IND vs NZ Final: इन 3 खिलाड़ियों ने फाइनल से पहले उड़ाई प्रबंधन की नींद, फॉर्म को लेकर उठे सवाल, फाइनल टीम में मिलेगी जगह?

India V/s New Zealand Final: अब जब न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी टक्कर सामने खड़ी है, तो भारतीय प्रबंधन की नींद उड़ी हुई है

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
CC Men's T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले गौतम के सामने गंभीर समस्या है!
X: social media

T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप में गुरुवार को इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाने वाली टीम सूर्यकुमार की नजरें अब रविवार को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले पर जा टिकी हैं. भारत ने दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर कुल मिलाकर चौथी और लगातार दूसरी बार फाइनल का टिकट हासिल किया है. हालांकि, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह की खराब फॉर्म टीम के लिए सिरदर्द बन गई है.  इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में वरुण ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 64 रन खर्च किए थे और उनके खाते में सिर्फ एक विकेट आया था. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ 'करो या मरो' मैच में भी वरुण काफी महंगे साबित हुए थे. तब वरुण ने 4 ओवर में 40 रन दिए थे और सिर्फ एक ही विकेट निकाल सके थे. सुपर-8 राउंड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी वरुण की कहानी कुछ ऐसी ही रही थी. प्रोटियाज टीम के बल्लेबाजों ने वरुण के 4 ओवर के स्पेल में 47 रन बनाए थे. वरुण के लिए पिछले कुछ मुकाबले बेहद निराशाजनक रहे हैं सबसे अहम बात यह है कि वरुण बड़ी टीमों और अहम मुकाबलों में छाप नहीं छोड़ सके हैं

वहीं, अभिषेक शर्मा के लिए तो टी20 वर्ल्ड कप 2026 किसी बुरे सपने की तरह रहा है. अभिषेक 7 पारियों में अभिषेक कुल मिलाकर 89 रन ही बना सके हैं. ग्रुप स्टेज में खेले 3 मुकाबलों में अभिषेक का खाता तक नहीं खुल सका था.  सुपर-8 राउंड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक 15 रन ही बना सके थे. हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक ने 30 गेंदों में 55 रनों की दमदार पारी खेली थी. इस पारी के बाद लगा था कि अभिषेक अपने रंग में लौट आए हैं, लेकिन एक बार फिर से वेस्टइंडीज और फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा, तो इस लेफ्टी को लेकर अब सवाल यह हो चला है कि क्या उन्हें फाइनल जैसे बडे़ मैच में XI में जगह मिलनी चाहिए?

इसके अलावा अर्शदीप सिंह की हालिया फॉर्म भी फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए चिंता का सबब बन गई है. अर्शदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में अपने 4 ओवर के स्पेल में 51 रन खर्च कर दिए थे. वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले में भी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने बिना कोई विकेट चटकाए 43 रन दिए थे. टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2026 में 5 मुख्य गेंदबाजों के साथ खेलती नजर आई है. यही वजह है कि अर्शदीप की खराब फॉर्म भारतीय टीम का गणित बिगाड़ रही है.

IND vs ENG 2nd Semi-Final: ये 2 सबसे बड़े टर्निंग प्वाइंट्स, भारत को फाइनल का टिकट, पूरा इंग्लैंड बोला-ओह! हैरी ये क्या किया


 

Featured Video Of The Day
Iran Vs America Israel War | जुमे की नमाज के बाद Delhi में Shia Muslims ने क्यों किया प्रदर्शन?