कानपुर के हाई-प्रोफाइल लैंबॉर्गिनी हादसे में आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर कोर्ट ने जमानत दी है. शिवम मिश्रा को गिरफ्तार करने में पुलिस को करीब चार दिन लगे और जमानत कुछ घंटों में मिल गई. रविवार को तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी ने ऑटो और बुलेट सवारों को टक्कर मारी, जिसमें चार लोग घायल हुए थे.