India V/S Namibia: खेले जा रहे टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) में रविवार को टीम इंडिया ने अरुण ने दिल्ली के जेटली स्टेडियम में नामीबिया (India vs Namibia) को 93 रन से रौंद कर उसे अच्छा सबक सिखाया. ईशान किशन (Ishan Kishan) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) तूफानी अर्द्धशतक जड़कर फैंस के बीच छा गए, तो नामीबियाई कप्तान गेरहार्ड इरास्मस (Gerhard Erasmus) अपने आउट-ऑफ-एक्शन की वजह से सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस के बीच छा गए. वहीं, इरास्मस ने ईशान और पांड्या सहित सिर्फ 20 रन देकर चार विकेट चटकाए. बहरहाल, प्रदर्शन से अलग अगर इरास्मस एकदम से ही सोशल मीडिया के लाडले बन गए, तो उसकी बड़ी वजह पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तारिक हैं, जो फिलहाल अपने एक्शन की वजह से दुनिया के दिग्गजों को चुभ रहे हैं. रिकी पोंटिंग ने तो साफ-साफ बोल दिया है कि वह चकर हैं! गेरहार्ड इरास्मस और तारिक का एक्शन बहुत हद तक मिलता-जुलता है और बड़ा अंतर यही है कि जहां राउंड-द-आर्म बॉलिंग के कारण इरास्मस की बांह एकदम सीधी रहती है, तो तारिक की कुछ कोण से मुड़ी हुई साफ दिखाई पड़ती है. यही वजह है कि भारत के खिलाफ (India VS Pakistan) मैच से पहले तारिक उस्मान करोड़ों भारतीय फैंस के निशाने पर आ गए. चलिए जानिए सोशल मीडिया पर उस्मान तारिक क्या-क्या पाकिस्तानी बॉलर के बारे में बोल रहे हैं. भारतीयों ने मेगा मैच से पहले ही तारिक को घेरना शुरू कर दिया है
आंय!! मीम कलाकाल पूरी तरह सक्रिय हो गए..किसी को उस्मान तारिक याद आए, तो किस को कोई और
'भट्ठा बॉलर उस्मान तारिक'
बहरहाल, गेरहार्ड इरास्मस गंभीर भारतीयों से प्रदर्शन के लिए जमकर तारीफ बटोर रहे हैं
इरास्मस ने चार विकेट क्या लिए कि पाकिस्तान की जुबान चलनी शुरू हो गई. समझ रहे हैं न आप














