IND vs PAK: क्या कल पाकिस्तानियों से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया, भारतीय कप्तान SKY ने दिया जवाब

Suryakumar Yadav on Handshake With Pakistan: कप्तान सूर्यकुमार यादव से सवाल हुआ था कि क्या प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले भारत-पाकिस्तन टी20 वर्ल्ड कप मैच में दोनों देशों के खिलाड़ी हाथ मिलाएंगे या नहीं? इस पर सूर्या ने कोई स्पष्ट बात नहीं कही.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Suryakumar Yadav on Handshake With Pakistan क्या कल पाकिस्तानियों से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पिछले तीन एशिया कप मुकाबलों में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट टीमों ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया था
  • भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रविवार के मैच से पहले हाथ मिलाने पर २४ घंटे इंतजार करने को कहा है
  • पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने मैच से पहले खेल भावना बनाए रखने पर जोर दिया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Suryakumar Yadav on Handshake With Pakistan: पिछले साल एशिया कप में जब भारत-पाकिस्तान भिड़े थे, तब सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिला था. एशिया कप में तीन  बाद दोनों भिड़े और तीनों बार भारत की नो हैंडशेक पॉलिसी जारी रही. ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि क्या रविवार को कोलंबो में होने जा रहे महा-मुकाबले में भी यही स्टैंड रहेगा या दोनों कप्तान हाथ मिलाएंगे. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव मैच की पूर्व संध्या पर मीडिया के सामने आए थे. इस दौरान उनसे सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि 24 घंटे इंतजार कीजिए.  सूर्यकुमार यादव ने नहीं बल्कि उनके समकक्ष सलमान अली आगा ने भी यही बात दोहराई थी 'कल तक इंतज़ार कीजिए.'

सूर्यकुमार यादव से जब मैच पूर्व संवाददता सम्मेलन में हाथ मिलाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा,"अब इसके लिए 24 घंटे इंतज़ार कीजिए. इस पर इतना ध्यान क्यों देना? हम क्रिकेट खेलने आए हैं. हम अच्छा क्रिकेट खेलेंगे. इन सब फैसलों पर हम कल बाद में विचार करेंगे. इंतज़ार कीजिए. अच्छे से खाइए और सो जाइए.' 

सलमान आगा ने इससे पहले इस बारे पूछे जाने पर कहा था,"इस बारे में हम कल देखेंगे." आगा ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में 'खेल भावना' को बनाए रखा जाना चाहिए. आगा ने कहा,"क्रिकेट (सही) भावना के साथ खेला जाना चाहिए. मेरी व्यक्तिगत राय शायद मायने नहीं रखती. लेकिन क्रिकेट उसी तरीके से खेला जाना चाहिए, जिस तरह से इसे हमेशा खेला जाना चाहिए था. क्या करना है, यह तय करना उन पर निर्भर है." 

इस बीच यह भी पता चला है कि रविवार को प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय खेमे का माहौल भी आक्रामक के बजाय अधिक संयमित है. टीम ने इस मामले में अंतिम निर्णय उच्च अधिकारियों पर छोड़ दिया है. टीम उनके निर्देशों का पालन करेगी. भारतीय टीम के अंदर हालांकि सोशल मीडिया पर सार्वजनिक भावनाओं को लेकर सतर्कता भी है, क्योंकि पहलगाम हमले के बाद भावनाएं अब भी काफी संवेदनशील बनी हुई है और प्रतिक्रियाएं तीखी हो सकती हैं. 

Advertisement

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने कहा था कि वह कोलंबो में भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए मौजूद रहेंगे, जहां उन्हें उम्मीद है कि बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के साथ पिछले कुछ हफ्तों में बने तनाव को कम करने का मौका मिलेगा. भारत की ओर से बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास, सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की उपस्थिति की संभावना है. 

बांग्लादेश के अखबार 'प्रथम आलो' से बातचीत में इस्लाम ने कहा कि इस हाई-प्रोफाइल मैच के लिए निमंत्रण आईसीसी की ओर से आया है. उन्होंने कहा,"आईसीसी ने यह फैसला लिया है. आईसीसी के प्रमुख हितधारक ये पांच एशियाई देश हैं और 15 तारीख को होने वाले भारत-पाकिस्तान विश्व कप मैच के लिए वे चाहते हैं कि इन पांचों देशों के प्रतिनिधि मैदान पर एक साथ मौजूद रहें, मैच देखें और आपस में बातचीत करें."

Advertisement

यह भी पढ़ें: क्या टीम इंडिया के लिए आउट ऑफ सिलेबस सवाल बन गए हैं पाकिस्तान के उस्मान तारिक, SKY ने दिया करार जवाब

यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा कल खेलेंगे या नहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा संकेत 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: ईरान ने अमेरिका का पायलट पकड़ा? | Iran Attack On US | Trump
Topics mentioned in this article