IND vs SA, T20 World Cup:अहमदाबाद में किसने डुबोई लुटिया? सुनील गावस्कर ने बताई टीम इंडिया की हार की बड़ी वजह

Sunil Gavaskar on Reason Why Team India Lost vs South Africa: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत को सुपर-8 के अपने पहले ही मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से 76 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी है. अफ्रीकी टीम से मिले 188 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया सिर्फ 111 रनों पर ऑल-आउट हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Sunil Gavaskar on Team India Lost vs South Africa
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका से सुपर-8 के पहले मैच में 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
  • टीम इंडिया ने 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 111 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई.
  • पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों का शॉट सेलेक्शन सही नहीं था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Sunil Gavaskar on Reason Why Team India Lost vs South Africa: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत को सुपर-8 के अपने पहले ही मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से 76 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी है. अफ्रीकी टीम से मिले 188 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया सिर्फ 111 रनों पर ऑल-आउट हो गई. भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर टिक ही नहीं पाए. टीम इंडिया ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए थे. मध्यक्रम में आए शिवम दुबे ने संघर्ष किया और 42 रनों की पारी खेली. अगर वह नहीं टिकते तो भारत का स्कोर 100 पार भी नहीं जा पाता. टीम इंडिया की इस हार के बाद उसके सेमीफाइनल की राह भी मुश्किल भी हो गई है. वहीं भारत की हार के बाद सुनील गावस्कर ने बताया है कि टीम इंडिया की हार की बड़ी वजह क्या रही.

गावस्कर ने बताया कहां हुई चूक

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए पूर्व कप्तान और कॉमेन्टेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि भारत की ये बड़ी बार है औरप उनके लिए सबक लेने का वक्त है. गावस्कर ने साफ़ तौर पर कहा,"टीम इंडिया के बैटर्स का शॉट सेलेक्शन सही नहीं था. आप देखें दक्षिण अफ़्रीका के डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस ने इसी पिच पर जहां गेंद बल्ले पर नहीं आ रही थी, उन्होंने खुद को अप्लाई किया और अच्छा स्कोर खड़ा किया. लेकिन भारतीय बल्लेबाज़ ऐसा नहीं कर सके."

भारत को मिली सबसे बड़ी हार

रविवार को दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हरा दिया और यह टी20 वर्ल्ड कप में रनों से लिहाज से भारत की सबसे बड़ी हार है. यह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में रनों के अंतर से भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है. इससे पहले 2019 में वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ 80 रनों से मिली हार थी. यह टी20 वर्ल्ड कप में भारत का तीसरा लोएस्ट टोटल स्कोर है. वहीं भारतीय टीम बीते टी20 वर्ल्ड कप में बीते 12 मैच जीती थी. ऐसे में अफ्रीकी टीम ने उसके विजय रथ को रोक दिया है. 

अफ्रीकी टीम का ऑल-राउंड प्रदर्शन

डेविड मिलर के तूफानी अर्धशतक के बाद मार्को यानसेन की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के एकतरफा मैच में रविवार को भारत को 76 रन से रौंदकर इस प्रतियोगिता में उसके अजेय क्रम पर रोक लगा दी. भारत ने 2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका में हुए पिछले टी20 विश्व कप में एक भी मैच नहीं गंवाते हुए खिताब जीता था जबकि मौजूदा टूर्नामेंट में उसकी यह पहली हार है. यह रनों के लिहाज से भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार भी है.

दक्षिण अफ्रीका के 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत यानसेन (22 रन पर चार विकेट), केशव महाराज (24 रन पर तीन विकेट) और कोर्बिन बॉश (12 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 18.5 ओवर में 111 रन पर सिमट गया. मेजबान टीम की ओर से सिर्फ शिवम दुबे (42 रन, 37 गेंद, तीन छक्के, एक चौके) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए. 

मिलर ने 35 गेंद में तीन छक्कों और सात चौकों से 63 रन की पारी खेलने के अलावा डेवाल्ड ब्रेविस (45 रन, 29 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) के साथ चौथे विकेट के लिए 51 गेंद में 97 रन की साझेदारी की जिससे दक्षिण अफ्रीका ने 20 रन पर तीन विकेट गंवाने के बावजूद सात विकेट पर 187 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 24 गेंद में तीन छक्कों और एक चौके से नाबाद 44 रन की पारी खेली. भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 रन पर तीन विकेट चटकाए जबकि अर्शदीप सिंह ने 28 रन देकर दो विकेट हासिल किए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: IND vs SA, T20 World Cup: भारत को करनी पड़ेगी बहुत मेहनत वरना रह जाएंगे पीछे, क्या संजू सैमसन को मिलेगा मौका?

यह भी पढ़ें: IND vs SA, T20 World Cup: इन 5 वजहों से अहमदाबाद में हारी टीम इंडिया

Featured Video Of The Day
US Army के Last Meal से डरा Iran? Donald Trump का Supreme Leader Khamenei पर बड़ा Strike प्लान!
Topics mentioned in this article