India Probable Playing XI vs West Indies: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक बेहद ही अहम मुकाबला एक मार्च को भारत और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच कोलकाता में खेला जाएगा. इस महत्वपूर्ण मुकाबले में जिस टीम को जीत मिलेगी. वह पहले ग्रुप से दूसरी टीम के रूप में सेमी-फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी. वहीं जिस टीम को शिकस्त मिलेगी. उसका टूर्नामेंट से सफर समाप्त हो जाएगा. यही वजह है कि हर किसी की निगाहें इस मुकाबले पर टिकी हुई हैं. देश में प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो चुका है. लोग लगातार भारतीय टीम की जीत के लिए दुआएं कर रहे हैं. अहम मुकाबले से पहले बात करें भारतीय टीम किन धुरंधरों के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान में उतर सकती है, उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं-
सैमसन और अभिषेक पारी का आगाज करते हुए आ सकते हैं नजर
वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा एक बार फिर से पारी का आगाज करते हुए नजर आ सकते हैं. जिंबाब्वे के खिलाफ पारी का आगाज करते हुए इन दोनों बल्लेबाजों का बल्ला जमकर चला था. सैमसन ने 15 गेंदों में 24, जबकि अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में तेजी से 55 रनों का योगदान दिया था. नतीजन टीम तेज तर्रार गति से पारी का आगाज करने में कामयाब हुई थी.
इन धुरंधरों पर रहेगी मध्यक्रम की कमान
मध्यक्रम की कमान विशेष रूप से ईशान किशन, कैप्टन सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के कंधों पर रहेगी. किशन का बल्ला जारी टूर्नामेंट में जमकर चल रहा है. सूर्यकुमार यादव ने भी अपनी उम्दा बल्लेबाजी से हर किसी को प्रभावित किया है. पिछले मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा ने भी लय पकड़ ली है. जिंबाब्वे के खिलाफ छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 16 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए थे.
तीन ऑलराउंडर के साथ मैदान में उतर सकती है भारतीय टीम
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम तीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है. जिसमें हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और शिवम दुबे का नाम शामिल है. ये तीनों ही खिलाड़ी बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी मैच का रुख बदलने में माहिर हैं.
बुमराह, अर्शदीप और वरुण के कंधों पर रहेगी गेंदबाजी का दारोमदार
गेंदबाजी की जिम्मेदारी मुख्य रुप से जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती के कंधों पर रहेगी. इन तीनों गेंदबाजों ने एक साथ प्रदर्शन करते हुए सराहनीय प्रदर्शन किया है और भारतीय टीम को महत्वपूर्ण मुकाबले जिताए हैं.
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.
यह भी पढ़ें- Ranji Trophy 2025-26: जम्मू-कश्मीर के वो 5 'लाल', जिन्होंने अपने ऐतिहासिक प्रदर्शन से टीम को बना दिया चैंपियन














