T20 WC 2026: अपनी चाल में चौतरफा घिरा पाकिस्तान, दुनिया के बाकी बोर्डों ने उठा दिया ये बड़ा सवाल

Pakistan Boycott T20 WC 2026 Match vs India Updates:​​​​​​​ भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को होना है, लेकिन पाकिस्तान सरकार के भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने के फैसले से स्थिति और जटिल हो गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Pakistan boycott of India T20 World Cup 2026

Pakistan Boycott T20 WC 2026 Match vs India: T20 वर्ल्ड कप विवाद में एक नया मोड़ आया, क्योंकि पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की पुष्टि तो कर दी है, लेकिन कहा है कि वो भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेंगे. भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को होना है, लेकिन पाकिस्तान सरकार के इस फैसले से स्थिति और जटिल हो गई है. इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बीते कल कई दूसरे बोर्ड से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी से भी सपोर्ट नहीं मिला. कल रात तक उन्होंने ICC से संपर्क नहीं किया था.

वो खुद को ज्यादा से ज्यादा अकेला पा रहे हैं. हर बोर्ड ने उनसे कहा है कि इस मामले में पाकिस्तान का कोई हक नहीं बनता. उन्होंने U19 मैच खेला, 15 तारीख को महिलाओं का मैच खेल रहे हैं और भारत के खिलाफ 15 फरवरी वाला मैच नहीं खेलने का कोई लॉजिकल कारण नहीं है.

आपको बता दें की पाकिस्तान का यह फैसला बांग्लादेश को T20 वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने के बाद आया है, क्योंकि उन्होंने भारत जाने से मना कर दिया था. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से 'सुरक्षा कारणों' का हवाला देते हुए अपने मैच भारत से बाहर शिफ्ट करने का अनुरोध किया था, लेकिन क्रिकेट गवर्निंग बॉडी ने साफ कर दिया कि टूर्नामेंट के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.

Featured Video Of The Day
India-US Trade Deal पर PM Modi का बयान आया सामने, कहा- अब वर्ल्ड ऑर्डर भारत के पक्ष में.. | Trump
Topics mentioned in this article