IND vs PAK: पाकिस्तान से मिली रोमंचक जीत से गदगद रोहित शर्मा, बोले- 'ये दिल मांगे मोर..'

IND vs PAK Asia Cup: चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में पांच विकेट से हराकर एशिया कप में जीत के साथ आगाज करने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा कि उन्हें एकतरफा जीत की बजाय इस तरह के मैच जीतना अधिक पसंद है.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
पाकिस्तान से मिली जीत से रोहित शर्मा गदगद

IND vs PAK Asia Cup: चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में पांच विकेट से हराकर एशिया कप में जीत के साथ आगाज करने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा कि उन्हें एकतरफा जीत की बजाय इस तरह के मैच जीतना अधिक पसंद है. जीत के लिये 148 रन का लक्ष्य भारत ने दो गेंद बाकी रहते पांच विकेट खोकर हासिल किया. रोहित ने मैच के बाद कहा ,‘‘ हमें पारी आधी होने के बाद भी भरोसा था. इसी तरह का भरोसा हम इस टीम को देना चाहते हैं कि मैच में किस तरह वापसी की जाती है । हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सभी को अपनी भूमिका पता है.'' उन्होंने कहा ,‘‘ एकतरफा जीत दर्ज करने से ऐसे मैच जीतना बेहतर है . ''

हार्दिक पंड्या ने 'MS Dhoni' के अंदाज में मैच किया फिनिश, दिनेश कार्तिक ने सिर झुकाकर किया सलाम- Video

उन्होंने अपने तेज गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ पिछले एक साल से हमारे तेज गेंदबाज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. कई बार चुनौतियां मिलती हैं लेकिन उनका सामना करके ही हम आगे बढ सकते हैं. हरफनमौला प्रदर्शन करके मैच जिताने वाले हार्दिक पंड्या के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ हार्दिक ने टीम में वापसी के बाद से शानदार प्रदर्शन किया है. उसने आईपीएल भी बहुत अच्छा खेला. उसकी बल्लेबाजी के बारे में हम जानते हैं और वह बेहतरीन फॉर्म में है.''

पहला मैच खेल रहा 19 साल का पाकिस्तानी गेंदबाज भारत के लिए बना मुसीबत, VIDEO में देखिए शाहीन अफरीदी का रिएक्शन

Advertisement

पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने कहा कि उनकी टीम 10 . 15 रन पीछे रह गई. उन्होंने कहा ,‘‘ हमने मैच में अपने तेज गेंदबाजों के दम पर वापसी भी की लेकिन हम 10 . 15 रन पीछे रह गए थे, हार्दिक ने बेहतरीन प्रदर्शन करके भारत को जीत दिलाई.''

स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Delhi NCR Earthquake Today: दिल्ली-NCR से कश्मीर तक भूकंप के तेज झटके! | Breaking News
Topics mentioned in this article