IND vs NAM: किस वजह से अभिषेक शर्मा के पेट में हुआ संक्रमण ? रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

T20 World cup 2026, Abhishek Sharma: मौसम में बदलाव के साथ पेट का इन्फेक्शन तेज़ बुखार और गंभीर डिहाइड्रेशन में बदल गया. शरीर से पानी की काफी कमी और वज़न में काफ़ी कमी के बाद, अभिषेक को मेडिकल देखरेख के लिए नई दिल्ली के गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Abhishek Sharma Health update:

Abhishek Sharma : भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पेट में संक्रमण के कारण दो दिन अस्पताल रहने के बाद छुट्टी मिल गई है लेकिन नामीबिया के खिलाफ बृहस्पतिवार को यहां होने वाले टी20 विश्व कप क्रिकेट मैच में उनका खेलना संदिग्ध है. वहीं, अबप अभिषेक शर्मा को लेकर एक बड़ी बात सामने आई है कि आखिर किस वजह से भारतीय क्रिकेटक के पेट में संक्रमण की स्थिति आई है. 

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आखिर अभिषेक को यह हेल्थ क्राइसिस कैसे हुई. रिपोर्ट के अनुसार यह परेशानी 6 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेट सेशन के बाद शुरू हुई. रिपोर्ट में पता चला है कि ओपनिंग बैट्समैन ने कुछ ऐसा खा लिया जिससे उनका पेट खराब हो गया. मैच के दिन उनकी हालत बिगड़ने के बावजूद, अभिषेक ने बहुत हिम्मत दिखाई और मैदान पर उतरने का फैसला किया.

हालांकि, वह USA के खिलाफ क्रीज पर सिर्फ एक बॉल ही टिक पाए. उनकी फिजिकल परेशानी पूरी शाम साफ दिखी, क्योंकि वह डगआउट से काफी समय गायब थे और USA पर भारत की 29 रन की जीत के बाद मैच के बाद अपने टीममेट्स से हाथ मिलाने के लिए भी नहीं जा पाए थे. 

बता दें कि मौसम में बदलाव के साथ पेट का इन्फेक्शन तेज़ बुखार और गंभीर डिहाइड्रेशन में बदल गया. शरीर से पानी की काफी कमी और वज़न में काफ़ी कमी के बाद, अभिषेक को मेडिकल देखरेख के लिए नई दिल्ली के गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. टीम को उम्मीद है कि अभिषेक जल्द ही फिट हो जाएंगे. दरअसल,स अभिषेक बुधवार को टीम के ट्रेनिंग सेशन में शामिल नहीं हुए. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अभिषेक नामीबिया के खिलाफ मैच में भारत की इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे. 

य़े भी पढ़ें- IND vs NAM: कितने चोटिल, कितने फिट? नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले जानें भारतीय टीम की स्थिति 

ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा को अस्पताल से मिली छुट्टी, नामीबिया के खिलाफ खेलेंगे या नहीं?  इतने बजे होगा फैसला

15 फरवरी को है पाकिस्तान के साथ मुकाबला

भारतीय टीम प्रबंधन को हालांकि 25 वर्षीय अभिषेक के 15 फरवरी तक पूरी तरह फिट होने की उम्मीद है. अभिषेक रविवार को मुख्य कोच गौतम गंभीर के घर पर आयोजित रात्रिभोज में शामिल हुए थे लेकिन वह अपने बाकी साथियों से काफी पहले ही वहां से चले गए थे

Advertisement
Featured Video Of The Day
Salman Khan के जीजा Ayush Sharma को आया धमकी भरा मेल | Ranveer Singh | Bollywood | Breaking
Topics mentioned in this article