Tilak Varma on Abhishek Sharma : नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत मिली है। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पेट में इन्फेक्शन की वजह से सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब उन्हें वहां से छुट्टी मिल गई है। हालांकि, अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ मैच में उनके खेलने पर फैसला मैच के दिन गुरुवार को लिया जाएगा. हालांकि तिलक वर्मा ने भी अभिषेक शर्मा को लेकर अपडेट दिया है.. तिलक वर्मा ने कहा है कि अभिषेक वापस आ गए हैं और अच्छा फील कर रहे हैं लेकिन उनके खेलने का फैसला मैच के दिन लिया जाएगा. तिलक वर्मा ने ये भी कहा कि पूरी तरह से फिट और अच्छा महसूस होने के बाद ही तिलक इलेनन का हिस्सा होंगे.
तिलक वर्मा ने अभिषेक को लेकर कहा, "वह वापस आ गए हैं. पूरी तरह से अच्छा महसूल कर रहे हैं.हमारे पास एक और दिन है, उम्मीद है कि वह पूरी तरह से फिट हो जाएंगे. उम्मीद है कि मैच के दिन हम उनके बारे में फैसला करेंगे कि वो कैसा महसूस कर रहे हैं"
बुमराह खेलेंगे या नहीं, तिलक ने बताया
तिलक ने बताया कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरी तरह ठीक हैं, और उनका गुरुवार का मैच खेलना टीम मैनेजमेंट के फैसले पर निर्भर करता है. तिलक वर्मा ने कहा, "वह (बुमराह) अब बिल्कुल ठीक हैं.वह बेहतर कर रहे हैं. जैसा कि मैंने कहा, हमारे पास एक और दिन है. उम्मीद है, वह टीम में वापस लौटेंगे। अगर वह बेहतर करते हैं, तो टीम फैसला करेगी.मुझे लगता है कि वह गुरुवार को भारत के दूसरे मुकाबले के लिए वापस आएंगे.
अभिषेक शर्मा नहीं खेले तो ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
भारत की संभावित XI: संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
नामीबिया की संभावित XI: लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, मैक्स हींगो। लेंगे या नहीं? तिलक वर्मा ने बताया














