Ind vs Nz: आखिरकार पूरा हुआ न्यूजीलैंड का "मिशन इंडिया", इतने साल लगे भारतीय किला ढहाने में, डिटेल से जानें

India vs New Zealand: पुणे में खेला गए दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने भारत को तीन दिन के भीतर ही 113 रनों से हराकर इतिहास रच दिया

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
India vs New Zealand:
नई दिल्ली:

India vs New Zealand: कारण क्या रहे, यह तो अलग बात है, लेकिन सच यह है कि जो न्यूजीलैंड टेस्ट में 2021-22 में 1-0 और वनडे में साल 2022-23 में भारत की धरती पर 3-0 से हार कर लौटी थी, उसी ने प्वाइंट्स टेबल (WTC Points Table) में पहली पायदान पर काबिज और दुनिया के बड़े सितारों से सुसज्जित भारतीय टीम को शनिवार को पुणे में दूसरे टेस्ट मैच में 113 से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली. अब यही तय होना बाकी है कि कीवियों पर सीरीज पर कब्जा 3-0 से होता है, या 2-1 से. बहरहाल पुणे टेस्ट की जीत के साथ ही न्यूजीलैंड का "मिशन इंडिया" पूरा हो गया, जिसे हासिल करने में मेहमान देश पिछले 69 साल से जुटा हुआ था. मतलब, करीब-करीब सिर्फ 300  प्रथमश्रेणी क्रिकेटरों वाले इस देश की भारतीय धरती पर पहली टेस्ट जीत रही. न्यूजीलैंड ने पहली बार 1955-56 में भारत का  पहली बार पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेली थी. और तब से लेकर उसे भारत की धरती पर मेजबानों के खिलाफ पहली सीरीज जीतने में 69 साल लग गए. चलिए डिटेल से जानें कि दोनों देशों के बीच भारत में खेली गई कुल सीरीज का अभी तक कैसा परिणाम रहा है

   साल                          सीरीज परिणाम

1955-56                       भारत 2-0 से जीता (5 टेस्ट)

1964-65                       भारत 1-0 से जीता (4 टेस्ट)

1969-70                      सीरीज 1-1 से ड्रा   (3 टेस्ट)

1976-77                       भारत 2-0 से जीता (3 टेस्ट)

1988-89                      भारत  2-1 से जीता (3 टेस्ट)

1995-96                      भारत 1-0 से जीता (3 टेस्ट)

1999-2000                 भारत 1-0 से जीता (3 टेस्ट)

2003-04                      सीरीज 0-0 से ड्रा (2 टेस्ट)

2010-11                     भारत 1-0 से जीता (3 टेस्ट)

2012                           भारत 2-0 से जीता (2 टेस्ट)

2016-17                   भारत 3-0 से जीता (3 टेस्ट)

2021-22                       भारत 1-0 से जीता (2 टेस्ट)

2024-25                       न्यजीलैंड 2-0 से आगे (3 टेस्ट)

कुल मिलाकर न्यूजीलैंड को भारत की जमीन पर उसका किला ढहाने में 13 सीरीज और करीब 69 साल का समय लग गया. और उसने टीम इंडिया पर ऐसे समय प्रचंड प्रहार किया है, जो टीम रोहित के लिए डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने में रोड़ा डालने में बड़ी निर्णायक भूमिका निभा सकता है. 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Nitish Kumar Hijab Controversy: 'हिजाब' पर फंस गए नीतीश?
Topics mentioned in this article