बिहार विधान परिषद में मंत्री अशोक चौधरी और RJD सदस्य सुनील सिंह के बीच दो दिन से लगातार बहस और टकराव जारी है. धान खरीद और सरकारी नीतियों को लेकर उठाए गए सवालों पर दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर कड़ी टिप्पणियां कीं. अशोक चौधरी की डिग्री को लेकर विवाद बढ़ा और उन्होंने आरोप लगाने वालों से सबूत प्रस्तुत करने की मांग की.