India vs Netherland Live Streaming and Live Details: कितने बजे शुरू होगा मैच, कहां देख पाएंगे लाइव, जानें सभी डिटेल

India vs Netherlands Live Streaming: भारत और नीदरलैंड्स के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला खेला जाएगा. टीम इंडिया पहले ही सुपर-8 के लिए पहुंच चुकी है, ऐसे में इस मैच का कोई अधिक असर नहीं होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

India vs Netherlands Live Streaming and Live Details: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जब भारतीय टीम जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में एक्शन में होगी तो उसकी नजरें जीत के सिलसिले को जारी रखने की होगी. टीम इंडिया सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. जबकि नीदरलैंड्स सुपर-8 में जाएगी या नहीं, यह अब उसके हाथ में नहीं है. अगर पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज की तो नीदरलैंड्स बाहर हो जाएगी. नीदरलैंड्स की कोशिश जीत के साथ टूर्नामेंट से जाने की होगी. 

वहीं इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा पर फैंस की नजरें होंगी, जो टूर्नामेंट में अभी तक खाता भी नहीं खोल पाए हैं. नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले की पूर्व संध्या पर अभिषेक के गगनचुंबी छक्के जड़े. अभिषेक ने एक घंटे से अधिक समय तक बल्लेबाजी की. आमतौर पर विकेट के सामने दोनों ओर आक्रामक शॉट खेलने वाले अभिषेक ने अपनी ताकत पर भरोसा कायम रखा. उन्होंने नेट गेंदबाजों और वरुण चक्रवर्ती की ऑफ स्पिन के खिलाफ काउ कॉर्नर और डीप कवर क्षेत्र को निशाना बनाया.

तेज गेंदबाजों के खिलाफ बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पुल और विकेट के पीछे पिक-अप शॉट का सहारा लिया. तीनों तरह की गेंदबाजी के खिलाफ छक्कों की झड़ी लगी रही. जब लगा कि उनका सत्र समाप्त हो चुका है, तभी अभिषेक कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ दोबारा बल्लेबाजी के लिए लौटे. इसी दौरान कुलदीप यादव गेंदबाजी के लिए आए और अभिषेक ने जरा भी देर किए बिना फुल लेंथ गेंदों को अपने पसंदीदा एक्स्ट्रा कवर क्षेत्र की ओर भेजना शुरू कर दिया.

पास के नेट में तिलक वर्मा और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाजों ने भी स्पिनरों के खिलाफ अभ्यास किया. लंबे बल्लेबाजी सत्र के बाद रिंकू ने राउंड-आर्म एक्शन के साथ कुछ ऑफ स्पिन भी डाली, जो नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस की शैली की याद दिला रही थी.. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी उस्मान तारीक और साइम आयूब जैसे गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी थी.

कब और कहां होगा मुकाबला?

भारत और नीदरलैंड्स के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. 

कितने बजे शुरू होगा मैच?

यह मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा. जबकि मैच का टॉस 6:30 बजे होगा.

कहां देख पाएंगे लाइव?

यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स 2 पर मैच लाइव दिखाया जाएगा. जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी. 

Advertisement

ऐसी हैं दोनों टीमें

नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डोव्ड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैच लायन-कैशेट, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, फ्रेड क्लासेन, नोआ क्रॉस, साकिब जुल्फिकार, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुगटेन

भारत: इशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह.

Advertisement
Featured Video Of The Day
क्या AI छीन लेगा आपका काम? Munish Devgan के साथ Microsoft India Head Puneet Chandok की खास बातचीत
Topics mentioned in this article