India vs Namibia: 'बुमराह के बाहर बैठने के पीछे सिर्फ बुखार ही नहीं था', चोपड़ा का बड़ा दावा, पूर्व ओपनर ने दिया प्रबंधन को यह सुझाव

India vs Namibia: पूर्व ओपनर ने बुमराह को लेकर अगर बात कही है, तो यह एक गंभीर बात की ओर इशारा है. बहरहाल, पाकिस्तान के खिलाफ चोपड़ा का सुझाव विचार योग्य है

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

 टीम सूर्यकुमार टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) के अभियान के तहत  अपने दूसरे मुकाबले में वीरवार को नामीबिया (Ind vs Nam) से भिड़ेगी. अभिषेक शर्मा के बाहर होने के बाद एकदम से ही भारतीय XI की समीक्षा को लेकर दिग्गजों की बयाबाजी तेज हो गई है. लेकिन पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा अलग ही लाइन लेकर आए हैं. चोपड़ा ने कहा है कि भारत को नामीबिया के खिलाफ कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल तीनों स्पिनरों के साथ उतरना चाहिए क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें तीनों स्पिनरों की जरूरत पड़ सकती है.  वहीं. चोपड़ा ने कहा कि पहले मैच में बुमराह को इलेवन से बाहर रखने के पीछे की वजह सिर्फ बुखार ही नहीं था. हालांकि, उन्होंने इस बाबत डिटेल से जानकारी देने से मना कर दिया. 

यू-ट्यूब पर पोस्ट किए वीडियो में चोपड़ा ने कहा, ' नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले टीम सूर्यकुमार को कुछ सवालों के जवाब तलाशने की जरूरत है. और  सवाल यह है कि क्या उन्हें तीन स्पिनरों के साथ खेलना चाहिए?' उन्होंने कहा, 'क्या हम कुलदीप, वरुण और अक्षर के साथ खेल सकते हैं? क्या हम पाकिस्तान के खिलाफ तीनों स्पिनरों को एक साथ खिला सकते हैं? यह एक वह बात है, जो जिसके बारे में भारतीय प्रबंधन सोच सकता है.'


चोपड़ा ने वीडियो में यह भी कहा, 'भारत को यह भी तय करना है कि क्या उन्हें बुमराह को खिलाना चाहिए.' आकाश ने इशारा किया कि यूएसए के खिलाफ पहले मैच बुमराह को बाहर बैठाने की इकलौती वजह सिर्फ बुखार ही नहीं था.  पूर्व ओपनर ने कहा, 'बुमरहा ने गेंदबाजी की शुरुआत कर दी है, लेकिन वह खेल भी सकते हैं और नहीं भी. इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि बुमराह खेलेंगे क्योंकि पिछले मैच में उन्हें सिर्फ बुखार ही नहीं था. उन्हें न खिलाने के पीछे कुछ और भी था. मैंने कुछ ऐसा ही सुना है. यह खास जानकारी है.  इसलिए मैं इसे आपके साथ साझा करने नहीं जा रहा हूं. हालांकि, उनकी फिटनेस को लेकर सौ फीसद स्पष्टता नहीं है. इसका मतलब यह साफ नहीं है कि वह नामीबिया के खिलाफ खेलेंगे या नहीं.'

यह भी पढ़ें:

अभिषेक अस्पताल में, सबसे बड़ा सवाल-तीसरा ओपनर कौन? सैमसन से अलग गौतम लेंगे यह 'गंभीर' फैसला?


 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: जंग के बीच ईरान ने पकड़ लिया अमेरिका का पायलट? | Donald Trump