भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

विज्ञापन
Read Time: 13 mins
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

9.5 ओवर (1 रन) बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

9.4 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|

9.3 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर वहीँ पर रह गई| रन नहीं मिल सका|

9.2 ओवर (0 रन) टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

9.1 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|

8.6 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने नकारा!! लेग स्टम्प पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर इनस्विंग हुई और पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने की अपील, अम्पयार ने मना किया| रोहित ने आकर कीपर से बात की और रिव्यु लेना सही नहीं समझा|

8.5 ओवर (4 रन) चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाया और पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| बॉल गई सीधे टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|

8.4 ओवर (0 रन) बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद और बल्ले का कोई ताल मेल नहीं हो सका| बॉल गई सीधा कीपर के हाथ में रन नहीं हुआ|

8.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

8.2 ओवर (4 रन) चौका!!! ट्रैविस हेड के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|

8.1 ओवर (0 रन) शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से थाई पैड्स को जा लगी| रन नहीं हुआ|

7.6 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| रन नहीं हो सका|

7.5 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!!! पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद|

7.4 ओवर (0 रन) आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

7.3 ओवर (4 रन) चौका!!! आक्रामक बल्लेबाज़ी हो रही है यहाँ पर| ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|

7.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन ले लिया|

7.1 ओवर (6 रन) सिक्स!!! ओहोहोहो बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! झन्नाटेदार शॉट छह रन के लिए| बल्लेबाज़ के पाले में गेंद थी जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया| बॉल और बल्ले का संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर साईट स्क्रीन से जा टकराई|

6.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई मेडेन ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|

6.5 ओवर (0 रन) शॉर्टपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड करना सही समझा|

6.4 ओवर (0 रन) लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर रन लेना चाहते थे मार्श| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|

6.3 ओवर (0 रन) बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ पुल लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर की तरफ गई| रन नहीं आ सका|

6.2 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हो सका| इसी बीच गेंद पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिल सका|

6.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|

5.6 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

5.5 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

5.4 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर की ओर खेलकर तेज़ी से एक रन ले लिया| फील्डर ने इसी बीच थ्रो भी किया लेकिन गेंद स्टंप्स को मिस करती हुई निकल गई| एक रन मिल गया|

5.3 ओवर (0 रन) बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|

5.2 ओवर (0 रन) फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|

5.1 ओवर (0 रन) मिड ऑफ की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| रन नहीं हो सका|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
India-Pakistan Tension: कैसे पाकिस्तान को सिखाया सबक? Indian Army ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में बताया