IND vs NAM: टेंशन में गौतम गंभीर, अभिषेक शर्मा के बाद ईशान किशन को भी लगी चोट, नामीबिया के खिलाफ मैच खेलने पर संस्पेंस

T20 World Cup 2026, Ishan Kishan is also injured: नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले गौतम गंभीर टेंशन में हैं, दरअसल, भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं जिसने टीम इंडिया को टेंशन में पहुंचा दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
IND vs NAM, T20 World cup 2026: ईशान किशन पर सस्पेंस

Ishan Kishan,Team India suffers an injury bomb: नामीबिया के खिलाफ भारतीय टीम दिल्ली में मुकाबला खेलने वाली है, लेकिन उससे पहले टीम इंडिया टेंशन में हैं. दरअसल, एक ओर जहां अभिषेक शर्मा पूरी तरह से फिट नहीं हैं तो वहीं दूसरी ओर ईशान किशन भी अब चोटिल हो गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार नेट्स में, जसप्रीत बुमराह ने ईशान किशन को एक ऐसी गेंद फेंकी जो उनके पैर में बहुत ज़ोर से लगी. गेंद इतनी ज़ोर से लगी कि ईशान दर्द से ज़मीन पर गिर पड़े और कराहने लगे.  जिसके बाद टीम फिजियों ने ईशान के साथ कुछ समय बिताया और उनके दर्द को ठीक करने की कोशिश की. हालांकि वह कुछ देर के लिए बैटिंग करने लौटे, लेकिन उनका सेशन ज़्यादा देर तक नहीं चला. ऐसे में  ईशान पूरी तरह से फिट हैं या नहीं, इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

ऐसे में ईशान की चोट ने यकीनन टीम इंडिया को टेंशन में डाल दिया है. बता दें कि अभिषेक शर्मा  का खेलना भी मुश्किल है, ऐसे में ईशान का चोटिल होना भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका है. हालांकि अभिषेक को पेट में इन्फेक्शन के कारण दो दिन अस्पताल में रहने के बाद छुट्टी दे दी गई है, लेकिन मैच में उनके खेलने पर कल फैसला होने की संभावना है. 

य़े भी पढ़ें- IND vs NAM: कितने चोटिल, कितने फिट? नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले जानें भारतीय टीम की स्थिति 

ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा को अस्पताल से मिली छुट्टी, नामीबिया के खिलाफ खेलेंगे या नहीं?  इतने बजे होगा फैसला

अब अगर अभिषेक और ईशान नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाते हैं तो भारत के ओपनिंग और मिडिल ऑर्डर पर इसका असर पड़ेगा. दोनों फिट नहीं हुए तो गौतम गंभीर को प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने होंगे. हालांकि संजू सैमसन विकल्प के तौर पर मौजूद हैं लेकिन दोनों के न खेलने से भारत का ओपनर कौन होगा, इसको लेकर टीम मैनेजमेंट को माथा खपाना होगा. वैसे, कुछ रिपोर्ट ये भी बता रहे हैं कि वाशिंगटन सुंदर को ओपनिंग के लिए तैयार किया जा रहा है. 

Featured Video Of The Day
Kanpur Lamborghini Case में 'Driver' का Surrender ड्रामा, Police ने वापस भेजा! जानिए Inside Story