U19 World Cup, India vs Pakistan Super-6: ज़िंबाब्वे और नामीबिया में हो रहा अंडर-19 वर्ल्ड कप उस मुकाम पर पहुंच गया है जहां भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर 6 का मैच पाक टीम के लिए करो या मरो का मैच बन गया है. जबकि, अंडर-19 वर्ल्ड कप की सबसे कामयाब टीम भारत के लिए सेमीफ़ाइनल में पहुंचने के लिए सिर्फ़ एक जीत ही काफ़ी होगी. भारत अगर पाकिस्तान से बुरी तरह नहीं हारता है तब भी सेमीफ़ाइनल में पहुंचने की उम्मीद रहेगी. लेकिन इस टूर्नामेंट में भारत का ट्रैक रिकॉर्ड अबतक ऐसा रहा है कि भारत का पलड़ा ही भारी माना जा रहा है.
अंडर 19 में भारत का पलड़ा क्यों है भारी
सीनीयर टीम की तरह अंडर-19 स्तर पर भी भारत का पलड़ा पाकिस्तान के ख़िलाफ़ कहीं भारी है. अबतक खेले गए 31 मैचों में भारत ने 20 जबकि पाकिस्तान ने 11 मैच जीते हैं. अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने अबतक 10 में से 6 मैच जीते हैं जबकि पाकिस्तान ने 4. भारत पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम (2000, 2008, 2012, 2018, 2022) है जबकि पाकिस्तान दो बार की चैंपियन (2004, 2006) टीम है. इस टूर्नामेंट में भी भारत को अबतक किसी टीम से बाहर का सामना नहीं करना पड़ा है. जबकि, पाकिस्तान को ग्रुप-C के हरारे में हुए मैच में इंग्लैंड के हाथों 37 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
भारत बनाम पाकिस्तान हेड-टू-हेड
- कुल मैच 31
- भारत जीता 20
- पाकिस्तान जीता 11
ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान
- कुल मैच 10
- भारत जीता 6
- पाकिस्तान जीता 4
भारत ने पाकिस्तान को हराया तो
बुलावायो के क्वीन्स स्पोर्ट्स क्लब में भारत अगर पाकिस्तान को हरा देता है तो उसे आख़िरी 4 मैच में जगह मिल जाएगी. भारत अगर मामूली हार के साथ सेमीफ़ाइनल में पहुंचता है तो उसकी टक्कर ऑस्ट्रेलियाई टीम से होगी जिसे उसने अंडर-19 के वर्ल्ड कप फ़ाइनल में कम-से-कम तीन बार हराया है.
भारत- टूर्नामेंट में अबतक का सफ़र
- भारत ने ग्रुप-B में अमेरिका, न्यूज़ीलैंड, बांग्लादेश को हराया
- ग्रुप-B में अमेरिका को 6 विकेट से हराया
- ग्रुप-B में बांग्लादेश को 18 रनों से हराया
- ग्रुप-B में न्यूज़ीलैंड को 7 विकेट से हराया
- सुपर 6 में ग्रुप-2 में भारत ने ज़िंबाब्वे को 204 रनों से हराया
- सुपर 6 में ग्रुप-2 में भारत बनाम पाकिस्तान, रविवार को
पाकिस्तान टूर्नामेंट में अबतक का सफ़र
- ग्रुप-C में पाकिस्तान इंग्लैंड से 37 रनों से हारा
- ग्रुप-C में पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड और ज़िंबाब्वे को हराया
- सुपर 6 में ग्रुप-2 में पाकिस्तान ने न्यूज़ीलैंड को 8 विकेट से हराया
- सुपर 6 में ग्रुप-2 में भारत बनाम पाकिस्तान, रविवार को
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत
1988 से शुरू हुआ अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने सबसे ज़्यादा 5 बार जीते ख़िताब हैं. भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018, 2022 में जीते ख़िताब थे.
2000 में वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम के कप्तान- मो. कैफ़
2000 में भारत ने कोलंबो में हुए फ़ाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया
2008 में वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम के कप्तान- विराट कोहली
2008 में भारत ने मलेशिया में हुए फ़ाइनल में द.अफ़्रीका को 12 रनों से हराया
2012 में वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम के कप्तान- उन्मुक्त चंद
2012 में टाउंसविले, ऑस्ट्रेलिया में भारत ने मेज़बान ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया
2018 में वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम के कप्तान- पृथ्वी शॉ
2018 में माउंटमानगुलाई, न्यूज़ीलैंड में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया
2022 में वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम के कप्तान- यश धुल
2022 में वर्ल्ड चैंपियन भारत ने अमेरिका में हुए फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 96 रनों से हराया
भारतीय टीम: इन पर रहेगी नज़र
बल्लेबाज़
विहान मल्होत्रा – बांये हाथ के पंजाब के बैटर- 4 मैच, 151 रन, 1 शतक
अभिज्ञान कुंडू - बांये हाथ के मुंबई के विकेटकीपर बैटर - 4 मैच, 183 रन, 2 अर्धशतक
वैभव सूर्यवंशी - बांये हाथ के बिहार के बैटर- 4 मैच, 166 रन, 2 अर्धशतक
आयुष म्हात्रे - दांये हाथ के मुंबई के कप्तान बैटर- 4 मैच, 99 रन, 1 अर्धशतक
गेंदबाज़
हेनिल पटेल - दांये हाथ के गुजरात पेसर- 4 मैच, 10 विकेट, इकॉनमी 3.26
आरएस अंबरीश- दांये हाथ के तमिलनाडु के पेसर- 4 मैच, 7 विकेट, इकॉनमी 3.47
खिलन पटेल- बांये हाथ के गुजरात के स्पिनर- 4 मैच, 5 विकेट, इकॉनमी 4.53
पाकिस्तान टीम: इन पर रहेगी नज़र
बल्लेबाज़
समीर मिन्हास – मुल्तान, दांये हाथ के बैटर- 4 मैच, 188 रन, 2 अर्धशतक
फ़रहान यूसुफ़ – कसूर, दांये हाथ के बैटर- 4 मैच, 94 रन, 1 अर्धशतक
उस्मान ख़ान – पेशावर, बांये हाथ के बैटर- 4 मैच, 122 रन, 1 अर्धशतक
गेंदबाज़
अब्दुल सुभान- दांये हाथ के पेसर- 4 मैच, 10 विकेट, 2.78 इकॉनमी
अली रज़ा – दांये हाथ के पेसर- 4 मैच, 12 विकेट, 3.57 इकॉनमी
मोमिन क़मर- बांये हाथ के फ़ैसलाबाद के स्पिनर4 मैच, 8 विकेट, 4.74 इकॉनमी
भारतीय अंडर-19 टीम: आरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश पंगालिया, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल, मोहम्मद इनान, उद्धाव मोहन, किशन सिंह
पाकिस्तान अंडर-19 टीम: फरहान युसूफ (कप्तान), उस्मान खान, अली हसन बलोच, हम्जा जहूर, हुजैफा एहसान, मोहम्मद शायन, समीर मिनहास, अहमद हुसैन, अब्दुल शुभान, अली रजा, डेनियल अली खान, मोहम्मद सयाम, मोमिन कमार, निकाब शफीक, उमर जैब.
यह भी पढ़ें: IND vs PAK, U19 World Cup: भारत के खिलाफ महामुकाबले से पहले पाकिस्तान को लगा झटका, मैच से पहले चोटिल हुआ यह खिलाड़ी
यह भी पढ़ें: IND U19 vs PAK U19 LIVE Streaming: वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे तहलका, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच, कहां देख पाएंगे लाइव














