Video: शाहीन अफरीदी-उस्मान तारिक हाथ मिलाने के लिए करते रहे इंतजार, भारतीय खिलाड़ियों ने उनकी तरफ देखा तक नहीं

Video of India vs Pakistan Handshake Row: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रविवार को यहां टी20 विश्व कप मैच के टॉस के दौरान अपने पाकिस्तानी समकक्ष सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया और और पिछले साल दुबई में एशिया कप के बाद से चली आ रही नीति पर कायम रहे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
T20 World Cup, India vs Pakistan Handshake Row

India vs Pakistan Handshake Row: कोलंबो में खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर धमाकेदार जीत हासिल की, भारत की जीत में ईशान किशन हीरो रहे और 77 रन की पारी खेली, ईशान को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया, इस मैच में भारत ने पाकिस्तान के साथ हाथ नहीं मिलाने की नीति बरकार रखी. पहले टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया तो वहीं, दूसरी ओर जब भारत ने मैच जीता तो भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. यहां तक कि शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक कुछ समय के लिए मैदान पर खड़े थे और भारतीय खिलाड़ियों का इंतजार कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में ऐसा ही प्रतित हो रहा है. 

ये भी पढ़ें-  IND vs PAK: गौतम गंभीर की रणनीति में ऐसे फंसा पाकिस्तान, दुनिया हैरत में, शाहिद अफरीदी को भी मिला सीधा जवाब

ये भी पढ़ें-  IND vs PAK: क्रिकेट जानते नहीं हैं, चेयरमैन बन गए हैं…नाकाबिल, जाहिल…', पाक की हार के बाद नकवी पर बरसे शोएब अख़्तर

वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहीन शाह अफरीदी और उस्मान तारिक मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम से हाथ मिलाने का इंतज़ार करते हुए मैदान पर थोड़ी देर के लिए रूक गए थे लेकिन जब उन्होंने देखा कि भारतीय खिलाड़ियों ने उनकी तरफ नहीं देखा तो वो उलटे पांव अपने ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़ने लगे. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 

दरअसल, सूर्यकुमार ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के सम्मान और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए यह नीति अपनाई है.  यह बात तब साफ हो गई थी जब सूर्यकुमार और सलमान में से किसी ने भी हाथ मिलाने का वादा नहीं किया था जबकि पाकिस्तान के कप्तान ने कहा कि वह क्रिकेट की भावना को ‘बनाए रखना' चाहेंगे..

Advertisement

अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले की कड़वी यादें अब भी भारतीय टीम के मन में ताजा हैं.  दुबई में टूर्नामेंट से पहले कप्तानों की प्रेस कांफ्रेंस में सूर्यकुमार के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से हाथ मिलाने के बाद भारी विरोध हुआ था.

Featured Video Of The Day
India vs Pakistan Match: Ishan Kishan ने की Pak Bowlers की पिटाई! ईशान के पिता ने क्या कहा?
Topics mentioned in this article