भारत बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी), मेलबर्न में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

विज्ञापन
Read Time: 16 mins
भारत बनाम पाकिस्तान लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) 1 रन|

14.5 ओवर (2 रन) 2 रन|

ओह!! डेड बॉल हो गई यहाँ पर| हवा में थी गेंद लेकिन स्पाइडर कैम के तारों से जा टकराई| फील्डरों ने इसे डेड का इशारा किया और अम्पायर उससे सहमत हुए| रोहित खुश नहीं दिखे क्योंकि ये एक कैच का मौका बन सकता था|

14.4 ओवर (2 रन) गेंदबाज़ के लिए कैच का मुश्किल मौका था जिसको विकेट में तब्दील नहीं कर पाए आश्विन!!!

14.3 ओवर (1 रन) तेज़ रन चुराया| हलके हाथों से शॉर्ट फाइन लेग की तरफ गेंद को खेला जहाँ से एक रन मिल गया|

14.2 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

14.2 ओवर (1 रन) वाइड! लेग स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

14.1 ओवर (1 रन) इस बार रूम बनाकर गेंद को कवर्स की तरफ खेला| गैप से एक रन मिला|

मोहम्मद नवाज़ अब क्रीज़ पर आयेंगे...

13.6 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! एक और विकेट यहाँ पर हार्दिक पंड्या अपने नाम करते हुए!! पाकिस्तान की आधी टीम अब पवेलियन की ओर लौटती हुई!! हैदर अली 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| एक फिर से गुड लेंथ पर पटकी गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ मिसटाइम शॉट खेल बैठे| लॉन्ग ऑन की ओर हवा में गई बॉल और फील्डर सूर्यकुमार यादव ने वहां पर कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 98/5 पाकिस्तान|

13.5 ओवर (0 रन) गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ| टाईट गेंदबाजी हार्दिक द्वारा|

13.4 ओवर (2 रन) कवर्स की तरफ हवा में गेंद को चिप कर दिया| शमी उसके पीछे भागे लेकिन दो रनों से नहीं रोक सके|

13.3 ओवर (0 रन) लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|

हैदर अली अब क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी के लिए आयेंगे...

13.2 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! एक और बड़ा झटका यहाँ पर पाकिस्तान टीम को लगता हुआ!! हार्दिक पंड्या के हाथ लगी पहली सफलता| शादाब खान 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| बल्ले के बीच में पूरी तरह से आई नहीं बॉल और सीधा लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर खड़े फील्डर सूर्यकुमार यादव के हाथ में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा आसन सा कैच| 96/4 पाकिस्तान|

13.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

12.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|

12.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

12.4 ओवर (4 रन) चौका! लाजवाब स्ट्रेट ड्राइव! बल्लेबाज़ ने आगे आकर सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को ड्राइव किया| गैप मिला और गेंद सीधा सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|

12.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

अगले बल्लेबाज़ शादाब खान...

12.2 ओवर (0 रन) आउट!!! एलबीडबल्यू!!! भारतीय टीम को जिस विकेट की तलाश थी वो वो दिलाई मोहम्मद शमी ने यहाँ पर!! इफ्तिख़ार अहमद 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! गुड लेंथ पर डाली गई इनस्विंग गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से अंदर की ओर आई और पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने अपने साथी खिलाड़ी से बात करने के बाद रिव्यु लेना सही नहीं समझा और पवेलियन की ओर चलते बने| 91/3 पाकिस्तान|

12.1 ओवर (0 रन) जड़ में डाली गई गेंद| इन शॉट खेलने गए सामने की तरफ लेकिन इन साइड एज लेकर पैड्स से जा टकराई बॉल| कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं हुआ|

11.6 ओवर (3 रन) तीन रन इसी के साथ इफ्तिख़ार ने अपना अर्धशतक पूरा किया| पिछली कुछ गेंदों में कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए दिखे| इस बार पॉइंट की ओर कट शॉट खेलकर बल्लेबाज़ ने विकटों के बीच शानदार रनिंग की और 3 रन हासिल कर लिए| ड्रेसिंग रूम से उनके लिए तालियाँ बजती हुई दिखी|

11.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|

11.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! बैक टू बैक सिक्स यहाँ पर इफ्तिख़ार अहमद के बल्ले से आता हुआ!! वाह भाई इफ्तिख़ार अहमद वाह!! आपने तो पॉवर का भरपूर नमूना पेश कर दिया है यहाँ पर!!! लगातार बड़ा शॉट खेलते हुए अपनी टीम के रन गति को आगे की ओर बढ़ा रहे हैं!! बाउंड्री लाइन पर राहुल का एक अच्छा प्रयास लेकिन गेंद को सीमा रेखा के अंदर रखने में नाकामयाब रहे| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा बाउंड्री लाइन की ओर हवा में गई जहाँ से राहुल ने हवा में उछलकर गेंद को मैदान के अंदर फेकना चाहा लेकिन गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी| अम्पायर ने हाथ उठाकर छह रनों का इशारा किया|

11.3 ओवर (6 रन) छक्का!!!! एक और ताक़तवर शॉट लगाया गया इफ्तिख़ार अहमद के बल्ले से!!! इस बार आगे आकर गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|

11.2 ओवर (0 रन) क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

11.1 ओवर (6 रन) सिक्स!! इफ्तिख़ार अहमद का पॉवर यहाँ पर देखने को मिल रहा है!!! शानदार स्लॉग स्वीप!!! कमाल की बल्लेबाजी, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका| पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये| घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|

10.6 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

10.5 ओवर (6 रन) छक्का! आक्रामक शॉट इफ्तिख़ार द्वारा!! जिस बात के लिए जाने जाते हैं वो काम करके अपनी टीम को दे रहे हैं| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|

10.4 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

10.3 ओवर (2 रन) कैच का मौका थोड़ा मुश्किल था लेकिन रोहित जैसे फील्डर के लिए नामुमकिन नहीं था!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर कवर की ओर हवा में खेला| फील्डर ने अपने दाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को पकड़ना चाहा| बॉल हाथ को लगकर निकल गई| बल्लेबाजों ने इसी बीच 2 रन ले लिया|

10.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

10.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान ने मार गिराया Trump का F-15 जेट? | Bharat Ki Baat Batata Hoon