IND vs USA: भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ा, T20 वर्ल्ड कप में ये कारनामा करने वाली पहली टीम

ICC T20 World Cup 2026, IND vs USA: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी और उसके बाद मिया मैजिक के दम पर डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ अपने सफर की शुरुआत की है. ग्रुप ए के अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने अमेरिका को 29 रन से हरा दिया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
India beat USA by 29 Runs: T20 वर्ल्ड कप में ये कारनामा करने वाली पहली टीम
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत ने टी20 विश्व कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में अमेरिका को 29 रन से हराकर शुरुआत की है.
  • सूर्या कुमार यादव ने नाबाद 84 रनों की कप्तानी पारी खेली और टीम को 161 रन तक पहुंचाया.
  • भारतीय टीम टी20 विश्व कप में लगातार सबसे अधिक मैच जीतने वाली टीम बन गई है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी और उसके बाद मिया मैजिक के दम पर डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ अपने सफर की शुरुआत की है. ग्रुप ए के अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने अमेरिका को 29 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है. टीम इंडिया अब टी20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे अधिक मैच जीतने वाली टीम बन गई है. उसने दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ा है. बता दें, सूर्या की नाबाद 84 रनों की पारी के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए. इसके जवाब में यूएसए 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना सकी. 

भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतीय टीम 2024 टी20 वर्ल्ड कप में अजेय रही थी. उसने ग्रुप स्टेज से खिताबी मैच तक लगातार 8 मैच जीते थे. वहीं जैसे ही उसने आज जीत दर्ज की, वह टी20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे अधिक मैच जीतने वाली टीम बन गई. इससे पहले, साउथ अफ्रीका, भारत और ऑस्ट्रेलिया लगातार 8 मैचों में जीत के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थे. अब साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं. वहीं टीम इंडिया तीसरे स्थान पर है. 

भारत का जीत से आगाज

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम के दिए 162 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी यूएसए का शीर्ष क्रम लड़खड़ा गया. सलामी बल्लेबाज एंड्रियस गौस 6, सैतेजा मुक्कमल्ला 2, और कप्तान मोनांक पटेल बिना खाता खोले आउट हो गए. 13 पर 3 विकेट गंवा चुकी यूएसए को मिलिंद कुमार और संजय कृष्णमूर्ति ने संभाला और चौथे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी कर स्कोर को 71 तक ले गए. मिलिंद इसी स्कोर पर 34 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद 98 के स्कोर पर पांचवें विकेट के रूप में संजय कृष्णमूर्ति भी 37 रन बनाकर आउट हो गए.

इन दोनों की जोड़ी टूटने के बाद यूएसए का निचला क्रम ढह गया. शुभम रंजने के 22 गेंद पर बनाए 37 रन के बावजूद यूएसए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना सकी और 29 रन से मैच हार गई. भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए. अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2, अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2, और वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिए.

लड़खड़ाई भारतीय बैटिंग फिर कप्तान ने संभाला

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट हो गए. उस समय टीम का स्कोर 8 रन था. दूसरे विकेट के लिए ईशान किशन और तिलक वर्मा के बीच 37 रन की साझेदारी हुई. दोनों बल्लेबाज एक के बाद एक कर छठे ओवर में आउट हो गए. किशन 16 गेंद पर 20 और तिलक वर्मा 16 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद विकेटों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा. शिवम दुबे 0, रिंकू सिंह 6, और हार्दिक पांड्या 5 रन बनाकर आउट हुए. अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव के बीच सातवें विकेट के लिए हुई 41 रन की साझेदारी ने भारतीय फैंस को रोमांचित किया था, लेकिन 118 के स्कोर पर पटेल 14 रन बनाकर आउट हो गए. लगातार गिरते विकेटों के बीच चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान सूर्यकुमार यादव क्रीज पर टिके रहे और बेहतरीन अर्धशतक लगाया. सूर्या का टी20 में यह 25वां अर्धशतक था.

Advertisement

सूर्यकुमार यादव 49 गेंद पर 4 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 84 रन बनाकर नाबाद रहे. सूर्या ने पारी का आखिरी ओवर लेकर आए सौरभ नेत्रावल्कर को 2 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 21 रन बनाकर भारत का स्कोर 9 विकेट पर 161 तक पहुंचाया. यूएसए की तरफ से शैडली वैन शाल्कविक सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट लिए. 

यह भी पढ़ें: PAK vs NED: 'क्रिकेट एक क्रूर खेल ...' पाकिस्तान के खिलाफ उलटफेर से चूकी नीदरलैंड्स तो कप्तान का छलका 'दर्द'

Advertisement

यह भी पढ़ें: WI vs SCO Highlights: W W W 0 W...रोमारियो शेफर्ड ने बरपाया कहर, हैट्रिक लेकर मचाई सनसनी, वेस्टइंडीज 35 रन से जीता

Featured Video Of The Day
BMC Mayor News: कौन हैं Ritu Tawde, जो मुंबई की नई मेयर होंगी? | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article