T20 World Cup 2026, IND vs PAK: अभिषेक शर्मा के पास World Record बनाने का मौका, बनेगा छक्कों का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करते ही रचेंगे इतिहास

Abhishek Sharma Upcoming record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच अभिषेक शर्मा की तबीयत खराब हो गई जिसके कारण क्या वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Abhishek Sharma Vs Pakistan: अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका

India vs Pakistan:भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में आज महामुकाबला खेला जाने वाला है. उस मैच में सबकी नजर अभिषेक शर्मा पर है. अभिषेक शर्मा जो पेट की समस्या से जूझ रहे हैं. उनके खेलने पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन राहत की हात है कि अभिषेक टीम इंडिया के साथ कोलंबो गए हैं. ऐसे में उम्मीद है कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले तक वह पूरी तरह से फिट हो जाएंगे. बता दें कि अगर पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा खेलते हैं तो उनके पास इतिहास रचने का मौका होगा. 

दरअसल, अभिषेक शर्मा एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो चौके और छक्के से बात करते हैं, ऐसे में उनके लिए कोई भी कमाल करना आसान है. क्रिकेट हमेशा से अनिश्चितताओं का खेल है और कब कौन सा रिकॉर्ड बन जाए यह कहना मुश्किल है. लेकिन अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेले तो उनके पास एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. 

ये भी पढ़ें- IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी और गौतम गंभीर आमने-सामने

IND vs PAK: गौतम गंभीर का ‘मास्टरप्लान', पड़ोसी की 5 कमजोरियों पर निशाना, धुआं-धुआं हो जाएगा पाकिस्तान

बता दें कि, टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक ने अबतक 88 छक्के लगाए हैं. अब उनके पास टी-20 इंटरनेशनल में 100 छक्के पूरा करने का मौका है, अभिषेक 12 छक्के लगाते ही अपने टी-20 इंटरनेशनल में 100 छक्के पूरा कर लेंगे. लेकिन उनके पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. 

सबसे तेज 100 टी-20 इंटरनेशनल छक्के

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 इंटरनेशनल छक्के लगाने का रिकॉर्ड एविन लुईस के नाम है .एविन लुईस ने 42 पारी में 100 छक्के लगाए थे. वहीं, अभिषेक ने अबतकर 38 पारी में 88 छक्के लगा दिए हैं. अगर, पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक खेले और जबरदस्त फॉर्म में रहे और 12 छक्के लगाने में सफल रहे तो 39 पारी में 100 छक्के पूरा कर लेंगे. 

वैसे अगर पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक ऐसा नहीं भी कर पाए तो उनके पास पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद भी मौके होंगे, अभिषेक को सबसे तेज 100 टी-20 इंटरनेशनल छक्के 41 पारी में पूरा करना होगा, जो इस वर्ल्ड कप में अभिषेक ऐसा कमाल कर सकते हैं. 

सबसे तेज 100 T20I छक्के तक पहुंचने वाले खिलाड़ी 

एविन लुईस, वेस्ट इंडीज 42 पारी
सूर्यकुमार यादव, इंडिया 49 पारी
क्रिस गेल, वेस्ट इंडीज 49पारी
फिन एलन, न्यूजीलैंड 55 पारी
कोलिन मुनरो, न्यूजीलैंड 57 पारी

Advertisement

युवराज सिंह का रिकॉर्ड निशाने पर 

इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्का  विराट कोहली ने लगाया है. कोहली ने 11 छक्के लगाए हैं. वहीं, अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ अबतक टी20 इंटरनेशनल में 7 छक्के लगाने में सफलता हासिल की है. वहीं, गुरु युवराज सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में 9 छक्के लगाए हैं. यानी तीन छक्के लगाते ही अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे और गुरु युवराज सिंह से आगे निकल जाएंगे. 

फैन्स कर रहे दुआ

वहीं, अभिषेक के खेलने को लेकर फैन्स दुआ कर रहे हैं कि वो जल्दी से फिट हो जाएं ,उनके खेलने का फैसला आज हो जाएगा. ये देखना होगा कि क्या अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेल पाएंगे. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ये ईरान नहीं आसान!ट्रंप को युद्ध भारी पड़ गया? | Donald Trump | Dekh Raha Hai India
Topics mentioned in this article