- एशिया कप में भारत- पाकिस्तान के बीच कुल अठारह मैच हुए हैं, जिनमें भारत ने दस और पाकिस्तान ने छह मैच जीते हैं.
- भारत ने अब तक आठ बार एशिया कप का खिताब जीता है, जबकि श्रीलंका ने छह और पाकिस्तान ने दो बार यह ट्रॉफी जीती है.
- भारत और पाकिस्तान कभी भी एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने नहीं हुए हैं, एशिया कप का आगाज 9 सितंबर से होना है.
India–Pakistan cricket rivalry : एशिया कप में दोनों फॉर्मेट में मिलाकर भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 18 मैच हुए हैं जिसमें 10 में भारत को जीत और 6 में पाकिस्तान को जीत मिली है. 1984 में एशिया कप का पहला संस्करण खेला गया था. साल 2023 तक, भारत ने दोनों फॉर्मेट को मिलाकर 8 बार एशिया कप का खिताब जीता है. भारतीय टीम ने 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016, 2018 और 2023 में एशिया कप का खिताब जीतने में सफलता हासिल की थी. श्रीलंका छह खिताबों के साथ दूसरे स्थान पर है, जिसने 1986, 1997, 2004, 2008, 2014 और 2022 में जीत हासिल की है. पाकिस्तान ने 2000 और 2012 में दो बार यह ट्रॉफी जीती है. (IND vs PAK in the Asia Cup)
(IND vs PAK head-to-head in the Asia Cup). एशिया कप में दोनों फॉर्मेट में मिलाकर भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 18 मैच हुए हैं जिसमें 10 में भारत को जीत और 6 में पाकिस्तान को जीत मिली है और दो मैच बिना परिणाम के समाप्त हुए थे.
ये भी पढ़ें- India vs Pakistan: टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर vs पाकिस्तानी टॉप ऑर्डर, किसमें कितना है दम ?
अब एक बार फिर एशिया कप का आगाज होने वाला है. एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीम का मुकाबला 14 सितंबर को यूएई में खेला जाएगा. ऐसे में जानते है ंएशिया कप में भारत और पाक मैच को लेकर टॉप 5 रोचक तथ्य के बारे में.
'द ग्रेटेस्ट राइवलरी: टॉप 5 रोचक फैक्ट्स, जानकर चौंक जाएंगे
1- भारत और पाकिस्तान कभी भी एशिया कप के फ़ाइनल में आमने-सामने नहीं हुई है. अगर भारत और पाकिस्तान इस एशिया कप के फ़ाइनल में पहुंच जाते हैं, तो यह पहली बार होगा जब दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें एशिया कप फ़ाइनल में एक दूसरे के खिलाफ मुकाबला करेगी. इस बार दोनों टीमें फाइनल में पहुंचने की दावेदार है.
2 भारत 16 संस्करणों में से 10 बार फाइनल में पहुंचा है और 8 बार जीता है. दिलचस्प बात यह है कि भारत और श्रीलंका के बीच कुल एशिया कप में 10 फाइनल मैच हुए हैं.
3- पाकिस्तान 6 बार एशिया कप के फाइनल में पहुंचा है और 2002 तथा 2012 में जीता है, जहां उसने बांग्लादेश और श्रीलंका को हराया था.
4- भारत-पाक संबंधों में तनाव के कारण, पाकिस्तान द्वारा आयोजित होने वाला 1993 का एशिया कप रद्द कर दिया गया था.
5-पाकिस्तान ने भारत की ओर से आयोजित 1991 के एशिया कप में भाग नहीं लिया था
1984 से 2023 तक एशिया कप विजेता (Asia Cup Winners from 1984 to 2023)
संस्करण | साल | विजेता | उपविजेता | मेजबान |
1 | 1984 | भारत | NA | UAE |
2 | 1986 | श्रीलंका | पाकिस्तान | श्रीलंका |
3 | 1988 | भारत | श्रीलंका | बांग्लादेश |
4 | 1990-91 | भारत | श्रीलंका | भारत |
5 | 1995 | भारत | श्रीलंका | UAE |
6 | 1997 | श्रीलंका | भारत | श्रीलंका |
7 | 2000 | पाकिस्तान | श्रीलंका | बांग्लादेश |
8 | 2004 | श्रीलंका | भारत | श्रीलंका |
9 | 2008 | श्रीलंका | भारत | पाकिस्तान |
10 | 2010 | भारत | श्रीलंका | श्रीलंका |
11 | 2012 | पाकिस्तान | बांग्लादेश | बांग्लादेश |
12 | 2014 | श्रीलंका | पाकिस्तान | बांग्लादेश |
13 | 2016 | भारत | बांग्लादेश | बांग्लादेश |
14 | 2018 | भारत | बांग्लादेश | UAE |
15 | 2022 | श्रीलंका | पाकिस्तान | श्रीलंका |
16 | 2023 | भारत | श्रीलंका | श्रीलंका/पाकिस्तान |