IND vs PAK: गौतम गंभीर की रणनीति में ऐसे फंसा पाकिस्तान, दुनिया हैरत में, शाहिद अफरीदी को भी मिला सीधा जवाब

India vs Pakistan Match, T20 World cup 2026: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर धमाकेदार जीत हासिल की. भारत की जीत में ईशान किशन ने इतिहास रचा और 77 रन की पारी खेली.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
IND vs PAK: गंभीर ने अफरीदी को दिया सीधा जवाब

Gautam Gambhir's strategy ln IND vs PAK Match: कोलंबो में भारत ने 61 रन से पाकिस्तान को आसानी के साथ हराकर सुपर 8 में क्वालीफाईइ करने में सफल रही. पाकिस्तान को जिस तरह से भारत ने हराया उसे देखकर लग रहा था कि यह मैच भारतीय टीम किसी नौसिखिया टीम से खेल रही थी. इस मैच में ईशान किशन ने धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी की और 40 गेंद पर 77 रन बनाए, जिसके दम पर भारतीय टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बना पाने में सफल रही जो टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का यह सबसे बड़ा स्कोर रहा. वहीं, पाकिस्तानी टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 114 रन ही बना सकी. ईशान को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. बता दें कि पाकिस्तान को हराने में हेड कोच गौतम गंभीर की रणनीति काफी अहम रही, गंभीर और सूर्या ने मिलकर जो रणनीति बनाई थी वह सफल रही और पाकिस्तान पूरी तरह से मैच में बिखर गया. 

गौतम गंभीर की रणनीति और फुस्स हो गया पाकिस्तान

मैच के आगाज होने से पहले पाकिस्तान ने स्पिन को लेकर काफी हल्ला मचा था लेकिन गंभीर ने पाकिस्तानी की रणनीति पर ही हमला किया  और पाकिस्तान को पस्त कर दिया. 

कुलदीप को इलेवन में एंट्री

गौतम गंभीर को पता था कि कोलंबो की पिच स्पिनर को मदद देगी, इसलिए प्लेइंग इलेवन में कुलदीप की एंट्री हुई जिससे भारत ने पाकिस्तान दो मिस्ट्री स्पिनर से हमला किया. भारत के पास वरुण पहले से एक बड़े हथियार थे जिसका प्रेशर पाकिस्तान पर था. वहीं, जब कुलदीप इलेवन में शामिल हुए तो पाकिस्तान पर और भी दबाव आ गया, पाकिस्तान का इतिहास रहा है कि वह दबाव में बिखर जाता है और रविवार रात को कोलंबो में ऐसा ही हुआ, कुलदीप ने एक और वरुण ने दो विकेट लिए.

उस्मान की मिस्ट्री को भारत ने कर दिया फुस्स

जिस उस्मान की मिस्ट्री को लेकर पाकिस्तान कूद रहा था उस गेंदबाज को भारतीय बल्लेबाज ने फुस्स कर दिया. एक तो मैच से पहले भारतीय बल्लेबाजों ने उस्मान की गेंदबाजी एक्शन की नकल उतार कर खूब प्रैक्टिस की तो वहीं, मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने संयमित बल्लेबाजी कर  उनकी मिस्ट्री को बेअसर कर दिया. यही कारण था कि उस्मान ने अपने 4 ओवर में 24 रन देकर केवल एक विकेट लिए. भारतीय बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ जोखिम भरी बल्लेबाजी नहीं की जिसका फायदा टीम इंडिया को मिला, बता दें कि उस्मान को एक मात्र विकेट आखिरी ओवर में मिला, जब भारत ने विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था. 

ईशान किशन पर कोई दबाव नहीं

ईशान जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं उसे देखकर यह समझा जा सकती है कि गंभीर ने उन्हें खुलकर खेलने की छूट दी है. इसका उदाहरण पाकिस्तान के खिलाफ मैच में देखने को मिला, जब अभिषेक बिना रन बनाए आउट हुए, लेकिन इसके बाद भी ईशान ने खुद पर दबाव नहीं आने दिया और धमाकेदार अंदाज में बैटिंग करते रहे. ईशान की यह बल्लेबाजी मैच का टर्निंग प्वाइंट् साबित हुई. 

तेज गेंदबाजों से कराई गेंदबाजी, गंभीर का मास्टर स्ट्रोक

एक ओर जहां पाकिस्तान अपने स्पिनर गेंदबाजों को लेकर अकड़ रहा था लेकिन गंभीर ने भारत की गेंदबाजी की शुरुआत हार्दिक पंड्या से कराई, गंभीर की यह रणनीति सही साबित हुई और पहले ही ओवर में साहिबज़ादा फरहान आउट हो गए. इसके बाद जसप्रीत बुमराह से दूसरा ओवर कराई गई, जो गंभोीर का मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ, जिस पिच पर स्पिनर्स अपने जाल बुन रहे थे, उस पिच पर हार्दिक और बुमराह ने मिलकर शुरुआत में तीन विकेट लेकर पाकिस्तान को गच्चा दे दिया. 

Advertisement

गौतम गंभीर ने शाहीद अफरीदी को दिया सीधा जवाब

भारत-पाक मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तानी टीम को स्ट्रेटेजिक सुझाव दिया था जिससे वो गंभीर की रणनीति को फेल कर सके, लेकिन पाकिस्तानी टीम गंभीर की चुस्त दुरुस्त रणनीति के सामने बौना साबित हुई, दरअसल, अफरीदी ने कहा था कि, “अगर हमारे टॉप 6 बैटर 15 या 16 ओवर तक बैटिंग नहीं कर पाते हैं, तो छठा विकेट गिरने के बाद, बाकी 24 गेंदों पर आखिरी दो बल्लेबाजों को बैटिंग करने दें ताकि एक अच्छा टोटल बनाया जा सके.” ओपनिंग जोड़ी के लिए, अफरीदी का मैसेज साफ था, उन्हें स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए और ध्यान रखना चाहिए कि वे अपने विकेट जल्दी न गंवाएं." लेकिन गंभीर ने भारतीय गेंदबाजों को पाकिस्तान के बल्लेबाजी पर सीधा निशाना साधा जिसके कारण पाकिस्तान टीम के बल्लेबाज क्रीज पर जम ही नहीं पाए और पूरी टीम 114 पर आउट हो गई. 

Featured Video Of The Day
IND vs PAK T20 WC 2026 Viral | IND से 61 रनों की करारी हार! बौखलाए पाक फैंस ने घरों में फिर तोड़े TV
Topics mentioned in this article