IND vs NZ Final: 'यह उनके साथ भी हो सकता है', ग्लेन फिलिप्स का बुमराह को 'फाइनल चैलेंज'

India vs New Zealand Final, T20 World Cup 2026: अब सेमीफाइनल की जीत इतिहास की बात है. कीवियों का तो फोकस फाइनल में जा टिका है. बयानबाजी शुरू हो चुकी है. बुमराह को घेरना शुरू कर दिया है

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ICC Men's T20 World Cup 2026: बुमराह से एक बार फिर से धुरंधर प्रदर्शन की दरकार है
X: social media

अब जबकि वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) अपनी सबसे बड़ी और रविवार को होने वाली आखिरी जंग की ओर चल पड़ा है, तो टीमों की बयानबाजी ने भी गति पकड़ ली है. न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने अभी से अप्रत्यक्ष रूप से एक तरह से जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को चैलेंज दे दिया है. फिलिप्स ने कहा है भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह एक विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं, लेकिन उनका भी दिन खराब हो सकता और उनकी टीम रविवार को टी20 विश्व कप फाइनल में इसी उम्मीद के साथ खेलेगी. 

बुमराह अभी तक के अभियान में भारत के स्टार परफॉरमर रहे हैं. उन्होंने पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है.डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी बेहतरीन रही. फिलिप्स को टी20 विश्व कप से पहले द्विपक्षीय सीरीज में भारतीय दिग्गज के खिलाफ कुछ हद तक सफलता मिली थी. हालांकि उनका मानना ​​है कि गलती करना इंसान का स्वभाव है और बुमराह भी इससे अलग नहीं होंगे

फिलिप्स ने मेजबान टीम के लिए चेतावनी देते हुए और बुमराह की तारीफ करते हुए कहा, ‘बुमराह एक शानदार गेंदबाज हैं. उनके पास बहुत सारे वैरिएशन हैं. वह डेथ ओवरों में बहुत अच्छी गेंदबाजी करते हैं. लेकिन  वह भी इंसान हैं. उनका दिन खराब हो सकता है, जैसा कि हम बाकी लोगों का होता है. इसलिए उम्मीद है कि उनके खिलाफ हमारा दिन अच्छा रहेगा.' उन्होंने कहा, ‘इंग्लैंड ने जिस तरह से कल उन्हें खेला, आखिरी दो ओवर में हावी होने की कोशिश की और खुद को ज्यादा से ज्यादा मौका दिया. उन्होंने यही रणनीति अपनाई थी.' फिलिप्स ने कहा कि न्यूज़ीलैंड को बुमराह के हर उस मौके का फायदा उठाना होगा, जिसमें वह चूकते हैं.

यह भी पढ़ें:   IND vs ENG 2nd Semi-Final: ये 2 सबसे बड़े टर्निंग प्वाइंट्स, भारत को फाइनल का टिकट, पूरा इंग्लैंड बोला-ओह! हैरी ये क्या किया

Featured Video Of The Day
Nitish Kumar Rajya Sabha News: Bihar में CM पद से हटे नीतीश कुमार, नई सरकार का फॉर्मूला तय!