आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री कार्यालय साउथ ब्लॉक छोड़कर नई इमारत सेवा तीर्थ में स्थानांतरित हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साउथ ब्लॉक से नोटबंदी कर काले धन और नकली नोटों पर प्रभावी कार्रवाई की थी. साउथ ब्लॉक से सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयरस्ट्राइक जैसे अहम सैन्य ऑपरेशनों की निगरानी और मंजूरी दी गई थी.