IND vs ZIM Super-8: करो या मरो, टीम इंडिया को जिंबाब्वे से क्यों रहना पड़ेगा सावधान, क्या है जिंबाब्वे से बड़ा खतरा?

Team India Concern vs Zimbabwe; T20 World Cup 2026 Super-8: ज़िंबाब्वे पहले भी भारत को तीन बार टी-20 वर्ल्ड कप में हरा चुका है. तीनों ही बार उसने पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया को शिकस्त दी है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Team India Concern vs Zimbabwe; T20 World Cup 2026 Super-8

Team India Concern vs Zimbabwe; T20 World Cup 2026 Super-8: ज़िंबाब्वे के ख़िलाफ़ टीम इंडिया सुपर-8 में ना सिर्फ़ पहली जीत की  तलाश में होगी. बल्कि, उसकी नज़र रनरेट पर भी रहेगी. फ़िलहाल सुपर-8 में भारत का नेट रनरेट -3.800 है. इस ग्रुप में वेस्ट इंडीज़ का नेट रनरेट 5.350, दक्षिण अफ़्रीका का नेट रनरेट 3.800 और ज़िंबाब्वे का नेट रनरेट -5.350 है. ऐसे में बराबर अंक होने पर नेट रनटेट का रास्ता टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होगा. 

भारत के लिए सेमीफ़ाइनल के सबसे आसान सफ़र का रास्ता ये है कि भारत अपने बाक़ी के दोनों मैच जीते और विंडीज़ की टीम भारत के अलावा दक्षिण अफ़्रीका से भी हार जाए.  

जाएंट किलर ज़िंबाब्वे से क्यों है खतरा

ज़िंबाब्वे की टीम सातवीं बार वर्ल्ड कप खेल रही है और सिर्फ़ पहली बार सुपर-8 का सफ़र कर पायी है. उसे वेस्ट इंडीज़ से पिछले मैच में करारी शिकस्त का भी सामना करना पड़ा है. लेकिन बड़ी बात ये है कि ज़िंबाब्वे की टीम इस टूर्नामेंट में अबतक जाएंट किलर के तौर पर उभरी है. 

ज़िंबाब्वे ने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम को को 23 रनों से हराकर सबको चौंका दिया था. जीत के बाद उनकी टीम ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शानदार जश्न भी मनाया. ज़िंबाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 169/2 रन बनाये और ऑस्ट्रेलिया को 146 पर समेट दिया. मैच में 22 साल के युवा ओपनर ब्रायन बेनेट ने 65 और कप्तान सिकंदर रज़ा ने नाबाद 25 रनों की पारी खेली. ज़िंबाब्वे के लिए  ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने 4 विकेट और ब्रैड इवैंस ने 3 विकेट झटके.

Advertisement

उसी तरह ज़िंबाब्वे ने कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में ही मेज़बान श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया (श्रीलंका 178/7;  ज़िंबाब्ले 182/4; ब्रायन बेनेट 63, सिकंदर रज़ा 45). 

भारत को भी पहले हरा चुका है ज़िंबाब्वे 

ज़िंबाब्वे पहले भी भारत को तीन बार टी-20 वर्ल्ड कप में हरा चुका है. तीनों ही बार उसने पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया को शिकस्त दी है. इस बार ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी टीमों को हराकर उसके हौसले भी बुलंद हैं. भारत दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ लक्ष्य का पीछा करते हुए टूर्नामेंट में पहली बार हारा. ज़िंबाब्वे अगर टॉस जीतता है तो वो पहले बैटिंग कर भारत पर ज़रूर दबाव बनाना चाहेगा. 

Advertisement

ख़ासकर इनसे रहेगा खतरा

ज़िंबाब्वे के 22 साल के ओपनर ब्रायन बेनेट बड़े मैचों में हीरो साबित हुए हैं. 39 साल के कप्तान सिकंदर रज़ा अपने अनुभव और प्रदर्शन से सबको प्ऱावित कर रहे हैं. ज़िंबाब्वे का मिडिल ऑर्डर भी मैच में मौक़ा पड़ने पर जान फूंकता नज़र आया है.

टीम के पसर्स ब्लेसिंग मुज़ारबानी और बैड इवांस विकेट लेने के मामले में कहीं पीछे नहीं रहे हैं. कुल मिलाकर इस टीम ने इसबार सबको प्रभावित किया है. 

ज़िंबाब्वे के इन टॉप बैटर-पर रहेगी नज़र:

1.    22 साल के ओपनर ब्रायन बेनेट
4 मैच, 180 रन, बेस्ट 64*, 125 स्ट्राइक रेट, हाफ़ सेंचुरी 2

2. 39 साल के कप्तान सिकंदर रज़ा
4 मैच, 102 रन, बेस्ट 45, स्ट्राइक रेट 168, हाफ़ सेंचुरी 0

3.    24 साल के बांये हाथ के बैटर तड़ीमान्शे मरुमनी, दांये हाथ के बॉलर
4 मैच, 104 रन, 35 बेस्ट, 158 स्ट्राइक रेट, हाफ़ सेंचुरी 0

ज़िंबाब्वे के इन टॉप बॉलर- पर रहेगी नज़र:

1.    29 साल के दांये हाथ के पेसर ब्लेसिंग मुज़ारबानी
4    मैच, 11 विकेट, 7.06 इकॉनमी

2.    28 साल के दांये हाथ के पेसर ब्रैड इवांस 
4 मैच, 9 विकेट, 8.51 इकॉनमी

3.    28 साल के बांये हाथ के पेसर रिचर्ड एनजीरावा
2 मैच, 5 विकेट, 8.00 इकॉनमी

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | India पर पाक पैनेलिस्ट ने उगला जहर, बिट्टा ने खटिया खड़ी कर दी! | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article