IND vs UAE: काश! भारत 9 गेंद पहले जीत जाता, इस बड़े रिकॉर्ड से चूक गई टीम इंडिया

India vs United Arab Emirates: टीम सूर्यकुमार यादव ने यूएई को ऐसा बड़ा सबक दिया, जिसकी गूंज पाकिस्तान में हो रही है. और किए गए कारनामे की भी

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Asia Cup 2025: जीत दिलाकर लौटे नाबाद बल्लेबाज गिल और सूर्यकुमार
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत ने एशिया कप 2025 में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में यूएई को सिर्फ 13.1 ओवर में 57 रन पर आउट किया
  • टीम इंडिया ने यूएई द्वारा दिए गए लक्ष्य को मात्र 4.3 ओवर में हासिल कर आसान जीत दर्ज की
  • भारत तीन ओवरों के भीतर लक्ष्य पूरा कर देता तो सबसे तेजी से जीत का रिकॉर्ड बन जाता
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

India vs United Arab Emirates: टीम इंडिया ने बुधवार को एशिया कप (Asia Cup 2025) में दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में क्रिकेट का ऐसा बड़ा सबक सिखाया, जो उसके कप्तान मोहम्मद वसीम और पूरी टीम बहुत ही लंबे समय तक नहीं भूलेगी. पहले बैटिंग करते हुए यूएई की टीम 13. 1 ओवरों में 57 पर ही ढेर हो गई, तो भारत ने यह लक्ष्य सिर्फ 4.3 ओवरों में ही हासिल कर लिया, लेकिन अगर भारत इस लक्ष्य को तीन ओवरों यानी अगर 18 गेंदों के भीतर हासिल कर लेता, तो टीम इंडिया टी20 इंटरेशनल क्रिकेट में इतिहास रच देती.

तूफानी रिकॉर्ड की नंबर 2 टीम बना भारत!

जब बात टेस्ट दर्जा प्राप्त देशों में सबसे ज्यादा गेंद बाकी रहते जीत दर्ज करने की आती है, तो अब टीम इंडिया टी20 में नंबर-2 टीम बन गई है. इस मामले में इंग्लिश टीम बॉस है. अगर भारत तीन ओवरों में ही मैच खत्म कर देता, तो वह फिर इस रिकॉर्ड विशेष में दुनिया की नंबर-1 टीम बन जाता. चलिए जान लीजिए कि इसमें कौन कितने नंबर पर है और कितने गेंद बाकी रहते हुए किसके खिलाफ जीत दर्ज की.

गेंद        टीम              बनाम        साल

101          इंग्लैंड            ओमान           2024
        
93           भारत               यूएई            2025

90           श्रीलंका           नीदरलैंड        2024

90           जिंबाब्वे           मोजाम्बिक      2024



 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | देश के कई राज्यों में फैली Bareilly Viloence की आग | Maharshtra | Uttarakhand | UP
Topics mentioned in this article