22 days ago

India vs Bangladesh, ICC Men's Under-19 World Cup 2026: आईसीसी अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 का सातवां मुकाबला शनिवार (17 जनवरी) को भारत और बांग्लादेश की अंडर 19 टीम के बीच बुलावायो में खेला गया. जहां भारतीय टीम डीएलएस पद्धति के तहत 18 रन से बाजी मारने में कामयाब रही. बुलावायो में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 48.4 ओवरों में 238/10 रन बनाने में कामयाब हुई थी. पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अभिज्ञान कुंडु सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 112 गेंदों में 80 रनों की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा पारी का आगाज करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 67 गेंदों में 72 रनों का योगदान दिया.

भारत की तरफ से जीत के लिए मिले 239 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए जब बांग्लादेश की टीम मैदान में उतरी तब रुक रुक कर लगातार बारिश होती रही. जिसकी वजह से उसे आखिर में जीत के लिए 29 ओवरों में 165 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला. मगर वह इस लक्ष्य को हासिल करने में नाकामयाब रही और 28.3 ओवरों में 146 रनों पर ऑल आउट हो गई. जिसकी वजह से उसे 18 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा. (SCORECARD)

बल्लेबाजी में कुंडु और वैभव रहे हिट तो गेंदबाजी में विहान ने बिखेरी चमक

बल्लेबाजी में भारतीय टीम की तरफ से जहां कुंडु और वैभव का जलवा रहा. वहीं गेंदबाजी में विहान मल्‍होत्रा ने चमक बिखेरी. टीम के लिए उन्होंने चार ओवरों का स्पेल डालते हुए सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की. उनके अलावा खिलन पटेल ने दो विकेट चटकाए. इन दोनों गेंदबाजों के बाद दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल और कनिष्क चौहान के खाते में एक एक विकेट आए. 

बांग्लादेश की तरफ से इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा सराहनीय 

भारत के खिलाफ जरूर बांग्लादेशी टीम आज जीत हासिल नहीं कर पाई. मगर कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा. गेंदबाजी में जहां अल फहद 'पंजा' लगाया. वहीं बल्लेबाजी में कैप्टन अजीजुल हकीम ने 72 गेंदों में 51 रनों का योगदान दिया. हालांकि, अन्य बल्लेबाजों की तरफ से सहयोग नहीं मिल पाने की वजह से टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा. 

दोनों टीम इस प्रकार थीं

भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, हेनिल पटेल, दीपेश देवेन्द्रन, खिलान पटेल

बांग्लादेशः एमडी रिफत बेग, ज़वाद अबरार, मोहम्मद अज़ीज़ुल हकीम तमीम (कप्तान), कलाम सिद्दीकी अलीन, मोहम्मद रिज़ान होसन, मोहम्मद फरीद हसन फैसल (विकेटकीपर), मोहम्मद समियुन बसीर रतुल, शेख पावेज़ जिबोन, अल फहद, साद इस्लाम रज़िन, इकबाल हुसैन इमोन

Live Updates of India vs Bangladesh, U19 World Cup 2026 Group A match

Jan 17, 2026 22:02 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: भारत ने बांग्लादेश को 18 रनों से धोया, वैभव-अभिज्ञान के बाद गेंदबाजी में विहान ने ढाया कहर

बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम ने मुकाबला जीत लिया है. 10वें बल्लेबाज के रूप में इकबाल हुसैन इमोन (02) आउट हुए.  

Jan 17, 2026 21:56 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: जीत से एक विकेट की दूरी पर भारतीय टीम, बांग्लादेश के नौ बल्लेबाज लौटे पवेलियन

बांग्लादेश की टीम को नौवां झटका रिजान हसन (15) के रूप में लगा है. हसन को मल्‍होत्रा ने शिकार बनाया है. उनका शानगार कैच हेनिल पटेल ने पकड़ा. 

Jan 17, 2026 21:52 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: अल फहद आउट, बांग्लादेश को लगा आठवां झटका, कुंडु और वेदांत की जोड़ी ने कर दिया कमाल

बांग्लादेश की टीम को आठवां झटका अल फहद (0) के रूप में लगा है. फहद को  कुंडु और वेदांत की जोड़ी ने शानदार तरीके से रन आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. 

Jan 17, 2026 21:48 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: जीत के करीब टीम इंडिया, बांग्लादेश को लगा सातवां झटका

बांग्लादेश की टीम को सातवां झटका फरीद हसन के रूप में लगा है, जो 4 गेंद में 1 रन बनाकर आउट हुए हैं. 

Jan 17, 2026 21:44 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: वैभव सूर्यवंशी ने असंभव कैच को बनाया संभव, बांग्लादेश को लगा 6वां झटका

वैभव सूर्यवंशी ने सीमा रेखा के पास एक शानदार कैच पड़ते हुए हर किसी को हैरान कर दिया है. एक पल लग रहा था कि गेंद छक्के में तब्दील हो जाएगी. मगर उन्होंने खूबसूरती से कैच को लपकते हुए हर किसी को हैरान कर दिया. सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए समीउन बशीर केवल दो रन ही बना पाए. टीम का स्कोर 25.2 ओवरों में  6-129 रन है. 

Jan 17, 2026 21:38 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: खिलन पटेल ने बड़ी मछली को जाल में फंसाया, बांग्लादेश की आधी टीम हुई आउट

खिलन पटेल ने विपक्षी टीम के इनफॉर्म कप्तान अजीजुल हकीम को आउट करते हुए भारतीय टीम को फि से मैच में ला दिया है. आउट होनेसे पूर्व हकीम ने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 72 गेंदों का सामना किया. इस बीच 51 रन बनाने में कामयाब रहे. 

Advertisement
Jan 17, 2026 21:33 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: मल्‍होत्रा का डबल वार, सिद्दीकी के बाद जिबोन को बनाया शिकार

विहान मल्‍होत्रा के दूसरे शिकार शेख परवेज जिबोन बने हैं. जिबोन को उन्होंने कनिष्क चौहान के हाथों कैच आउ करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व जिबोन पांचवे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए नौ गेंद में सात रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 23.5 ओवरों में 4-124 रन है. 

Jan 17, 2026 21:29 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: बांग्लादेशी कप्तान ने जड़ा अर्धशतक

बांग्लादेशी कप्तान अजीजुल हकीम ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक पुरा कर लिया है. इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए उन्होंने कुल 70 गेंदों का सामना किया है. टीम का स्कोर 23.2 ओवरों में 123/3 रन है.

Advertisement
Jan 17, 2026 21:22 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: विहान मल्‍होत्रा ने दिलाई बड़ी सफलता, सिद्दीकी आउट, गेम में लौटा भारत

विहान मल्‍होत्रा ने बड़ी सफलता दिलाई है. चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करने आए कलाम सिद्दीकी को उन्होंने अपनी ही गेंद पर कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट से पूर्व सिद्दीकी ने कुल 23 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 15 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 21.2 ओवरों में 3-106 रन है. 

Jan 17, 2026 21:13 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: 54 गेंदों में 63 रनों की दरकार, जीत के करीब बांग्लादेश

20 ओवर का खेल समाप्त हो चुका हैं. बांग्लादेशी टीम ने 20 ओवरों की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए हैं. टीम को शेष बचे 54 गेंदों में 63 रन बनाने हैं. 

Advertisement
Jan 17, 2026 21:02 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: खेल शुरु, मैदान में उतरे खिलाड़ी, 29 ओवर का होगा मैच

मैच एक बार फिर से शुरु हो गया है. डीएलएस पद्धति के अनुसार विपक्षी टीम को जीत के लिए 70 गेंदों में 75 रनों का लक्ष्य दिया गया है. कैप्टन अजीजुल हकीम 55 गेंद में 33 और कलाम सिद्दीकी 11 गेंद में नौ रन बनाकर खेल रहे हैं. 

Jan 17, 2026 20:58 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: दोनों टीमों ने वार्म-अप करना शुरु किया

अगले निरीक्षण का इंतजार है. इस बीच दोनों टीमों ने वार्म-अप करना शुरु कर दिया है. भारतीय कप्तान को अपने खिलाड़ियों के साथ जोशपूर्ण अंदाज में बातचीत करते हुए पाया गया है. 

Advertisement
Jan 17, 2026 20:18 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: बुलावायो में खिली हुई है धूप

बुलावायो में धूप खिली हुई है. मगर आउटफील्ड में कई जगह नमी दिखाई दे रही है. अंपायर मैदान का निरीक्षण कर रहे हैं. आसमान में कुछ जगहों पर घना काला बादल छाया हुआ है. 

Jan 17, 2026 20:07 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: मैदान से हटा लिया गया है कवर

मैदान से कवर हटा दिया गया है और कर्मचारी जल्द से जल्द खेल शुरू करने लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं. 

Jan 17, 2026 19:54 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score:बारिश रुकी, हटाया जा रहा है कवर

बारिश रुक गई है और कर्मचारी कवर हटाने में लगे हुए हैं. यहीं नहीं जहां पानी एकत्रित हुआ है. उसे भी निकाला जा रहा है. 

Jan 17, 2026 19:47 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: झमाझम हो रही है बारिश

बुलावायो में ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे बारिश हर मिनट तेज होती जा रही है. मैदान के कर्मचारी और अधिक कवर लगाने के लिए परेशान हैं. 

Jan 17, 2026 19:39 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: बारिश की फिर हुई एंट्री, खेल रुका, जानें टीम इंडिया की स्थिति

बुलावायो में बारिश ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है. जिसकी वजह से खेल को रोकना पड़ा है. खेल रोके जाने तक बांग्लादेश की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.2 ओवरों में 90/2 रन बनाए हैं. जीत के लिए 239 रनों का लक्ष्य मिला है. 

Jan 17, 2026 19:26 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: ड्रिंक्स खत्म, खेल शुरू

ड्रिंक्स खत्म हो चुका है. खिलाड़ी एक बार फिर से मैदान में आ चुके हैं. टीम का स्कोर 16. ओवरों में 84/2 रन है.

Jan 17, 2026 19:24 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: ड्रिंक्स तक बांग्लादेश ने बनाए 83/2 रन

ड्रिंक्स तक बांग्लादेशी टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाए हैं. बांग्लादेशी कप्तान अजीजुल हकीम 49 गेंद में 29 और कलाम सिद्दीकी सात गेंद में पांच रन बनाकर नाबाद हैं. 

Jan 17, 2026 19:21 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: क्रीज पर 'अंगद' बन गए हैं बांग्लादेशी कैप्टन!

बांग्लादेशी कप्तान अजीजुल हकीम अच्छे लय में नजर आ रहे हैं. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने खबर लिखे जाने तक कुल 46 गेंदों का सामना किया है. इस बीच उनके बल्ले से 58.69 की स्ट्राइक रेट से 27 रन निकले हैं. टीम का स्कोर 15.3 ओवरों में 80/2 रन है. 

Jan 17, 2026 19:16 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: रिफत बेग के आउट होने के बाद कलाम सिद्दीकी ने मैदान में मारी एंट्री

रिफत बेग के आउट होने के बाद कलाम सिद्दीकी बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए हैं. 19 वर्षीय सिद्दीकी दाहिने हाथ से बल्लेबाजी एमं दाहिने हाथ से ही ऑफब्रेक गेंदबाजी करते हैं. 

Jan 17, 2026 19:11 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: कनिष्क ने कर दिया कमाल, जो बढ़ा रहा था भारतीय टीम की टेंशन, उसे किया आउट

कनिष्क चौहान ने कमाल कर दिया है. भारतीय टीम की टेंशन बढ़ा रहे इनफॉर्म बांग्लादेशी सलामी बल्लेबाज रिफत बेग को आउट करते हुए उन्होंने बड़ी सफलता दिलाई है. आउट से पूर्व बेग ने पारी का आगाज करते हुए कुल 37 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 100.00 की स्ट्राइक रेट से 37 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से चार चौके और एक छक्का देखने को मिला. टीम का स्कोर 11.5 ओवरों में 2-62 रन है.

Jan 17, 2026 19:02 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: रिफत बेग बढ़ा रहे हैं टीम इंडिया की टेंशन

रिफत बेग भारतीय टीम के लिए चुनौती बन गए हैं. पारी का आगाज करते हुए वह अच्छे टच में नजर आ रहे हैं. टीम इंडिया को यह मुकाबला अपने नाम करना है तो जल्द से जल्द रिफत को पवेलियन का रास्ता दिखाना होगा. फिलहाल वह 34 गेंद में 36 रन बनाकर मैदान में जमें हुए हैं. टीम का स्कोर 11.2 ओवरों में 60/1 रन है.

Jan 17, 2026 18:56 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: छक्के के साथ बांग्लादेश ने पूरा किए 50 रन

बांग्लादेशी अंडर 19 टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती 50 रन पूरे कर लिए हैं. इस आंकड़े तक टीम को पहुंचने में 9.5 ओवर लगे हैं. टीम का स्कोर 10 ओवरों में 54/1 रन है. रिफत बेग 29 गेंद में 32 और कप्तान अजीजुल हकीम 29 गेंद में 16 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

Jan 17, 2026 18:45 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: रिफत बेग और कप्तान अजीजुल हकीम बांग्लादेशी पारी को संभालने में जुटे

जवाद अबरार के जल्दी आउट होने के बाद रिफत बेग (21) और कप्तान अजीजुल हकीम (14) ने संभलकर खेलते हुए बांग्लादेशी पारी को संभाल लिया है. टीम का स्कोर 7.1 ओवरों में 43/1 रन है. 

Jan 17, 2026 18:38 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: बांग्लादेशी टीम की तेज शुरुआत, 5.1 ओवर में ठोक दिए 35/1

लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेशी टीम ने तेज तर्रार अंदाज में शुरुआत किया है. शुरूआती 5.1 ओवरों में उन्होंने 35/1 रन बनाए हैं. 

Jan 17, 2026 18:19 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: जवाद अबरार आउट, भारत को मिली पहली सफलता, हेनिल ने पकड़ा गजब का कैच

बांग्लादेशी टीम को पहला झटका जवाद अबरार के रूप में लगा है. पारी का आगाज करते हुए तीन गेंद में एक चौका की मदद से वह पांच रन बनाकर दीपेश देवेंद्रन का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच हेनिल पटेल ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 0.4 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर छह रन है. इससे पहले बुलावायो में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय अंडर 19 टीम 48.4 ओवरों में 238 रन पर ऑल आउट हो गई. पांचवे क्रम के बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडु (80) सर्वोच्च स्कोरर रहे. उनके अलावा वैभव सूर्यवंशी (72) ने भी अर्धशतक जमाया. विपक्षी टीम की तरफ से अल फहद ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए. विपक्षी टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 49 ओवरों में 239 रनों का लक्ष्य मिला है. वहीं भारतीय टीम को यह मैच अपने नाम करने के लिए इतने ही ओवरों में लक्ष्य का बचाव करना है.

Jan 17, 2026 18:13 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: बांग्लादेशी पारी का हुआ आगाज

बांग्लादेशी टीम ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू कर दिया है. पारी का आगाज करने जवाद अबरार के साथ रिफत बेग आए हैं. 

Jan 17, 2026 18:03 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: 238 रन ऑल आउट हुई भारतीय टीम, वैभव और अभिज्ञान कुंडु ने जमाया फिफ्टी

बुलावायो में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय अंडर 19 टीम 48.4 ओवरों में 238 रन पर ऑल आउट हो गई है. पांचवे क्रम के बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडु (80) सर्वोच्च स्कोरर रहे. उनके अलावा वैभव सूर्यवंशी (72) ने भी अर्धशतक जमाया. विपक्षी टीम की तरफ से अल फहद ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए. 

Jan 17, 2026 17:53 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: शतक से चुके कुंडु, भारत को लगा नौवां झटका, जाने स्कोर

भारतीय टीम को नौवां झटका अभिज्ञान कुंडु के रूप में लगा है, जो पांचवे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 112 गेंद में 80 रन बनाकर आउट हुए हैं. टीम का स्कोर 47 ओवरों में 9-224 रन है. 

Jan 17, 2026 17:39 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: खिलन पटेल ने भी छोड़ा साथ, भारत को लगा आठवां झटका

भारतीय टीम को आठवां झटका खिलन पटेल के रूप में लगा है. वह नौवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंद में आठ रन बनाकर अल फहद का शिकार बने हैं. टीम का स्कोर 44.1 ओवरों में 8-208 रन है. 

Jan 17, 2026 17:34 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: बुलावायो में 'अंगद' बने कुंडु, बांग्लादेशी गेंदबाजों की ले रहे हैं अग्नि परीक्षा

बुलावायो में अभिज्ञान कुंडु बांग्लादेशी गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा ले रहे हैं. 43.2 ओवरों के खेल की समाप्ति हो चुकी है और वह 103 गेंद में 69 रन बनाकर एक छोर पर जमे हुए हैं. टीम का स्कोर 43.2 ओवरों की समाप्ति के बाद 207य7 रन है. 

Jan 17, 2026 17:20 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: अमब्रिश आउट, भारत को लगा सातवां झटका

भारतीय टीम को सातवां झटका आठवें क्रम के बल्लेबाज अमब्रिश के रूप में लगा है. बांग्लादेश अंडर 19 टीम के खिलाफ वह 12 गेंद में केवल पांच रन बनाकर शेख परवेज जिबोन का शिकार बने हैं. टीम का स्कोर 39.4 ओवरों में 7-194 रन है. 

Jan 17, 2026 17:17 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: खेल हुआ शुरू, फिर से कुंडु संभाला मोर्चा, बांग्लादेश की अब खैर नहीं!

खेल फिर से शुरू हो गया है. नाबाद बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडु (64) और अमब्रिश (05) मौर्चा संभाल रहे हैं. 

Jan 17, 2026 16:50 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: आखिरकार बारिश हुआ बंद, कर्मचारी काम में जुटे

बारिश पूरी तरह से रुक गई है और मैदान के कर्मचारी काम में लग गए हैं. मैदान के एक तरफ लगाए गए अतिरिक्त कवर हटा दिए गए हैं. आसमान में अब भी काले बादल छाए हुए हैं. उम्मीद है कि जल्द ही वह भी दूर हो जाएंगे. 

Jan 17, 2026 16:48 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: बुलावायो में अभी भी हो रही है हल्की बूंदा-बांदी

ताजा खबरों के मुताबिक बुलावायो में अभी भी हल्की बूंदा-बांदी हो रही है. खेल रोके जाने तक भारतीय टीम का स्कोर 39 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 192 रन है. 

Jan 17, 2026 16:31 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: अभिज्ञान कुंडु पर टिकी सबकी नजर

खेल रोके जाने तक विकेट कीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडु 90 गेंद में 70.00 की स्ट्राइक रेट से 63 रन बनाकर नाबाद हैं. सबकी नजर उनके ऊपर टिकी हुई है. अगर वह आखिरी ओवर तक जमे रहते हैं तो भारतीय टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकता है. 

Jan 17, 2026 16:29 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: बांग्लादेश की तरफ से इन तीन गेंदबाजों ने चटाकाए हैं विकेट

खेल रोके जाने तक बांग्लादेश की तरफ कुल तीन गेंदबाजों को सफलता हाथ लगी है. ये गेंदबाज अल फहद, इकबाल हुसैन इमोन और मोहम्मद अजीज़ुल हकीम तमीम हैं. तीनों ही गेंदबाजों ने क्रमशः दो-दो सफलता प्राप्त की है. 

Jan 17, 2026 16:26 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: खेल रोके जाने तक आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी

खेल रोके जाने तक भारतीय टीम की तरफ से आउट होने वाले खिलाड़ी कप्तान आयुष म्हात्रे (06), वैभव सूर्यवंशी (72), वेदांत त्रिवेदी (00), विहान मल्होत्रा (07), हरवंश पंगालिया (02) और कनिष्क चौहान (28) हैं.

Jan 17, 2026 16:21 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: बारिश ने दी दस्तक, खेल रुका, जानें टीम इंडिया का क्या है हाल

बुलावायो में बारिश की एंट्री से खेल रुक चुका है. खेले रुकने तक भारतीय टीम का स्कोर 39 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 192 रन है. पांचवें क्रम के बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू 90 गेंद में 63 और आंठवे क्रम के बल्लेबाज आरएस अंबरीश नौ गेंद में चार बनाकर नाबाद हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी कप्तान आयुष म्हात्रे (06), वैभव सूर्यवंशी (72), वेदांत त्रिवेदी (00), विहान मल्होत्रा (07), हरवंश पंगालिया (02) और कनिष्क चौहान (28) हैं. विपक्षी टीम की तरफ से अल फहद, इकबाल हुसैन इमोन और मोहम्मद अजीज़ुल हकीम तमीम ने क्रमशः दो-दो सफलता प्राप्त की है. 

Jan 17, 2026 15:57 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: अभिज्ञान कुंडू से बड़ी पारी की उम्मीद

अभिज्ञान कुंडू 83 गेंद पर 56 रन बनाकर नाबाद हैं. अभिज्ञान कुंडू अकेले भारतीय पारी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. 


भारत 183/6 (36.4 ओवर)

Jan 17, 2026 15:52 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: कनिष्क चौहान आउट, भारत को छठा झटका

मोहम्मद अब्दुल्ला ने अज़ीज़ुल हकीम तमीम की गेंद पर कनिष्क चौहान का शानदार कैच लपका, कनिष्क चौहान 28 रन बनाकर आउट हुए, कनिष्क चौहान के रूप में भारत को छठा झटका लगा है. 

भारत 174/6 (36 ओवर)

Jan 17, 2026 15:41 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: अभिज्ञान कुंडू ने संभाला मोर्चा, भारत का स्कोर 150 के पार

5 विकेट गिरने के बाद  अभिज्ञान कुंडू ने मोर्चा संभाला है.  अभिज्ञान कुंडू ने 37 रन बनाकर भारतीय पारी को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं. 

भारत 152/5 (33 ओवर)

Jan 17, 2026 15:21 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: भारत को पांचवां झटका

हरवंश पंगालिया दो रन बनाकर आउट हुए, भारत को पांचवां झटका लगा है. इस समय क्रीज पर अभिज्ञान कुंडू और कनिष्क चौहान हैं.

भारत 120/5 (28.3 ओवर)

Jan 17, 2026 15:11 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: वैभव सूर्यवंशी पर 72 रन बनाकर आउट

वैभव सूर्यवंशी 72 रन बनाकर आउट हो गए हैं. वैभव ने 67 गेंद पर 72 रन बनाए, अपनी पारी में वैभव ने 6 चौके और तीन छक्के लगाए. वैभव को इकबाल हुसैन इमोन ने आउट कर पवेलियन भेजा. 

भारत 115/4 (26.2 ओवर)

Jan 17, 2026 15:07 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: वैभव सूर्यवंशी शतक के करीब

वैभव अबतक 72 रन बनाकर खेल रहे हैं. वैभव अपने शतक की करीब पहुंच रहे हैं. सूर्यवंशी ने मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप में 50 से ज़्यादा रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया. 

Jan 17, 2026 15:05 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: ज़वाद अबरार के साथ वैभव की हुई झड़प

बांग्लादेश के उपकप्तान ज़वाद अबरार  और वैभव सूर्यवंशी के बीच कुछ कहा-सुनी हुई है, हालांकि दोनों किस बात को लेकर भिड़े हैं यह अभी पता नहीं है लेकिन दोनों एक दूसरे से गुस्से में बात करते हुए नजर आए हैं. 

Jan 17, 2026 14:56 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान कुंडू मोर्चा संभाले हुए हैं.

वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान कुंडू खराब गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचा रहे हैं. वैभव धीरे-धीरे अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं.  भारत ने 23 ओवर में 107 रन 3 विकेट पर बना लिए हैं. 

Jan 17, 2026 14:51 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: वैभव की नजर शतक पर

वैभव सूर्यवंशी की नजर शतक पर है. वैभव 65 रन बनाकर नाबाद हैं. अपनी पारी में 14 साल के इस बल्लेबाज ने 6 चौके और तीन छक्के लगाए हैं. 

भारत 103/3 (22.1 ओवर)

Jan 17, 2026 14:48 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: वैभव सूर्यवंशी की बेहतरीन बल्लेबाजी

वैभव सूर्यवंशी  और अभिज्ञान कुंडू मिलकर पारी को आगे बढ़ा रहे हैं. दोनों के बीच अबतक 48 रन की साझेदारी हो गई है. सूर्यवंशी 64 और कुंडू रन बनाकर खेल रहे हैं. 

भारत 102/3 (21.4 ओवर)

Jan 17, 2026 14:32 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: वैभव सूर्यवंशी संभल कर खेल रहे

वैभव सूर्यवंशी संभल कर बैटिंग कर रहे हैं. उनका साथ अभिज्ञान कुंडू दे रहे हैं. अबतक दोनों के बीच 35 रन की साझेदारी हो गई है. 

भारत 88/3 (17.5 ओवर)

Jan 17, 2026 14:21 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: 15 ओवर 71 रन

15 ओवर का खेल हो चुका है. भारत ने अबतक 72 रन बना लिए हैं. क्रीज पर वैभव 52 और अभिज्ञान कुंडू दो रन बनाकर नाबाद हैं 

भारत 72/3 (15 ओवर)

Jan 17, 2026 14:09 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: वैभव सूर्यवंशी का एक और छक्का

वैभव शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. अर्धशतक से केवल तीन रन दूर हैं. उन्होंने जिबोन की गेंद पर शानदार छक्का लगाया, इसके बाद एक नो बॉल हुई. फिर 14 साल के वैभव ने एक रन बनाकर अपना अर्धशतक पूरा किया. वैभव ने 30 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया. 

भारत 68/3 (13 ओवर) 

Jan 17, 2026 13:57 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: भारत को तीसरा झटका

विहान मल्होत्रा 7 रन बनाकर स्लिप में कैच आउट हो गए हैं. अज़ीज़ुल हकीम तमीम ने अपनी फिरकी में फंसाकर विहान को पवेलियन भेजा है. 

भारक 53/3 (9.5 ओवर)

Jan 17, 2026 13:56 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: भारत के 50 रन पूरे

वैभव इस समय 22 गेंद पर 38 रन बनाकर खेल रहे हैं, वैभव ने अपनी पारी में अबतक 5 चौके और दो छक्के लगाए हैं. 

Jan 17, 2026 13:49 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: सूर्यवंशी ने खोले हाथ

वैभव सूर्यवंशी ने शानदार छक्का और चौका लगाया है. ऐसा लग रहा है कि वैभव अब खुलकर खेलने की कोशिश कर रहे हैं.  वैभव 19 गेंद पर 30 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

भारत 42/2 (8 ओवर)

Jan 17, 2026 13:46 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड 

Jan 17, 2026 13:37 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: अल फहद कर रहे हैं कमाल की गेंदबाजी

अल फहद ने अबतक भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाया हुआ है. वैभव भी संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं. वैभव 8 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद हैं. उनका साथ विहान दे रहे हैं. 

भारपत 25/2 (6 ओवर)

Jan 17, 2026 13:25 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: भारत को दूसरा झटका

वेदांत त्रिवेदी बिना रन बनाए आउट हुए हैं. अल फहद ने लगातार दो गेंद पर दो विकेट लेकर तहलका मचा दिया है. वैभव और विहान पर भारत की उम्मीद है. 

भारत 13/2 (3.2 ओवर)

Jan 17, 2026 13:21 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: वैभव सूर्यवंशी का चौका, आयुष म्हात्रे आउट

आखिरकार वैभव ने चौका लगाकर अपनी पारी को आगे बढ़ाया है. वैभव इस समय 5 गेंद पर 6 रन और आयुष 6 रन बनाकर आउट हुए. 

Jan 17, 2026 13:18 (IST)

IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: वैभव सूर्यवंशी पर अटैक

बांग्लादेशी गेंदबाज आक्रामकता दिखाकर वैभव को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लगाया पहला चौका.

भारत 9/0 (2.1)

Jan 17, 2026 13:16 (IST)

India vs Bangladesh, U19 World Cup Live Score: आयुष म्हात्रे का चौका

आयुष म्हात्रे ने शानदार कवर ड्राइव करके पारी का पहला चौका लगाया है. शानदार चौके को देखकर कमेंटेटर भी हैरान  रह गए. 

भारत 5/0 (2 ओवर)

Jan 17, 2026 13:14 (IST)

वैभव सूर्यवंशी ने सिंगल लेकर अपना खाता खोला है, बांग्लादेशी गेंदबाज आक्रामक रूख अपना रहे हैं. 

भारत 1/0  (1.3 ओवर)

Jan 17, 2026 13:12 (IST)

India vs Bangladesh, U19 World Cup Live Score: पहले ओवर में कोई रन नहीं

एक ओवर में कोई रन नहीं है आयुष म्हात्रे रन नहीं बना सके हैं. लेकिन अब सबकी नजर 14 साल के वैभव सूर्यवंशी पर है. 


भारत 0/0 (1.0 ओवर)

Jan 17, 2026 13:06 (IST)

IND vs BAN U19 World Cup LIVE: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. ओपनर वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे  क्रीज पर हैं. दोनों बल्लेबाजों के लिए यह एक बड़ा मौका होगा. दोनों बल्लेबाज आज बांग्लादेश के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलने  की कोशिश करेंगे. 

Jan 17, 2026 12:53 (IST)

IND vs BAN U19 World Cup LIVE: बांग्लादेश प्लेइंग इलेवन

बांग्लादेश प्लेइंग इलेवन 

एमडी रिफत बेग, ज़वाद अबरार, मोहम्मद अज़ीज़ुल हकीम तमीम (कप्तान), कलाम सिद्दीकी अलीन, मोहम्मद रिज़ान होसन, मोहम्मद फरीद हसन फैसल (विकेटकीपर), मोहम्मद समियुन बसीर रतुल, शेख पावेज़ जिबोन, अल फहद, साद इस्लाम रज़िन, इकबाल हुसैन इमोन

Jan 17, 2026 12:52 (IST)

IND-U19 vs BAN-U19 Live: भारतीय प्लेइंग इलेवन

भारतीय अंडर 19 प्लेइंग इलेवन 

आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, हेनिल पटेल, दीपेश देवेन्द्रन, खिलान पटेल

Jan 17, 2026 12:49 (IST)

India vs Bangladesh, U19 World Cup Live: बांग्लादेश ने जीता टॉस

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. यानी भारतीय अंडर 19 टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. 

Jan 17, 2026 12:46 (IST)

India vs Bangladesh, U19 World Cup Live: बारिश रूक गई है, टॉस हो रही है

दुर्भाग्य से, बुलावायो में बारिश हो रही है और टॉस में देरी हुई है लेकिन अब टॉस हो चुका है. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.

Jan 17, 2026 12:37 (IST)

India vs Bangladesh, U19 World Cup Live: बारिश के कारण देरी

टॉस 12 बजे होना था लेकिन मैदान को इस समय कवर्स से ढका गया है. 

Jan 17, 2026 12:34 (IST)

India vs Bangladesh Live Update: बारिश के कारण टॉस में देरी हुई

बारिश के कारण टॉस समय पर नहीं हो पाया है. यानी अभी टॉस कब होगी, इसको लेकर आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है. 

Jan 17, 2026 12:23 (IST)

India vs Bangladesh Live Update: दोनों टीम इस प्रकार है

दोनों टीम इस प्रकार है

भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, डी दीपेश, मोहम्मद एनान, एरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उधव मोहन, हेनिल पटेल, खिलन ए पटेल, हरवंश सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी।

बांग्लादेश: अजीजुल हकीम तमीम (कप्तान), जवाद अबरार, समिउन बसीर रतुल, शेख परवेज जिबोन, रिज़ान होसन, शहरिया अल अमीन, शादीन इस्लाम, मोहम्मद अब्दुल्ला, फरीद हसन फैसल, कलाम सिद्दीकी अलीन, रिफत बेग, साद इस्लाम रजिन, अल फहद, शहरयार अहमद, इकबाल हुसैन रिजर्व: अब्दुर रहीम, देबाशीष सरकार देबा, रफी उज्जमां रफी, फरहान शहरियार, फरजान अहमद अलीफ, संजीद मजूमदार, एमडी सोबुज

Jan 17, 2026 12:20 (IST)

IND U19 vs BAN U19- वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी नजर

अंडर 19 वर्ल्ड कप में आज भारत का मुकाबला बांग्लादेश के साथ है , भारतीय टीम ने पिछले मैच में यूएसए को हराया था. आज भारतीय टीम बांग्लादेश को हराकर जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी. आजके मैच में एक बार फिर सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी पर होगी. 

Jan 17, 2026 12:20 (IST)

IND U19 vs BAN U19- भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला

अंडर 19 वर्ल्ड कप में आज भारत का मुकाबला बांग्लादेश के साथ है , भारतीय टीम ने पिछले मैच में यूएसए को हराया था. आज भारतीय टीम बांग्लादेश को हराकर जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी. आजके मैच में एक बार फिर सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी पर होगी. 

Featured Video Of The Day
Ghaziabad Korean Case में पुलिस ने सौंपी गोपनीय रिपोर्ट! तीन बहनों की मौत में ऐप का कोई सबूत नहीं?
Topics mentioned in this article