'अगली बार किसी को भी', शुभमन गिल को T20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल न करने से खिलाड़ियों मची उथल-पुथल?

India squad for T20 World Cup: गिल को टीम से बाहर करने के फैसले में "पूरी तरह से गंभीर का हाथ था. वहीं, दूसरी ओर टीम के दूसरे खिलाड़ियों को इस फैसले से झटका लगा है

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Shubman Gill, India squad for T20 World Cup: गिल के टीम से बाहर होने से मचा बवाल
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • शुभमन गिल को टी-20 विश्व कप टीम से बाहर करने के फैसले में गौतम गंभीर की कोचिंग की भूमिका प्रमुख मानी जा रही है
  • कई खिलाड़ियों में गंभीर के निर्णय से असुरक्षा और बेचैनी उत्पन्न हुई है, जिससे टीम में अनिश्चितता बढ़ी है
  • गौतम गंभीर ने व्हाइट-बॉल क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ICC और ACC ट्रॉफी दोनों जीती हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Shubman Gill: शुभमन गिल के टी-20 वर्ल्ड कप की टीम से बाहर करने पर अब बवाल मचा हुआ है. PTI की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस कदम से खिलाड़ियों में गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम में अपनी जगह को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गिल को टीम से बाहर करने के फैसले में "पूरी तरह से गंभीर का हाथ था." रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि "इस फैसले से कई खिलाड़ियों में बेचैनी पैदा हो गई है, जिन्हें अब लगता है कि अगर भारतीय क्रिकेट के अगले पोस्टर बॉय को किनारे किया जा सकता है, तो अगली बार किसी का भी नाम हटाया जा सकता है."

भारत के व्हाइट-बॉल कोच के तौर पर गौतम गंभीर का रिकॉर्ड शानदार रहा है, उन्होंने दोनों फॉर्मेट में एक-एक ICC और ACC ट्रॉफी जीती है.  हालांकि, SENA देशों के खिलाफ 10 टेस्ट हार के साथ, टेस्ट क्रिकेट में उनके प्रदर्शन के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता. PTI के अनुसार, पिछले महीने घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ में भारत की बुरी हार के ठीक बाद, क्रिकेट बोर्ड के किसी प्रभावशाली व्यक्ति ने अनौपचारिक रूप से VVS लक्ष्मण से संपर्क किया ताकि यह पता चल सके कि क्या वह रेड-बॉल टीम को कोचिंग देने में दिलचस्पी रखते हैं.

दूसरी ओर गंभीर का बीसीसीआई के साथ करार 2027 वनडे विश्व कप तक है लेकिन ऐसी संभावना है कि इस पर पुनर्विचार किया जाये, यह पांच सप्ताह बाद शुरू हो रहे टी20 विश्व कप में भारत के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा. समझा जाता है कि बीसीसीआई के गलियारों में इसे लेकर अभी भी दुविधा है कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2025 . 27 सत्र के बाकी नौ टेस्ट के लिये क्या गंभीर को ही कोच बनाये रखना उचित होगा. 

भारत को श्रीलंका के खिलाफ अगस्त 026 में दो टेस्ट खेलने हैं जबकि अक्टूबर में न्यूजीलैंड दौरा करना है, इसके बाद आस्ट्रेलियाई टीम जनवरी फरवरी 2027 में पांच टेस्ट की श्रृंखला खेलने आयेगी. बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा ,‘‘ बीसीसीआई हुक्मरानों का गंभीर को पूरा समर्थन हासिल है.भारतीय टीम अगर टी20 विश्व कप बरकरार रखती है या फाइनल में भी पहुंचती है तो वह पद पर बने रहेंगे.यह देखना रोचक होगा कि क्या वह टेस्ट प्रारूप में भी कोच बने रहते हैं.''

Advertisement

ये भी पढ़ें-  बीसीसीआई ने इस बार दी वैभव सूर्यवंशी को बड़ी जिम्मेदारी, बनाएंगे एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें-  अगर गंभीर हटाए गए, तो ये 5 दिग्गज हैं टीम इंडिया के टेस्ट कोच बनने के प्रबल दावेदार

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Sambhal Masjid Controversy पर Sangeet Som का छिन्न- भिन्न करने वाला जवाब!
Topics mentioned in this article