IND vs ZIM, T20 World Cup 2026: भारत के लिए रास्ता आग का दरिया है,अब करो या मरो

India semi-finals qualification scenario: भारत पर सेमीफाइनल में जाने के लाले पड़ गए है. टीम संरचना पर तो बाद में चर्चा होती रहेगी, मगर अब केलकुलेटर निकालने का वक्त आ गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
India semi-finals qualification scenario:
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत का टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल में पहुंचना अब मैचों के परिणाम और रन रेट पर निर्भर है.
  • भारत को ज़िंबाब्वे और वेस्ट इंडीज से जीत हासिल करनी होगी और दक्षिण अफ्रीका के प्रदर्शन पर भी नजर रखनी होगी.
  • टीम में ओपनिंग के लिए अभिषेक और संजू को मौका देने की सलाह दी जा रही है तथा जरूरत अनुसार बदलाव संभव हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

India semi-finals qualification scenario T20 World Cup: भारत के लिए विश्व कप में कितनी मुश्किलें हो गई है कि देश भर में बहस का विषय बन गई है. विश्व कप की सबसे मजबूत और दावेदार टीम, इतिहास दोहराऐगें और इतिहास बनाऐगें के नारे से मैदान में उतरी, मगर ग्रुप 8 में एक मैच के हारते ही हाहाकार मच गया. अब भारत पर सेमीफाइनल में जाने के लाले पड़ गए है. टीम संरचना पर तो बाद में चर्चा होती रहेगी, मगर अब केलकुलेटर निकालने का वक्त आ गया है. प्रार्थना इस बात पर हो रही है वेस्ट इंडीज और ज़िंबाब्वे अपना मैच हार जाए या दक्षिण अफ्रीका अपना दोनों मैच जीत जाए, जिससे दूसरी टीम के तौर पर भारत क्वालीफ़ाई कर जाए. 

कई तरह के फार्मूले दिए जा रहे हैं जैसे एक सीधा सा रास्ता कि दक्षिण अफ्रीका और भारत अपने अपने दोनों मैच जीत जाए. यानि भारत ज़िंबाब्वे और वेस्ट इंडीज दोनों को हरा दे और दक्षिण अफ्रीका भी वेस्ट इंडीज और ज़िंबाब्वे को हरा दे तो भारत और दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए क्वालिफ़ाई कर जाएंगे. यदि ऐसा नहीं होता है तो फिर बात रन रेट पर आएगी. तब आपको अपने फोन में केलकुलेटर निकालना होगा और बहुत जोड़ घटाव करना होगा. भारत को बहुत बढ़िया खेलना होगा और अपना रन रेट बहुत सुधारना होगा.

अब रही टीम की बात तो अभिषेक और संजू को ओपन करना चाहिए. यदि अभिषेक जल्दी आउट होते हैं तो ईशान किशन और यदि संजू जल्दी आउट होते हैं तो सूर्या को आना चाहिए. यदि रिंकू सिंह अगले मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं तो तिलक वर्मा को उनकी जगह पर खेलना चाहिए. तिलक वर्मा पहले भी नीचे खेल चुके हैं. वाशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल को लाना ही होगा. 

अगले दो मैच चेन्नई और कोलकाता में है. यदि पिच स्पिनर के लिए अच्छी है तो कुलदीप यादव को भी जगह दी जा सकती है. मगर किसको ड्रॉप करें ये बड़ा सवाल है क्योंकि शिवम दुबे जैसा पावर हिटर नीचे जरूरी है. यदि ये टीम जिस दिन चल गई उस दिन रनों का अंबार भी लगेगा, बस कुछ युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास थोड़ा डगमगा गया है.  

चिंता मत किजिए आग का दरिया है जरूर है, मगर हमें उसे भी पार करना आता है. वैसे इतिहास दुहराने और दुबारा बनाने का मौका रोज रोज नहीं मिलता है. सूर्या की सेना पर भरोसा रखिए और टीम का हैसला आफजाई करते रहिए,कल भी जीतेंगे और आगे भी.

यह भी पढ़ें: Ranji Trophy Final: जम्मू के कप्तान पारस डोगरा पर एक्शन तय, बीच मैदान खिलाड़ी से ही झड़प, मिल सकती है ये सजा

Advertisement

यह भी पढ़ें: IND vs ZIM, T20 World Cup: संजू सैमसन -अक्षर पटेल की वापसी, क्या अभिषेक होंगे बाहर? प्लेइंग XI को लेकर आया ये अपडेट

Featured Video Of The Day
PM Modi Israel Visit | दुनिया देखेगी दमदार दोस्ती... यरूशलम से NDTV की ग्राउंड कवरेज | NDTV India
Topics mentioned in this article