IND vs RSA: बुमराह का 'गच्चास्त्र!', टापते रह गए रिकल्टन, ये डिकॉक का क्या हाल कर दिया

India vs South Africa, T20 World Cup 2026: बुमराह ने शुरुआत में में 8 गेंदों के भीतर ही दक्षिण अफ्रीकी गाड़ी को आगे बढ़ने से पहले ही पटरी से उतार दिया

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
India vs South Africa, T20 World Cup 2026:

T20 World Cup 2026 में रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुपर-8 राउंड में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्ला तो ऐसे थामा कि पता नहीं उन्होंने कौन सा 'तूफान' लाने की योजना बनाई है. लेकिन बुमराह के तेवरों के आगे प्रोटीज के सारे तेवर ढीले पड़े गए. जस्सी ने परिपक्वता दिखाते हुए अपनी सिर्फ 8 गेंदों के भीतर ही दक्षिण अफ्रीकियों के ऐसे दांत खट्टे किए कि उसकी प्वाइट उड़ान भरने से पहले ही मानो क्रैश हो गई. बुमराह ने पहले तो अनुभवी क्विंटन डिकॉक को आईना दिखाया, तो यहां अपनी सात गेंद बाद ही रिकल्टन को गच्चा देते हुए ऐसे आउट किया कि वह बस देखते के देखते रह गए. 

डिकॉक का इतना बुरा हाल !

खेल के इस फॉर्मेट में जब डिकॉक के बुमराह का सामना करने की आती है, तो दक्षिण अफ्रीकी ओपनर जस्सी के सामने बुरी तरह पानी भरता दिखाई पड़ा है. इन दोनों की 8 मैचों में भिड़ंत हुई है. इस दौरान डिकॉक ने बुमराह की 27 गेंदों का सामना किय, 29 रन बनाए और तीन बार अपना विकेट गंवाया. और औसत सिमट कर रह गया 9.66 का. अब आप खुद बताएं कि इस औसत पर हंसा जाए या  रोया जाए! डिकॉक की भी ऐसी ही मनोदशा रही होगी. 

बुमराह का गच्चास्त्र!

डिकॉक को आउट किए हुए  सात ही गेंद हुई थीं कि इस बार जस्सी ने दिखाया कि उनका गच्चास्त्र यानी स्लोअर-वन कितनी बड़ी ताकत बन चुकी है. यह काफी हद तक डिसेप्टिव (छुपी हुई) भी थी. या कहें कि रिकल्टन जस्सी  का हाथ देखकर इसे पढ़ ही नहीं सके. और जब तक उन्होंने कुछ समझ में आता, तब तक उनका काम हो चुका था. बल्ला मानो उनका जड़ होकर रह गया! रिकल्टन को भरोसा ही नहीं हुआ कि गेंद बल्ले से उछलकर मिडऑफ पर खड़े शिवम दुबे के हाथों में समा चुकी है. यहां दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 20 रन हो गया. दक्षिण अफ्रीकी पूरी तरह बैकफुट आ चुके थे. और जिम्मेदार रहे जस्सी बुमराह, जिन्होंने शुरुआत में ही वार करते हुए दो विकेट बटोर लिए.

यह भी पढ़ें:

India vs South Africa: 'सूर्या का यह रवैया सही नहीं', मांजरेकर ने आंकड़ों के साथ उठाए सवाल, पूर्व दिग्गज ने हार्दिक और रिंकू को लेकर भी घेरा


 

Featured Video Of The Day
Karan Adani EXCLUSIVE: AI से लेकर विकसित भारत तक करण अदाणी ने बताया Adani Group का प्लान!