IND vs SA: अक्षर पटेल को क्यों नहीं मिला प्लेइंग XI में मौका? टॉस के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खुद बताया

Suryakumar Yadav Statement After Losing Toss Against South Africa: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस हारने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि भारतीय टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है. अक्षर पटेल टीम से बाहर रहेंगे. स्काई के मुताबिक यह एक रणनीतिक निर्णय है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Suryakumar Yadav
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सुपर-8 चरण का मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू हुआ है
  • दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्क्रम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है
  • भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस हारने के बाद भी टीम की ऊर्जा और प्रदर्शन में विश्वास जताया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Suryakumar Yadav Statement After Losing Toss Against South Africa: क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो चुका है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले 'सुपर-8' चरण के मुकाबले का आगाज हो चुका है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विपक्षी टीम के कप्तान ऐडन मारक्रम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. विपक्षी टीम के खिलाफ टॉस गंवाने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा वे भी पहले बल्लेबाजी करना ही चाहते थे. मगर अब उम्मीद है कि उनकी टीम शुरुआती ओवरों में मिलने वाली मदद का पूरा फायदा उठाएगी. सू्र्या को उम्मीद है कि उनकी टीम मैदान पर अच्छी ऊर्जा के साथ उतरेगी और बेहतरीन प्रदर्शन करेगी. पिच पिछले मैच जैसी ही दिख रही है और बस एक पट्टी का फर्क है. अहम मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है. अक्षर पटेल टीम से बाहर रहेंगे. उनकी जगह पर वॉशिंगटन सुंदर मैदान में नजर आएंगे. स्काई के मुताबिक यह एक रणनीतिक निर्णय है.

टॉस जीतने के बाद ऐडन मारक्रम का बयान 

वहीं भारत के खिलाफ टॉस जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ऐडन मारक्रम ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. यह काफी अच्छी विकेट नजर आ रही है, जितना हमने पहले देखा है. वह पहले से कहीं ज्यादा सुखी नजर आ रही है. हमारे खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में हैं और हम अच्छी स्थिति में नजर आ रहे हैं. हम खुद को खुशकिस्मत मान रहे हैं कि हम पहले भी यहां मैच खेल चुके हैं. यह काली मिट्टी की पिच है. पिछले मुकाबले वाली टीम से हमने कुल चार बदलाव किए हैं. केशव महाराज, लुंगी एनगिडी और मार्को यानसन की वापसी हुई है.

आज के मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती. 

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका: ऐडन मारक्रम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रियान रिकलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- 'वे पाकिस्तान का अपमान करते हैं', भारतीय दिग्गजों पर भड़के मोहम्मद आमिर, जानें क्या कुछ कहा

Featured Video Of The Day
Iran का सीधा ऐलान: अगर Netanyahu जिंदा हैं तो हम मारेंगे! Middle East War की सबसे बड़ी मिस्ट्री
Topics mentioned in this article