1 ओवर (1 रन) गुड लेंथ गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
17.6 ओवर (1 रन) पैरों पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर हीव तो किया लेकिन एक ही रन से संतुष्ट हुए बल्लेबाज़| अच्छी फील्डिंग कोहली द्वारा देखने को मिली| 135/7 पाकिस्तान| आखिरी 12 गेंद शेष, कितना टोटल बनेगा?
17.5 ओवर (1 रन) पैरों पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे फाइन लेग की तरफ खेला| डीप से एक ही रन मिल पाया|
17.4 ओवर (0 रन) इस बार छोटी लेंथ की गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कीपर तक गई बॉल|
17.3 ओवर (4 रन) चौका! एक और बाउंड्री शान के बल्ले से आती हुई| इस बार अश्विन के पास से निकल गई ये गेंद लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ जहाँ से चार रन मिल गया|
17.2 ओवर (4 रन) बाहरी किनारा और चौका!! हवा में थी गेंद लेकिन कीपर कार्तिक के काफी दूर से निकल गई थर्ड मैन बाउंड्री की ओर और मिला चार रन| किस्मत भी यहाँ पर बल्लेबाज़ का साथ देती हुई| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को रूम बनाकर शॉट खेला| स्विंग और गति से चकमा खाए, गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई कीपर के बाएँ ओर से निकल गई|
17.1 ओवर (0 रन) लैप शॉट खेलने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन असफल रहे| कोई रन नहीं हुआ|
16.6 ओवर (2 रन) दुग्गी!! फुल बॉल को कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर से हुई चूक| दो रन का मौका बन गया| 125/7 पाकिस्तान|
16.6 ओवर (1 रन) वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा|
16.5 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर 2 रन ले लिया|
शाहीन अफरीदी बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
16.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट दिनेश कार्तिक बोल्ड अर्शदीप सिंह| तीसरी सफलता उनके खाते में जाती हुई| लाजवाब गेंदबाजी अर्शदीप द्वारा| एक बार फिर से अपनी बाउंसर से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा दे दिया| गेंद में इतनी गति थी कि बल्लेबाज़ को झुकने तक का मौका भी नहीं मिल पाया| छोटी गेंद पर से नज़रें हटा ली| ग्लव्स से लगकर कीपर की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ से कार्तिक ने अपने बाएँ ओर जाते हुए कैच को लपक लिया| 120/7 पाकिस्तान|
16.3 ओवर (1 रन) इस बार अपने लिए रूम बनाकर गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| डीप में कोहली की तेज़ तर्रार फील्डिंग| एक ही रन बल्लेबाज़ को मिल पाया|
16.2 ओवर (2 रन) दुग्गी!! इस बार ऊपर डाली गई गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| दो रन हासिल कर लिया गया|
16.1 ओवर (1 रन) कवर की ओर बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से खेलकर एक रन लिया|
गेंदबाज़ी में बदलाव, अर्शदीप सिंह के हाथ में थमाई गई बॉल...
15.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर खेलकर एक रन ले लिया|
आसिफ़ अली बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
15.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट दिनेश कार्तिक बोल्ड हार्दिक पंड्या| सॉफ्ट डिसमिसल| 9 रन बनाकर नवाज लौट गए पवेलियन| छोटी लेंथ की गेंद को रूम बनाकर थर्ड मैन की तरफ खेलना चाहा लेकिन उछाल से चकमा खा गए| गेंद ग्लव्स को लगकर कीपर कार्तिक के दस्तानों में गई जहाँ से एक आसान सा कैच लपका गया| 115/6 पाकिस्तान|
15.4 ओवर (4 रन) एक और चौका! इस बार मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से गेंद को उठाकर मारा| गैप मिला और गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पर चली गई चार रनों के लिए| महत्वपूर्ण रन अपनी टीम के लिए बनाते हुए नवाज़|
15.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
15.2 ओवर (4 रन) चौका! चतुराई से खेला गया शॉट!! छोटी लेंथ की गेंद को पॉइंट फील्डर के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
15.1 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|















...रन चेज़...