3 months ago

IND U19 vs MAL U19,  U19 Asia Cup 2025 Updates:  दुबई में खेले जा रहे अंड-19 एशिया कप में भारत ने मलेशिया को 315 रन से हराकर इतिहास रच दिया. भारत ने पहले खेलते हुए 408 रन का स्कोर खड़ा किया था. जिसके बाद मलेशियाई टीम केवल 93 रन बनाकर आउट हो गई. इससे पहले अभिज्ञान कुंडु (नाबाद 209) के ऐतिहासिक पारी के बदौलत भारतीय टीम द सेवन्स स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 408/7 रन बनाने में कामयाब रही. अभिज्ञान कुंडु को उनके 209 रन की पारी और प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजे गए. 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, हरवंश सिंह, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, उदव मोहन, डी. दीपेश और किशन कुमार सिंह.

मलेशिया: दीआज पात्रो (कप्तान), मुहम्मद आलीफ, मुहम्मद फाथुल मुइन, अजीब वाजदी, हम्जा पांगी, मोहम्मद हैरिल (विकेटकीपर), मुहम्मद नुरहनीफ, एन सथनकुमारन, मोहम्मद हरिज अफनान, मुहम्मद अक्रम और जाश्विन कृष्णमूर्ति.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War Update: ईरान के Missile attack में इजराइल की सीक्रेट डिफेंस | Iran Attack Israel
Topics mentioned in this article