PAK के मैदान छोड़कर भागने के बाद भी श्रीलंका जाएगी भारतीय टीम, ICC प्रोटोकॉल का करेगी सम्मान

BCCI सूत्रों के अनुसार, भारतीय टीम श्रीलंका में होने वाले इस मैच को लेकर चल रही बातचीत के दौरान ऑफिशियल प्रक्रियाओं का पालन करने के लिए पूरी तरह तैयार है

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Pakistan to boycott T20 World Cup game

India vs Pakistan World Cup match: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया है. लेकिन इसके बाद भी  बीसीसीआई ने कन्फर्म किया है कि वह आईसीसी के प्रोटोकॉल को फॉलो करेगा. बता दें कि पाकिस्तान ने 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-स्टेज मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया है.BCCI सूत्रों के अनुसार, भारतीय टीम श्रीलंका में होने वाले इस मैच को लेकर चल रही बातचीत के दौरान ऑफिशियल प्रक्रियाओं का पालन करने के लिए पूरी तरह तैयार है. BCCI के एक सूत्र ने बताया, "भारतीय टीम 15 फरवरी को श्रीलंका जाएगी और ICC प्रोटोकॉल का पालन करेगी. वे शेड्यूल के अनुसार प्रैक्टिस करेंगे, प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और समय पर स्टेडियम पहुंचकर मैच रेफरी के मैच रद्द करने का इंतजार करेंगे. "

क्या कहता है नियम

ICC के नियमों के अनुसार, पॉइंट्स तभी दिए जाते हैं जब एक टीम मैदान पर मौजूद हो और दूसरी टीम खेलने से मना कर दे. अगर दोनों टीमें मौजूद नहीं होती हैं, तो मैच रद्द कर दिया जाता है. भारत कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में समय पर पहुंचेगा और मैच रेफरी के फैसले का इंतजार करेगा.

ये भी पढ़ें-  दांव पर 45 हजार करोड़ रुपये.. टी-20 विश्वकप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के पैंतरे की इनसाइड स्टोरी

पाकिस्तान-भारत मैच कैंसिल

पाकिस्तान 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ अपना T20 वर्ल्ड कप अभियान शुरू करेगा. पाक 10 फरवरी को USA का सामना करेंगे.  दरअसल, पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करेगा, इसलिए उन्हें लंबा आराम मिलेगा और फिर पाकिस्तान टीम 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मैदान पर वापसी करेंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट हो जाएगा तहस-नहस

अब यदि पाकिस्तान, भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलता है तो आईसीसी से सख्त सजा मिल सकती है. पाकिस्तान को टूर्नामेंट से पूरी तरह बैन भी किया जा सकता है. इसके अलावा आईसीसी से मिलने वाले सालाना राजस्व को रोका जा सकता है.इन सबके अलावा द्विपक्षीय सीरीज पर रोक, डब्ल्यूटीसी अंक और आइसीसी रैंकिंग पर इसका असर पड़ सकता है. यानी कुल मिलाकर इस फैसले से पाकिस्तान का क्रिकेट मिट्टी में मिल जाएगा.

Featured Video Of The Day
India vs Pakistan Match: भारत के सामने पाक का सरेंडर, Kapil Dev ने क्या कहा? | NDTV EXCLUSIVE
Topics mentioned in this article