India A Tri Series in Sri Lanka 2026, Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर मैदान पर आने वाले हैं. भारत ए टीम त्रिकोणाीय सीरीज में अपना पहला मैच श्रीलंका ए के साथ खेलेगी. एक बार फिर 15 साल के बल्लेबाज का तूफान इस मैच में देखने को मिल सकता है. आपीएल में 237 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया में चुने जाने के बाद पहली बार मैदान पर होंगे. मंगलवार (9 जून) को रंगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ए और श्रीलंका ए के बीच मैच खेला जाएगा.
भारत ए के कप्तान तिलक वर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या कहा
श्रीलंका में इंडिया A ट्राई-सीरीज 2026: लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट कहां होगा ?
श्रीलंका में इंडिया A ट्राई-सीरीज़ 2026 को SonyLiv ऐप और Sony नेटवर्क पर मैच का लाइव टेलीकास्ट होगा.
यह कहना गलत नहीं होगा कि वैभव सूर्यवंशी का क्रेज सचमुच जबरदस्त है. स्क्वाड में उनका नाम घोषित होने के बाद ब्रॉडकास्टर्स ने अपनी रणनीति पर फिर से विचार किया. की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआत में इस सीरीज के लिए कोई ब्रॉडकास्टिंग चैनल नहीं था, लेकिन टीम के ऐलान की घोषणा के बाद सोनी स्पोर्ट्स मैच को लाइव दिखाने के लिए तैयार हो गया. यानी अब फैन्स वैभव का जादू से फिर से रूबरू हो सकेंगे.
भारत में कितने बजे से देख पाएंगे मैच ?
भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10 बजे से यह मैच खेला जाएगा. टॉस 9: 30 बजे होगा.
ट्राई-सीरीज के लिए भारत ए टीम
तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान
भारत ए की संभावित प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, प्रभिसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अंकुल रॉय, अरशद खान, यश ठाकुर, अंशुल कंबोक
श्रीलंका ए स्क्वाड
निरोशन डिकवेला (उप कप्तान और विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), सहान अराचिगे (कप्तान), अहान विक्रमसिंघे, चमिका करुणारत्ने, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज, दुलज समुदिथा, विशेन हलंबगे, रविन्दु फर्नांडो, चमिका गुणसेकरा, गरुका संकेत, कुगदास मथुलन
ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक जीत में बने ये 5 महारिकॉर्ड, मानव सुथार और शुभमन गिल ने रचा इतिहास