IND vs NZ, T20 World Cup 2026: 'भारत के चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर सकते हैं फिन एलन', ब्रेड हैडिन ने टीम इंडिया को दी चेतावनी

IND vs NZ, T20 World Cup 2026 Final: ब्रैड हैडिन का मानना ​​है कि अगर फिन एलन अच्छा खेलते हैं, तो वह रविवार, 8 मार्च को 2026 T20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड को भारत को उसकी धरती पर हराने में मदद कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Former wicketkeeper predicts New Zealand's win in T20 World Cup 2026 final

Brad Haddin on Finn Allen: ब्रेड हैडिन ने उस कीवी खिलाड़ी के बारे में बात की है जो भारत का वर्ल्ड कप जीतने का सपना कनाचूर कर सकता है. ब्रेड हैडिन ने विलो टीवी पर बात करते हुए उस खिलाड़ी के बारे में बात की है. ब्रेड हैडिन ने ने माना है कि फिन एलन ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच का पासा पलट सकते हैं. ब्रेड हैडिन ने कहा, "अगर फिन एलन फाइनल में अच्छा खेलते हैं, तो वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत की जीत उनके घरेलू मैदान पर खराब कर सकते हैं. अगर मैं टूर्नामेंट में भारत की जगह आता, तो एक टीम जिसके साथ मैं फाइनल में नहीं खेलना चाहता, वह न्यूज़ीलैंड है".

ब्रेड हैडिन ने आगे कहा, "न्यूज़ीलैंड को भारत से डर नहीं लगता. उन्होंने उन्हें यहां टेस्ट सीरीज़ में हराया है.  इसलिए अगर वे उस सोच के साथ उतरते हैं और फिन एलन उसी आज़ादी से खेलते हैं, जैसा उन्होंने खेला है, तो वे भारत पर सच में दबाव डाल सकते हैं. मैं न्यूज़ीलैंड के साथ जा रहा हूं” 

ये भी पढ़ें-  IND vs NZ, T20 World Cup Final: फुल एक्शन मोड में गौतम गंभीर, अभिषेक शर्मा से की बात, अजीत अगरकर के साथ मिलकर तैयार किया मास्टर प्लान

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह चौथी भिड़ंत होगी. दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले खेले गए तीनों मुकाबलों में न्यूजीलैंड विजयी रही है.ऐसे में भारत के पास इस बार पुराने रिकॉर्ड को बदलने और बदला चुकता करने का मौका होगा. खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों फिन एलन और टिम साइफर्ट के बीत कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.

बुमराह नई गेंद से स्विंग और सटीक यॉर्कर के लिए जाने जाते हैं, जबकि एलन और साइफर्ट तेज शुरुआत देने के लिए मशहूर हैं. ऐसे में शुरुआती ओवरों की यह टक्कर मैच का रुख तय कर सकती है. बुमराह ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को फाइनल में पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: 8 तस्वीरों से समझिए महायुध्द में अब तक क्या-क्या हुआ? | Iran War News | Breaking
Topics mentioned in this article