IND vs NZ, T20 World Cup 2026: पूरा हुआ विश्व विजयी अभियान, टीम इंडिया फिर बनी टी-20 की सुल्तान

India Beat New Zealand In ICC T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. जहां भारतीय टीम विपक्षी टीम को 96 रनों से मात देते हुए चैंपियन बनी है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
भारतीय टीम
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला
  • भारतीय टीम ने 256 रन का लक्ष्य दिया और न्यूजीलैंड को 159 रनों पर 19 ओवरों में रोक दिया
  • जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लेकर भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

India Beat New Zealand In ICC T20 World Cup 2026: भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है. वह टी20 वर्ल्ड के खिताब को तीन बार अपने नाम करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आठ मार्च को भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. जहां भारतीय टीम 96 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रही. भारत की तरफ से जीत के लिए मिले 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम की शुरूआत कुछ खास नहीं रही. तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर ही फिन एलन (09) आउट हो गए. इसके बाद कीवी टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए. हालांकि, इस बीच टिम साइफर्ट एक छोर पर बने रहे और लड़ाई जारी रखी. मगर दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिल पाने की वजह से उनका धैर्य भी जवाब दे गया. पांचवें बल्लेबाज के रूप में वह आउट हुए. आउट होने से पूर्व उन्होंने पारी का आगाज करते हुए कुल 26 गेंदों का सामना किया. इस बीच 200.00 की स्ट्राइक रेट से वह 52 रन बनाने में कामयाब रहे. 

कैप्टन मिचेल सैंटनर ने हार में दिखाया हौसला

न्यूजीलैंड की तरफ से लक्ष्य का पीछा करते हुए साइफर्ट के अलावा कैप्टन मिचेल सैंटनर ही कुछ देर तक क्रीज पर टिक पाए. सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कुल 35 गेंदों का सामना किया. इस बीच 122.85 की स्ट्राइक रेट से 43 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और दो छक्के देखने को मिले. लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी कीवी टीम 19 ओवरों में 159 रनों पर ढेर हो गई. 

जसप्रीत बुमराह ने चटकाए सर्वाधिक तीन विकेट 

भारत की तरफ से फाइनल मुकाबले में जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने टीम के लिए कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 3.75 की इकॉनमी से 15 रन खर्च करते हुए चार विकेट चटकाने में कामयाब रहे. उनके अलावा अक्षर पटेल ने तीन और हार्दिक पंड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा के खाते में क्रमशः एक-एक विकेट आए. 

255 रन बनाने में कामयाब हुई थी भारत 

इससे पहले अहमदाबाद में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाने में कामयाब हुई थी. पारी का आगाज करते हुए संजू सैमसन एक बार फिर से सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 46 गेंदों में 193.47 की स्ट्राइक रेट से 89 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से पांच चौके और आठ खूबसूरत छक्के देखने को मिले.

ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने भी लूटी महफिल

फाइनल मुकाबले में सैमसन ही नहीं ईशान किशन और अभिषेक शर्मा का बल्ला भी खूब चला. पारी का आगाज करते हुए अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 247.61 की स्ट्राइक रेट से 52 और ईशान किशन ने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 216.00 की स्ट्राइक रेट से 54 रनों का योगदान दिया. आखिरी के ओवरों में शिवम दुबे ने आठ गेंद में तेजी से नाबाद 26 रन बनाए. 

सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या का नहीं चला बल्ला 

भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को फाइनल मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या से एक आतिशी पारी की उम्मीद थी. मगर ये दोनों बल्लेबाज फ्लॉप रहे. पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव खाता भी नहीं खोल पाए, जबकि हार्दिक पंड्या 13 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए. 

Advertisement

जिमी नीशम ने चटकाए तीन विकेट 

न्यूजीलैंड की तरफ से फाइनल मुकाबले में सबसे सफल गेंदबाज जिमी नीशम रहे. जिन्होंने चार ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 11.50 की इकॉनमी से 46 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. 

नीशम के शिकार संजू सैमसन (89), ईशान किशन (54) और सूर्यकुमार यादव (00) बने. उनके अलावा रचिन रविंद्र ने अभिषेक शर्मा (52) और मैट हेनरी ने हार्दिक पंड्या को अपने जाल में फंसाया. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- T20 World Cup: एक ही पारी में 18 छक्के और 19 चौके, भारत ने फाइनल में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: ईरान के परमाणु ठिकाने कब्जाने की तैयारी में इजरायल और अमेरिका?
Topics mentioned in this article