Rishabh Pant V/S Adam Gilchrist: श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन सोमवार को ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने जैसा जज्बा और प्रदर्शन किया, वह भारतीय फैस को हमेशा याद रहेगा. चोटिल होने के बावजूद ऋषभ ने असिंथा फर्नांडो (Pant V/S Asintha Fernando) की बाउंसरों से जिस तरह अपने शरीर पर झेला, छक्का जड़ा, उससे पंत ने बताया कि वह जरूरत के समय किसी मिट्टी के खिलाड़ी हैं. पंत ने 6 चौकों और 2 छक्कों से 63 रन की पारी खेली. और इस पारी के साथ ही ऋषभ ने टेस्ट इतिहास में अपने उस कारनामे में एक और पारी जोड़ ली है, जिसमें टेस्ट इतिहास में सिर्फ एडम गिलक्रिस्ट ही भारतीय स्टंपर से आगे हैं.
कारनामा बहुत ही स्पेशल है!
कोलंबो में जड़ा पचासा पंत का 21वां अर्द्धशतक रहा और वह अभी तक 8 शतक बना चुके हैं, लेकिन कारनामा यह है कि इनमें से पंत के 6 शतक और 11 अर्द्धशतक विदेशी जमीं पर आए हैं. इसके उलट ऋषभ ने 2 शतक और 10 अर्द्धशतक भारत में बनाए हैं. पंत का विदेशी जमीं पर यह रिकॉर्ड वह कारनामा है, जो उनके करियर के आगाज से अभी तक कोई विकेटकीपर तो नहीं ही कर सका, वहीं कई बड़े और विशेषज्ञ बल्लेबाज भी ऐसा करने में नाकाम रहे. वहीं,टेस्ट इतिहास में विकेटकीपरों की बात की जाए, तो महान एडम गिलक्रिस्ट ही इकलौते ऐसे विकेटकीपर हैं, जो पंत से आगे और पहले नंबर पर हैं.
एडम गिलक्रिस्ट जैसा कोई नहीं !
जब बात टेस्ट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर-बल्लेबाज की आती है, तो बिना किसी डिबेट के एडम गिलक्रिस्ट का नाम आता है. 'गिल्ली' ने खेले 96 टेस्ट में 17 शतक और 26 पचासों से 5570 रन बनाए. और जिस पहलू की हम बात कर रहे हैं, यानी विदेशी जमीं पर उन्होंने 38 टेस्ट मैचों में 50.24 के औसत से 2512 रन बनाए. इसमें गिलक्रिस्ट ने 10 शतक और 8 अर्द्धशतक का योगदान दिया.