इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच प्रोविडेंस स्टेडियम, गयाना में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

Advertisement
Read Time: 14 mins
इंग्लैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति|

9.5 ओवर (4 रन) चौका!!! बाउंड्री से अब बल्लेबाजों को आत्म विश्वास आएगा| लो फुल टॉस डाली गई गेंद| स्काई ने ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए करारा शॉट फाइन लेग के ऊपर से खेला चार रनों के लिए|

9.4 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने इस बार गेंद को टर्न होने दिया| सीधे बल्ले से उसे गैप में ढकेला और एक रन बटोर लिया|

9.3 ओवर (1 रन) फ्लाईटेड डाली गई लेग स्पिन गेंद| कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला है|

9.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! एलबीडबल्यू की अपील हुई, अम्पायर सहमत नहीं दिखे| ऑफ़ स्टम्प को मिस कर जाती ये गेंद| ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर से स्वीप लगाने गए थे और टर्न से चकमा खाए थे|

9.1 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

8.6 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से गेंद को मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया| इस ओवर में भारतीय बल्लेबाजों ने समझदारी दिखाई है|

8.5 ओवर (1 रन) एक और बार बड़े आराम से गेंद को परखते हुए लेग साइड की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

8.4 ओवर (1 रन) लेग स्पिन गेंद!! फ्लिक किया मिड विकेट की तरफ| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक ही रन मिल पाया|

8.3 ओवर (1 रन) इस बार गैप में पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है| अभी समझदारी के साथ बल्लेबाज़ी कर रहे हैं दोनों बल्लेबाज़|

8.2 ओवर (0 रन) लेग स्पिन गेंद!! बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| कोई रन नहीं मिल पायेगा|

8.1 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई मुकाबले की शुरुआत| डाउन द लेग थी गेंद| फ्लिक मारने गए स्काई लेकिन टर्न से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ है|

दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ मैदान पर आ गए हैं| स्ट्राइक पर होंगे सूर्यकुमार यादव जबकि गेंदबाज़ी करने के लिए लियाम लिविंगस्टन तैयार हैं...  

मैच अपडेट (10.45 भारतीय समय अनुसार) - ताज़ा मिल रही जानकारी के अनुसार अम्पायर्स ने आकर आउटफील्ड को देखा और एक मुकम्मल निरीक्षण करने के बाद बताया कि गेंदबाज़ी एंड की तरफ थोड़ी गीली ज़मीन नज़र आ रही है जिससे अम्पायर्स ख़ुश नज़र नहीं आ रहे हैं| ऐसे में ग्राउंड स्टाफ़ उस गीली जगह को लगातार सुखाने की कोशिश कर रहे हैं| अभी से अगले 12 मिनट में मुकाबला शुरू किया जाएगा|

मैच अपडेट (10.20 भारतीय समय अनुसार) - जैसा कि हमने आपको पिछली अपडेट में बताया कि बारिश रुक गई| इसके बाद अब सुपर सॉपर्स अपना काम करते हुए नज़र आ रहे हैं| उम्मीद करते हैं कि जल्द से जल्द मुकाबला शुरू किया जाएगा| मैदान के चारो ओर काले बादल अभी भी नज़र आ रहे हैं| अम्पायरों का फील्ड निरीक्षण जारी है| 10.45 पर अब दूसरा फील्ड निरीक्षण होगा|

मैच अपडेट (10.10 भारतीय समय अनुसार) - गुड न्यूज़!! बारिश रुकी हुई नज़र आ रही है| फील्ड अम्पायर बंद छाते के साथ ग्राउंड स्टाफ से बात करते हुए नज़र आ रहे हैं| कवर्स पर काफी अधिक पानी जम गया है जिसे अब हटाया जाएगा| ऐसे में मैदान काफी गीला होगा जिसकी वजह से जब दोबारा मुकाबला शुरू किया जाएगा तो जो ज़मीनी शॉट्स लगाए जायेंगे वो गति नहीं हासिल कर पायेंगे| बल्ले पर तो गेंद अच्छी तरह से आएगी लेकिन हवाई फायर आसान नहीं होगा| इसी बीच धूप फिर से निकल गई है और ग्राउंड स्टाफ कवर्स को हटा रहे हैं|

ओह नो!! तेज़ बारिश ने आकर मुकाबले में बाधा डाल दी है!! जी हाँ दोनों फील्ड अम्पायर्स के साथ इंग्लैंड की पूरी टीम और भारत के बल्लेबाज़ अब मैदान से बाहर जा रहे हैं| ऐसे में ग्राउंड स्टाफ़ कवर्स से पिच को छिपा रहे हैं| ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि ये बारिश ज़्यादा देर की ना हो और हमें जल्दी मैच शुरू होता हुआ दिखे|

7.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ एक महंगे ओवर की हुई समाप्ति| प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ ने ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर कट शॉट खेलना चाहा| गति और उछाल से चकमा खाए| कीपर के पास गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ| 8 ओवर की समाप्ति के बाद 65/2 भारत| इसी बीच बारिश आ गई है और वो काफी तेज़ है|

7.5 ओवर (1 रन) बड़े शॉट के बाद समझदारी से सिंगल हासिल किया है!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

7.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! एक और बड़ा शॉट इस मुकाबले में आया है| इस बार दिखा है स्काई स्पेशल स्कूप शॉट| इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| विकेट लाइन की छोटी गेंद| स्कूप करते हुए गेंद को बाउंड्री लाइन के पार भेजा मैक्सिमम के लिए|

7.3 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल रोहित के बल्ले से निकलता हुआ!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे शॉर्ट मिड विकेट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|

7.2 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ भी हासिल हो पायेगा| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल का मौका बन गया|

7.1 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की छोटी गेंद| थोड़ा लो भी रही| मिड विकेट की तरफ पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|

6.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेग स्टम्प लाइन के बाहर की थी गेंद| डिफेंड करने गए| टर्न और उछाल से चकमा खाए| मिस हुआ और पैड्स को जाकर लगी गेंद| एलबीडबल्यू की अपील हुई लेकिन लेग स्टम्प को मिस कर रही थी इस वजह से अम्पायर सहमत नहीं दिखे|

6.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! फुल बॉल डाली| बल्लेबाज़ रोहित ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन मिला|

6.4 ओवर (0 रन) डॉट बॉल! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| कोई रन नहीं होगा|

6.3 ओवर (4 रन) चौका!!! एक और बाउंड्री इस ओवर में रोहित हासिल करते हुए| इस बार बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए फाइन लेग से चौका बटोरा है| गेंदबाज़ के साथ चतुराई दिखा रहे हैं रोहित|

6.2 ओवर (0 रन) लेग स्पिन गेंद!! रोहित ने फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| कोई रन नहीं हुआ है|

6.1 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट! बल्लेबाज़ ने लेग स्पिन को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए थर्ड मैन से चौका बटोरा| इसी बीच बारिश भी तेज़ी से आई है| अम्पायर ने थोड़ा सा इंतज़ार किया और फिर बारिश तुरंत रुक गई और मुकाबले को शुरू किया गया है|

5.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर और पॉवर प्ले की समाप्ति| पन्त का एक बड़ा विकेट भारत ने इस ओवर में गंवाया है| एंगल बल्ले से थर्ड मैन की तरफ गाइड करना चाहते थे| गति से चकमा खाए| हल्का सा किनारा लगा और कीपर के आगे टप्पा खाकर गई गेंद|

5.5 ओवर (4 रन) चौका!! स्काई के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की तरफ सीधे बल्ले से शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|

5.4 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!! इस बार रोहित ने मिड विकेट की तरफ हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन लिया|

5.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! इसी के साथ स्काई ने अपना खाता खोला!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...

5.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! सॉफ्ट डिसमिसल!! कॉट जॉनी बेयरस्टो बोल्ड सैम करन| एक और विकेट का पतन हुआ है| सैम करन ने अपने पहली ही ओवर में ऋषभ पंत का बड़ा विकेट हासिल किया है| महज़ 4 ही रन पन्त के खाते में गया| विकेट लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद| पन्त ने उसे शॉर्ट मिड विकेट के ऊपर से फ्लिक करना चाहा| एलिवेशन नहीं मिल सका| फ्लैट चली गई ये गेंद सीधा फील्डर बेयरस्टो की गोद में जहाँ से उन्होंने कैच को पूरा किया है| पन्त खुद से काफी निराश होकर वापिस लौटे हैं| 40/2 भारत|

5.1 ओवर (0 रन) पैड्स पर डाली गई धीमी गति की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| फील्डर ने उसे फील्ड कर लिया|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Sustainable Infrastructure की राह मुश्किल, फिर भी आगे बढ़ता गया Adani Group: Pranav Adani