न्यूजीलैंड दौरे पर शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर को मिल सकती है कप्तानी, रिपोर्ट में बड़ा दावा

न्यूजीलैंड दौरे पर कप्तानी में बड़ा ट्विस्ट आने की उम्मीद है. रिपोर्ट के अनुसार न्यूजीलैंड के वनडे और टेस्ट सीरीज के टकराव के बीच शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर को अस्थायी कप्तान बनाया जा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शुभमन गिल की परेशानी बना न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के लंबे दौरे पर जाने वाली है, जिसमें टीम इंडिया मेजबान न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ टी-20, वनडे और टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है. सबसे पहले टी-20 सीरीज खेली जाएगी, उसके बाद 5 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम शिरकत करेगी. इसके बाद दौरा टेस्ट क्रिकेट में बदल जाएगा, जिसमें भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफॉ दो टेस्ट मैच खेलने हैं. वनडे सीरीज भारत की योजनाओं का एक अहम हिस्सा होगी क्योंकि टीम 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही है. साथ ही, टेस्ट सीरीज एक और चुनौती पेश करेगी, खासकर इसलिए क्योंकि भारतीय खिलाड़ियों को सफेद-गेंद वाले क्रिकेट से लंबे फ़ॉर्मेट में तेजी से खुद को ढालना है. 

हालांकि, शेड्यूल में दोनों फॉर्मेट के बीच बहुत कम समय है. न्यूजीलैंड के दौरान पर आखिरी वनडे 15 नवंबर को खेला जाएगा, जबकि पहला टेस्ट 19 नवंबर को वेलिंगटन में शुरू होगा. टेस्ट सीरीज से पहले कोई वॉर्म-अप मैच भी नहीं रखा गया है. दरअसल, कई खिलाड़ियों के वनडे और टेस्ट दोनों स्क्वाड में शामिल होने की उम्मीद है, इसलिए भारत को 50-ओवर की सीरीज के आखिर में टीम में कुछ बदलाव करने पड़ सकेत हैं. 

शुभमन गिल न्यूज़ीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे से बाहर हो सकते हैं, श्रेयस अय्यर कप्तान !

शुभमन गिल वनडेऔर टेस्ट दोनों सीरीज में भारत की कप्तानी करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर टी-20 टीम की कप्तानी करेंगे. हालांकि, गिल को न्यूजीलैंड दौरे के आखिरी दो वनडे के लिए आराम दिया जा सकता है, और अय्यर के कप्तान बनने की संभावना है. दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, श्रेयस अय्यर के सीरीज के चौथे और पांचवें मैच के लिए भारत के लिए वनडे कप्तान की जिम्मेदारी निभा सकते हैं. यह बदलाव  वनडे और टेस्ट सीरीज के बीच कम समय होने की वजह से किया जा सकता है.

शुभमन गिल अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो वनडे स्क्वाड को जल्दी छोड़ सकते हैं, रिपोर्ट के अनुसार कई खिलाड़ी जो वनडे और टेस्ट दोनों स्क्वाड का हिस्सा हैं, वे भी टेस्ट की तैयारी शुरू करने के लिए आखिरी दो वनडे मैच नहीं खेल सकते हैं. इस लिस्ट में केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज शामिल रह सकते हैं. इन खिलाड़ियों के दोनों फॉर्मेट में भारत की योजनाओं का हिस्सा होने की उम्मीद है, जिससे दोनों सीरीज़ के बीच कम समय इन खिलाड़ियों के लिए एक चुनौती बन सकता है.  

Advertisement

भारत 13 और 15 नवंबर को चौथा और पांचवां वनडे खेलेगा, जबकि पहला टेस्ट 19 नवंबर को वेलिंगटन में शुरू होगा, ऐसे में खिलाड़ियों के पास व्हाइट-बॉल क्रिकेट से टेस्ट क्रिकेट में ढलने के लिए बहुत कम समय मिलेगा. टेस्ट सीरीज से पहले कोई वॉर्म-अप मैच भी नहीं रखा गया है, जिसके कारण खिलाड़ियों को टेस्ट फॉर्मेट और न्यूजीलैंड के हालात के हिसाब से खुद को ढालने के लिए कम समय मिल सकता है.

ये भी पढ़ें-\ पथिरागे नंबर-1, नीरज चोपड़ा टॉप-10 से बाहर, एशियन गेम्स के आगाज के साथ जानें कौन है एशिया के टॉप 10 एथलीट

Advertisement

ये भी पढ़ें-\ नीरज चोपड़ा की राह पर टेकबॉल स्टार क्विंसी डिसूजा? जानिए उनके 5 बड़े रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें-\ जायसवाल-रोहित ओपनर, नंबर-3 पर कौन? इरफान पठान ने बताई वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में भारत की बेस्ट प्लेइंग XI


Topics mentioned in this article
Shreyas Santosh Iyer
Shubman Singh Gill
India
New Zealand
New Zealand Vs India 2026/27
Cricket