- भारत पहले ही सुपर 8 में पहुंच चुका है इसलिए नीदरलैंड के खिलाफ मैच में खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है
- जसप्रीत बुमराह को आराम मिल सकता है और मोहम्मद सिराज को टीम में वापसी का मौका मिल सकता है
- कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या को भी आराम दिए जाने की संभावना है ताकि टीम का बॉलिंग संयोजन मजबूत हो
India vs Netherlands Playing 11: सुपर 8 में भारतीय टीम पहले ही पहुंच चुकी है. ऐसे में भारत पर इस मुकाबले में कुछ भी दांव पर नहीं है, इसलिए भारत के पास बेंच पर बैठे अपने खिलाड़ियों को आजमाने का मौका होगा. टीम इंडिया के लिए कुछ ऐसे खिलाड़ियों को आराम देने का भी मौका है, जिन्हें वे अगले राउंड से पूरी क्षमता से खेलते हुए देखना चाहते हैं. हालांकि, चार दिन बाद उसी जगह पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मुकाबले और संभावित फाइनल को देखते हुए, भारत अपने मुख्य खिलाड़ियों को हालात का ज़्यादा से ज़्यादा अनुभव देना चाहेगा. यानी टीम मैनेजमेंट के पास ये दो सोच हो सकती है., ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आजके मैच में नीदरलैंड के खिलाफ भारत की इलेवन क्या होगी.
भारत इस मैच में जसप्रीत बुमराह को आराम दे सकता है, और हर्षित राणा की जगह मोहम्मद सिराज ने पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था, उन्होंने तीन विकेट लिए थे. वह टीम में वापस आ सकते हैं. अर्शदीप सिंह, जो पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे, उन्हें भी अहमदाबाद में सीमिंग कंडीशन के कारण इलेवन में वापस बुलाया जा सकता है.
इसके साथ-साथ रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट इस मैच के लिए स्पिनर कुलदीप यादव और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को आराम देने के बारे में सोच सकता है . उनकी जगह फास्ट बॉलर अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज को मौका मिल सकता है. इससे टीम का बॉलिंग कॉम्बिनेशन और मजबूत होगा. हालांकि, पहले ही संकेत मिल चुके हैं कि लीड पेसर जसप्रीत बुमराह खेलेंगे, जिससे बॉलिंग अटैक में बैलेंस बना रहेगा.
ये भी पढ़ें- ICC नहीं, भारत से मैच खेलने को लेकर पाकिस्तान ने किसके कहने पर मारी यू-टर्न, मोहसिन नकवी ने तोड़ी चुप्पी
वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप की हो सकती है एंट्री
भारत की संभावित XI
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह
नीदरलैंड की संभावित XI: मैक्स ओ'डॉड, माइकल लेविट, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (C/wk), ज़ैक लायन-कैशेट, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रोएलोफ़ वैन डेर मर्व, टिम वैन डेर गुगटेन, फ्रेड क्लासेन














