India vs Pakistan T20 World Cup LIVE Score, Colombo Weather Updates: टी20 विश्व कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच इस मैच का फैंस को लंबे समय से बेसब्री से इंतजार है. आज का यह हाई वोल्टेज मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. महामुकाबला में श्रीलंका मौसम विभाग के मुताबिक बारिश नहीं होने के आसार हैं.
भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7:00 बजे शुरू होगा. यह मुकाबला ग्रुप ए का है, जहां दोनों टीमों ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं. बेहतर नेट रन रेट के आधार पर भारतीय टीम तालिका में शीर्ष पर है, जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पर काबिज है. भारत ने अपने पहले दो मुकाबलों में संयुक्त राज्य अमेरिका और नामीबिया को हराया. वहीं पाकिस्तान ने नीदरलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ जीत दर्ज की है.
India vs Pakistan T20 World Cup Live Score Updates from R.Premadasa Stadium, Colombo
Colombo Weather; Live Updates IND vs PAK T20 World Cup 2026: कोई रिजर्व डे नहीं, मैच वॉशआउट हुआ तो क्या होगा?
वेदर रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज भारत-पाक ग्रुप A मैच के दौरान बारिश होने की बहुत ज्यादा संभावना है और यह देखते हुए कि कोई रिजर्व डे नहीं है, अगर मैच वॉशआउट होता है तो दोनों टीमों के बीच पॉइंट्स बंट जाएंगे.
हालांकि, फैंस के लिए कुछ अच्छी खबर यह है कि श्रीलंका डिपार्टमेंट ऑफ़ मेटियोरोलॉजी ने कहा कि कोलंबो में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश के आसार नहीं है.
Colombo Weather; IND vs PAK T20 World Cup 2026 Live Updates: कोलंबो से आई पिच की तस्वीर, आसमान में बादल के साये
भारत-पाकिस्तान मुकबले से पहले बारिश को लेकर हो रही चर्चा के बीच कोलंबो से एक तस्वीर सामने आई है जिसमे पिच की पहली झलक सामने आई है और मैदान पर कोई कवर नजर नहीं आ रहा जो की एक अच्छा संकेत है, लेकिन आसमान की तरफ नजर डाले तो बादल के साये भी नजर आ रहे हैं.
IND vs PAK Colombo Weather T20 World Cup 2026 Live Updates: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले मैदान की ताजा तस्वीर आई सामने
IND vs PAK T20 World Cup 2026 Live Updates: अभिषेक शर्मा के ये 5 कारनामे पाकिस्तान की बढ़ाएंगे टेंशन
स्ट्राइक रेट का 'सुल्तान': साल 2024 से अब तक 194.95 के स्ट्राइक रेट के साथ वे दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज बनकर उभरे हैं.
5000 रनों का महाकीर्तिमान: हाल ही में नागपुर में टी20 क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे किए. वे दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 172.48 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट के साथ यह मुकाम हासिल किया है.
गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 5000: अभिषेक ने सिर्फ 2889 गेंदों में अपने 5000 रन पूरे कर लिए, जो विश्व क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान है.
छक्कों का 'सेंचुरी' किंग: एक कैलेंडर ईयर (2025) में भारत के लिए सबसे ज्यादा 91 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अभिषेक के नाम है. उनकी यह 'सिक्सर-पावर' पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी चुनौती है.
अर्धशतकों की मशीन: वे दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 8 बार 25 से भी कम गेंदों पर अर्धशतक जड़ा है. यह आंकड़ा बताता है कि वे पावरप्ले में मैच खत्म करने की ताकत रखते हैं.
India vs Pakistan T20 World Cup Live Score Updates: गावस्कर ने पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों को दिया 'गुरुमंत्र'
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी को लेकर सावधान रहने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि निडर क्रिकेट खेलना अच्छी बात है, लेकिन आक्रामकता और लापरवाही के बीच बहुत कम फर्क होता है, जिसे खिलाड़ियों को समझना होगा. कोलंबो में आज पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले हाई-स्टेक ग्रुप-स्टेज मुकाबले से पहले गावस्कर ने खिलाड़ियों को हालात के अनुसार खेलने की जरूरत बताई है. उनका मानना है कि बड़े मैचों में सिर्फ ताकत के दम पर नहीं, बल्कि समझदारी और धैर्य के साथ बल्लेबाजी करनी चाहिए.
India vs Pakistan T20 World Cup LIVE: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले फैंस ने टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष पूजा
IND vs PAK LIVE Updates: उज्जैन में महाकाल के दरबार में टीम इंडिया के लिए प्रार्थनाएं
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भक्त और क्रिकेट प्रशंसक भारत की जीत की प्रार्थना के लिए बड़ी संख्या में जुट गए हैं.
Ind-Pak T20 World Cup LIVE: भारत-पाकिस्तान मैच पर श्रीलंका मौसम विभाग का बड़ा अपडेट
India vs Pakistan T20 World Cup LIVE: किरण मोरे ने हार्दिक को बताया टीम इंडिया का ट्रंप कार्ड
पूर्व भारतीय खिलाड़ी किरण मोरे ने भारत पाक मैच में टीम इंडिया के जीत की भविष्यवाणी अभी से कर दी है. मोरे ने कहा कि भारतीय टीम बहुत स्ट्रॉन्ग है.इस मैच में भारत आगे रहेगा. भारतीय टीम जीतेगी. हार्दिक पांड्या बहुत अच्छा प्लेयर है.वह बड़े मैच का प्लेयर है और बड़े मौकों पर वह शानदार प्रदर्शन करता है. हमें भारतीय टीम की जीत का पूरा भरोसा है.
India vs Pakistan T20 World Cup LIVE: उमर गुल ने इस भारतीय प्लेयर को बताया पाक टीम के लिए खतरा
पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ने भारत के एक खिलाड़ी को अपनी टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है. हैरानी की बात है कि वो न तो ओपनर अभिषेक शर्मा हैं और न ही जसप्रीत बुमराह. गुल ने इस प्लेयर क खिलाफ पाकिस्तान टीम को संभलकर खेलने की सलाह दी है. पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर उमर गुल ने भारत के स्टार ऑल‑राउंडर हार्दिक पांड्या को पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है
India vs Pakistan T20 World Cup LIVE: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन ने कर दी जीत की भविष्यवाणी
2019 वर्ल्ड कप के विजेता कप्तान इयोन मोर्गन का मानना है कि भारतीय टीम पाकिस्तान को हराने के लिए बहुत मजबूत है और अगर भारत दबाव को अच्छी तरह संभाल लेता है,तो वह टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में फेवरेट रहेगी.मोर्गन ने मिस्टर क्रिकेट UAE के संस्थापक अनिस सज्जन से बातचीत में कहा कि मेरे लिए भारत जीतेगा, वे बेहद मजबूत हैं, सिर्फ पाकिस्तान से नहीं,बल्कि इस टूर्नामेंट की कई टीमों से बेहतर हैं.बात सिर्फ दबाव को संभालने की है.
IND vs PAK T20 World Cup LIVE: उत्तर प्रदेश के कानपुर में भारत की जीत के लिए हवन
कानपुर के एक मंदिर में आज भारत की जीत के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं.भारत और पाकिस्तान एक‑दूसरे के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी माने जाते हैं,आज श्रीलंका के कोलंबो स्थित प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप मैच में आमने‑सामने होंगे.
IND vs, PAK T20 World Cup LIVE: भारत-पाक मैच को लेकर हरभजन सिंह क्या बोले?
भारत-पाकिस्तान मैच से पहले दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि भारत इस मैच में अच्छा खेलेगा. हालांकि पाकिस्तान भी एक बहुत मजबूत टीम है,खासकर इन परिस्थितियों में और उनके स्पिनर भी बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं इसलिए मुझे लगता है कि यह देखने लायक एक शानदार मैच होगा.उम्मीद है भारत अच्छा खेले और हम सबको गर्व महसूस करवाए.
IND vs, PAK T20 World Cup LIVE: कोलंबो में भारत के पांच सबसे बड़े टी20 स्कोर
भारत ने कोलंबो में भी अपने पांच सर्वाधिक टी20 स्कोर बनाए हैं. भारत ने यहां प्रेमदासा स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ 14 मार्च 2018 में 3 विकेट पर 176 रन बनाए थे. तब रोहित ने 89 रनों की कप्तानी पारी खेली थी और भारत 17 रने से ये मुकाबला जीत गया था.
6 सितंबर 2017 में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 3 विकेट पर 174 रन बनाए थे. तब विराट कोहली ने 54 गेंदों पर 82 रन बनाए थे. भारत ने ये स्कोर चेज करते हुए बनाए थे.
6 मार्च 2018 में भारत ने श्रीलंका के ही खिलाफ 5 विकेट के नुकसान पर 174 रन बना दिए थे. शिखर धवन ने भारत को 9 रन पर 2 विकेट के नाजुक मोड़ से निकाला और 90 रनों की शानदार पारी खेल जीत दिला दी.
श्रीलंका के ही खिलाफ 10 फरवरी 2009 को 172 रनों का पीछा करते हुए 3 विकेट से जीत दर्ज की थी. मैच में रैना और युवराज सिंह ने पारी संभाली और जीत दर्ज की थी. हालांकि बाद में युसुफ और इरफान पठान की 23 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी ने मैच पलट दिया था.
23 सितंबर 2012 में भारत ने इंग्लैंड को हराया था. भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए थे. बाद में इंग्लैंड को मात्र 80 रनों पर समेट दिया था.
IND vs PAK LIVE Updates: इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगा भारत और पाकिस्तान
मैच से पहले हम आपको बताते हैं कि भारत और पाकिस्तान अपने किन 11 प्लेयर्स को साथ लेकर मैदान में उतरेगा.
भारत XI- 1. ईशान किशन (विकेटकीपर)2. अभिषेक शर्मा 3. तिलक वर्मा 4. सूर्यकुमार यादव (कप्तान) 5.हार्दिक पंड्या 6. शिवम दुबे 7. रिंकू सिंह 8.अक्षर पटेल 9. कुलदीप यादव 10. वरुण चक्रवर्ती 11. जसप्रीत बुमराह
पाकिस्तान XI- 1. साहिबज़ादा फ़रहान (विकेटकीपर) 2. सैम अय्यूब 3. सलमान आगा (कप्तान) 4. बाबर आज़म 5.शादाब खान 6. उस्मान खान (विकेटकीपर) / फ़ख़र ज़मान 7. मोहम्मद नवाज़ 8. फहीम अशरफ़ 9. शाहीन शाह अफरीदी 10. उस्मान तारिक 11. अबरार अहमद
IND vs PAK LIVE Updates:कोलंबो में बारिश करेगी खेल
श्रीलंका मौसम विभाग ने भारत-पाक मैच के दौरान बारिश की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग ने 60 फीसदी बारिश का अनुमान जताया है जिसमें तेज आंधी-तूफान भी शामिल है. दोनों टीमों के फैंस दुआ कर रहे होंगे कि बारिश के चलते मैच रद्द न हो.
India vs Pakistan T20 World Cup LIVE:भारत तोड़ेगा पाकिस्तान की विनिंग स्ट्रीक
भारत-पाकिस्तान इस समय टी20 फॉर्मेट में काफी मजबूत हैं. पिछले पांच टी20 मुकाबलों को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है. भारत ने पांच में से सिर्फ एक मुकाबला गंवाया है तो वहीं पाकिस्तान ने सभी पांच मुकाबले जीते हैं. वो अलग बात है कि इन सभी मुकाबलों में दोनों टीमें आमने-सामने नहीं आईं. भारत के पास पाकिस्तान की विनिंग स्ट्रीक तोड़ने का मौका होगा.














